Skip to content
April 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • मौसम

Rajasthan Cold Wave News : राजस्थान में घर-गाड़ियों पर जमी बर्फ, 14 जिलों में Orange Alert जारी

Parmeshwar Singh Chundwat January 11, 2026 1 minute read

Rajasthan Cold Wave News : राजस्थान में सर्दी ने इस सीजन का अब तक का सबसे भीषण रूप दिखा दिया है। शेखावाटी क्षेत्र के जिलों से लेकर रेगिस्तानी इलाकों तक ठिठुरन ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित कर दी है। रविवार सुबह कई इलाकों में घरों, खेतों, पेड़-पौधों और गाड़ियों पर बर्फ की मोटी परत जमी नजर आई। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में Cold-Day जैसी स्थिति बन गई है।

Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान में इस सर्दी के मौसम में पहली बार तापमान शून्य से नीचे पहुंचा है। सीकर जिले के फतेहपुर में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कृषि अनुसंधान केंद्र में दर्ज यह तापमान इस सीजन का अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। तापमान में अचानक आई गिरावट के कारण इलाके में जगह-जगह बर्फ जम गई। फतेहपुर में रात के समय खड़ी गाड़ियों, मोटरसाइकिलों और छतों पर बर्फ की परत साफ नजर आई। खेतों में सिंचाई के पाइपों के अंदर तक पानी जम गया, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

रेगिस्तानी जिलों में भी जमी बर्फ

Rajasthan Temperature Today : :रेगिस्तान के लिए मशहूर जैसलमेर जिले में भी ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रामगढ़ और चांधन इलाकों में रविवार सुबह गाड़ियों पर बर्फ जमी दिखाई दी। यहां रात का न्यूनतम तापमान करीब 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते तीन दिनों से जिले में शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है, जिससे गलनभरी सर्दी का एहसास हो रहा है।

घना कोहरा, Visibility 50 मीटर तक सिमटी

Rajasthan Minus Temperature : शेखावाटी अंचल के सीकर, झुंझुनूं, नागौर सहित कई जिलों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में Visibility घटकर महज 50 मीटर के आसपास रह गई, जिससे सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। नेशनल हाईवे-52 पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। सीकर जिले के रानोली कस्बे में पेड़-पौधों पर बर्फ जमी नजर आई, जिससे पूरे क्षेत्र में शीतलहर का प्रभाव और बढ़ गया।

उदयपुर में कोहरे के कारण 7 Flights Cancel

Rajasthan Cold Day Alert : लेकसिटी उदयपुर में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण हवाई यातायात पर बड़ा असर पड़ा। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट (डबोक) पर सुरक्षा कारणों से IndiGo और Air India की कुल 7 फ्लाइट्स Cancel कर दी गईं। रद्द की गई फ्लाइट्स में दिल्ली-उदयपुर-दिल्ली, मुंबई-उदयपुर-मुंबई और जयपुर-उदयपुर-जयपुर रूट की उड़ानें शामिल हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए Travel Advisory भी जारी की है और आने वाले समय में फ्लाइट शेड्यूल में देरी या बदलाव की संभावना जताई है।

मौसम विभाग का Orange Alert, 14 जिलों में चेतावनी

मौसम विभाग ने रविवार (11 जनवरी) को भी राजस्थान के 14 जिलों में कोहरा और शीतलहर को लेकर Orange Alert जारी किया है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट होने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि मकर संक्रांति तक प्रदेश में Cold-Day की स्थिति बनी रह सकती है।

श्रीगंगानगर में सबसे सर्द दिन और रात

शनिवार को राजस्थान में सबसे ठंडा जिला श्रीगंगानगर रहा। यहां अधिकतम तापमान सिर्फ 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में पहली बार किसी शहर में 10 डिग्री से नीचे रहा। इससे पहले 2019 और 2020 में यहां अधिकतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया था। श्रीगंगानगर में सुबह से लेकर देर शाम तक घना कोहरा छाया रहा। पूरे दिन सर्द हवाएं चलती रहीं, जिससे गलनभरी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो इस सीजन का सबसे कम रहा।

दिन में भी ठिठुरन, कई शहरों में तापमान 20 डिग्री से नीचे

राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी दिन के समय ठंड का असर साफ दिखाई दिया। जयपुर में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि पिलानी, सीकर, उदयपुर, जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, सिरोही, फतेहपुर और झुंझुनूं में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

आगे भी राहत के आसार नहीं

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत से लगातार आ रही ठंडी हवाओं के कारण फिलहाल ठंड से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक कोहरा, शीतलहर और Cold-Day जैसी स्थिति बनी रह सकती है। लोगों को सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

Slice Small Finance Bank : बैंक अकाउंट में जमा रकम पर अब होगी रोजाना कमाई, इस बैंक का Saving Account दे रहा शानदार ब्याज

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

(तापमान 10 जनवरी का, डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
अजमेर21.37.9
भीलवाड़ा20.48.2
वनस्थली (टोंक)20.65.1
अलवर20.03.6
जयपुर21.97.6
पिलानी17.24.5
सीकर18.55.0
कोटा20.48.6
चित्तौड़गढ़23.69.6
उदयपुर18.98.6
बाड़मेर22.47.6
जैसलमेर18.44.5
जोधपुर21.29.3
बीकानेर16.55.8
चूरू17.05.5
श्रीगंगानगर8.63.9
नागौर19.94.2
जालोर21.19.1
सिरोही16.06.1
फतेहपुर17.94.4
दौसा21.73.5
प्रतापगढ़25.910.0
झुंझुनूं15.55.1
पाली20.18.9

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 139

Post navigation

Previous: Aaj Ka Rashifal 11 January 2026 : मेष और सिंह राशि वालों के लिए सुनहरा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Next: Jaipur Audi Accident News : पहले शराब पार्टी, फिर मौत का तांडव : 120 की स्पीड से दौड़ती ऑडी ने 16 लोगों को कुचला

Related Stories

Rajasthan barish alert
  • मौसम

Rajasthan barish alert : राजस्थान में 4 दिन तक बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-आंधी का बड़ा अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat April 1, 2026
Rajasthan Weather Update
  • मौसम

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में ओलावृष्टि और बारिश से बदला मौसम, कई जिलों में आज भी बारिश-आंधी का अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat March 31, 2026
Rajasthan rain alert
  • मौसम

Rajasthan rain alert : राजस्थान में बदला मौसम, राजसमंद समेत 25 जिलों में अलर्ट, 31 मार्च तक असर रहने की संभावना

Parmeshwar Singh Chundwat March 30, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_JO8rPu-qxm4 RBSE 12th Result : सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री में टॉपर छात्रों के गजब सपने, पढ़ाई के रोचक किस्से #rajsamandnews #jaivardhannews #subhashpublicschooldhoindaराजसमंद शहर के धोइंदा स्थित सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री स्कूल में 12वीं विज्ञान, कला, वाणिज्य वर्ग के परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। कोई इंजीनियर बनना चाहता है, तो कोई डॉक्टर, IAS व IPS बनने का सपना बुन रहा है। स्कूल में रूटीन की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में एक्स्ट्रा जानकारी मिलना भी खास बताया। साथ ही स्कूल में प्रत्येक क्लास की एक्ट्रा क्लास होने से किसी भी छात्र को ट्यूशन की जरूरत ही नहीं पड़ी।
Rajsamand News
राजसमंद न्यूज
Jaivardhan News
Subhash Public Senior Secondary School
Kankroli city
सुभाष पब्लिक स्कूल
Subhash Public School
12th result
RBES 12th restult
12वीं परीक्षा परिणामOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
RBSE 12th Result : सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री में टॉपर छात्रों के गजब सपने, पढ़ाई के रोचक किस्से #rajsamandnews #jaivardhannews #subhashpublicschooldhoindaराजसमंद शहर के धोइंदा स्थित सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री स्कूल में 12वीं विज्ञान, कला, वाणिज्य वर्ग के परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। कोई इंजीनियर बनना चाहता है, तो कोई डॉक्टर, IAS व IPS बनने का सपना बुन रहा है। स्कूल में रूटीन की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में एक्स्ट्रा जानकारी मिलना भी खास बताया। साथ ही स्कूल में प्रत्येक क्लास की एक्ट्रा क्लास होने से किसी भी छात्र को ट्यूशन की जरूरत ही नहीं पड़ी।
Rajsamand News
राजसमंद न्यूज
Jaivardhan News
Subhash Public Senior Secondary School
Kankroli city
सुभाष पब्लिक स्कूल
Subhash Public School
12th result
RBES 12th restult
12वीं परीक्षा परिणामOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
RBSE 12th Result : सुभाष पब्लिक सीनियर सैकंड्री में टॉपर छात्रों के गजब सपने, पढ़ाई के रोचक किस्से
राजसमंद के धोइंदा में नलों से आ रहा गंदा पानी,  लोगों ने कहा- ऐसा पानी कैसे पीएं ? #Rajsamandnews #jaivardhannews #rajsamandnewsराजसमंद शहर के धोइंदा में कुछ दिनों से दूषित जलापूर्ति हो रही है, जिसके चलते लोगों के घर पीने का पानी तक नहीं है। करीब एक पखवाड़े से पानी में गदंगी आ रही है, मगर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अफसर कार्मिक जानकर भी अनजान बने हुए हैं। लोग बोले कि नल आने का भी कोई समय तय नहीं है, जिसकी वजह से भी लोग परेशान हैं।
PHED Rajsamand
Rajsamand news
Today news
Jaivardhan news
water problem
राजसमंद न्यूज
Rajsamand city water supplyOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के धोइंदा में नलों से आ रहा गंदा पानी, लोगों ने कहा- ऐसा पानी कैसे पीएं ? #Rajsamandnews
14 दिन में राजसमंद पुलिस का बड़ा कमाल, 114 गुमशुदा अपनों से मिले #jaivardhannews #rajsamandnewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
14 दिन में राजसमंद पुलिस का बड़ा कमाल, 114 गुमशुदा अपनों से मिले #jaivardhannews #rajsamandnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram