Skip to content
April 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • मौसम

Rain Alert Rajasthan : राजस्थान में आज फिर ओलावृष्टि और तेज बारिश का खतरा, 29 जिलों के लिए अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat April 4, 2026 1 minute read

Rain Alert Rajasthan : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर 4 अप्रैल को भी बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज 29 जिलों में तेज बारिश, आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। 3 अप्रैल को हुई बारिश के बाद पूरे प्रदेश में मौसम सुहाना तो हुआ है, लेकिन इसके साथ ही किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। कई इलाकों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जबकि खेतों और मंडियों में रखी फसलें भीगने से नुकसान की खबरें सामने आई हैं। शुक्रवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर समेत कई जिलों में ओले गिरे। वहीं राजधानी जयपुर में देर शाम आए तेज अंधड़ और बारिश के कारण अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से दिन के तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

फिलहाल नहीं थमेगा बारिश और आंधी का दौर

Rajasthan weather update : मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, मौजूदा सिस्टम का असर 4 अप्रैल को भी जारी रहेगा। इसके चलते उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। उन्होंने बताया कि 5 और 6 अप्रैल को मौसम गतिविधियों में कुछ कमी जरूर देखने को मिल सकती है, लेकिन 7 अप्रैल को एक और मजबूत सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश में फिर से बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है।

जयपुर में अंधड़ बना जानलेवा, दो लोगों की मौत

Rajasthan heavy rain forecast : राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे शुरू हुआ आंधी-बारिश का सिलसिला देर रात लगभग 11 बजे तक जारी रहा। तेज हवाओं और बारिश ने शहर के कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। जवाहर नगर इलाके में दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति के ऊपर बिजली का पोल गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश नगर निवासी 50 वर्षीय रामजीलाल महावर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे बिजली पोल से जुड़े कार्य करते थे। वहीं दूसरा हादसा जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज हवा के कारण ग्रेनाइट का भारी पत्थर एक बुजुर्ग व्यक्ति पर गिर पड़ा। इस हादसे में भी बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

बारिश और ओलों से रबी की फसलें चौपट होने का खतरा

Rajasthan IMD alert : जयपुर के आसपास के कई इलाकों में शुक्रवार शाम बारिश के साथ ओले गिरने से रबी की तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी और कटाई के बाद खुले में रखी फसलें भीगने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मार्च के बाद भी पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय बने हुए हैं, जो सामान्य स्थिति से अलग है। आमतौर पर मार्च के बाद ऐसे सिस्टम कमजोर पड़ने लगते हैं, लेकिन इस बार 13 मार्च से लगातार मौसम प्रणाली सक्रिय हो रही है। मार्च के अंत तक 5 और अप्रैल के पहले सप्ताह तक 6 सिस्टम सक्रिय हो चुके हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इतने कम अंतराल में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होना असामान्य है। इसी वजह से मौसम का पैटर्न बदला हुआ नजर आ रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर कृषि क्षेत्र पर पड़ रहा है। राजस्थान के कई जिलों में सरसों, गेहूं और चने की फसल को सबसे अधिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मंडियों में खुले में रखी उपज भी बारिश के कारण भीग गई है, जिससे किसानों और व्यापारियों दोनों की चिंता बढ़ गई है।

पिछले 24 घंटे में इन जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि

Rajasthan mausam update : पिछले 24 घंटों के दौरान बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, जयपुर, अजमेर, अलवर और टोंक समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। बारिश के आंकड़ों की बात करें तो अजमेर में 17.6 एमएम, हनुमानगढ़ में 11.5 एमएम, झुंझुनूं में 12.2 एमएम, नागौर में 4 एमएम, श्रीगंगानगर में 1.4 एमएम, जोधपुर में 1.5 एमएम, सीकर में 3 एमएम और पिलानी में 1.9 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई।

7 डिग्री तक गिरा तापमान, दिन में महसूस हुई ठंडक

तूफानी बारिश और ओलावृष्टि के बाद राज्य के अधिकांश शहरों के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई। श्रीगंगानगर सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। मौसम में आई इस नरमी के कारण शुक्रवार को कई शहरों में दिन के समय भी हल्की ठंडक महसूस की गई। हालांकि प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ और अलवर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Aaj Ka Rashifal : शनि कृपा और सर्वार्थ सिद्धि का महासंगम: क्या कहता है आज का भाग्य ? | Horoscope Today

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 320

Post navigation

Previous: Aaj Ka Rashifal : शनि कृपा और सर्वार्थ सिद्धि का महासंगम: क्या कहता है आज का भाग्य ? | Horoscope Today
Next: Gold Silver Price Hike : सोना फिर भागा आसमान पर! एक हफ्ते में ₹3,666 उछला, चांदी भी हुई महंगी

Related Stories

Rain Alert Rajasthan
  • मौसम

Rain Alert Rajasthan : हीटवेव पर ब्रेक! राजस्थान में अचानक बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि

Parmeshwar Singh Chundwat April 3, 2026
Rain Alert Today
  • मौसम

Rain Alert Today : राजस्थान में 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

Parmeshwar Singh Chundwat April 2, 2026
Rajasthan barish alert
  • मौसम

Rajasthan barish alert : राजस्थान में 4 दिन तक बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-आंधी का बड़ा अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat April 1, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA__j-WJoZu4K0 राजसमंद में छोटूसिंह रावणा में क्यों लगाए नारे, युवराजसिंह ने बताया कारण #ravindrasinghbhati  #jaivardhannews #rajsamand
राजसमंद के मेंघटिया कला में आयोजित भजन संध्या में छाेटूसिंह रावणा के समक्ष पहुंचकर युवाओं ने रावणा के प्रति नारे लगाए, जबकि रविंद्रसिंह भाटी के समर्थन में जयकारे लगाए। इस मामले में युवराजसिंह दोवड़ाई ने कारण स्पष्ट किया है।
Ravindra Singh Bhati
Chotu Singh Rawna
Rajsamand newsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में छोटूसिंह रावणा में क्यों लगाए नारे, युवराजसिंह ने बताया कारण #ravindrasinghbhati  #jaivardhannews #rajsamand
राजसमंद के मेंघटिया कला में आयोजित भजन संध्या में छाेटूसिंह रावणा के समक्ष पहुंचकर युवाओं ने रावणा के प्रति नारे लगाए, जबकि रविंद्रसिंह भाटी के समर्थन में जयकारे लगाए। इस मामले में युवराजसिंह दोवड़ाई ने कारण स्पष्ट किया है।
Ravindra Singh Bhati
Chotu Singh Rawna
Rajsamand newsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में छोटूसिंह रावणा में क्यों लगाए नारे, युवराजसिंह ने बताया कारण #ravindrasinghbhati
#jaivardhannews
#rajsamandरविंद्रसिंह भाटी और छोटूसिंह रावणा विवाद के बीच राजसमंद में नया मोड़ | Ravindra Singh Bhati | Chotu Singh Rawnaशिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और गायक छोटू सिंह रावणा के बीच चल रहा विवाद अब सोशल मीडिया की सीमाएं पार कर सार्वजनिक मंच तक पहुंच गया है। बीती रात राजसमंद जिले के मेंघटिया कला गांव में आयोजित भजन संध्या में कुछ युवाओं ने पहुंचकर रविंद्रसिंह भाटी के समर्थन में जयकारे लगाए और छोटूसिंह रावणा के खिलाफ नारे लगाए। हालांकि करीब दस मिनट के विरोध प्रदर्शन के बाद सभी युवा वापस लौट गए। उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Ravindra Singh Bhati
Chotu Singh Rawna
Latest update on Bhati vs Rawna
Rajasthan viral Jaivardhan News
#Ravindrasinghbhati #Chotusinghrawna #Barmer #JaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
रविंद्रसिंह भाटी और छोटूसिंह रावणा विवाद के बीच राजसमंद में नया मोड़ | Ravindra Singh Bhati |
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
छोटूसिंह व रविंद्रसिंह भाटी विवाद पर राजसमंद में बुलानी पड़ी पुलिस #Ravindrasinghbhati
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram