Skip to content
March 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • मौसम

Rajasthan Weather Today : राजस्थान में घना कोहरा बना आफत : महिला की मौत, सड़क हादसे, 20 जिलों में स्कूल बंद, फ्लाइट-ट्रेन पर असर

Parmeshwar Singh Chundwat January 6, 2026 1 minute read

Rajasthan Weather Today राजस्थान में मंगलवार सुबह सीजन का अब तक का सबसे घना कोहरा देखने को मिला। राजधानी जयपुर सहित अजमेर, कोटा, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बीकानेर और जैसलमेर समेत 15 से ज्यादा जिलों में सुबह 10 बजे तक धुंध की चादर छाई रही। कई इलाकों में विजिबिलिटी (Visibility) शून्य मीटर तक पहुंच गई, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

घने कोहरे के कारण जहां भरतपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की जान चली गई, वहीं जयपुर के पास चौमूं में स्कॉर्पियो और ईको कार की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। मौसम की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के 20 जिलों में कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है, जबकि कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग भी बदली गई है।

भरतपुर में कोहरे ने ली महिला की जान, ग्रामीणों में आक्रोश

Rajasthan Fog News :भरतपुर जिले के गहनौली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे घने कोहरे के बीच एक महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। ट्रेलर के टायर महिला के ऊपर से गुजर गए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बयाना से फतेहपुर सीकरी जाने वाले मेगा हाईवे को जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि इस क्षेत्र में अवैध ट्रेलर और डंपर लंबे समय से दौड़ रहे हैं, जिसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाने के प्रयास शुरू किए और मामले की जांच जारी है।

जयपुर के चौमूं में भीषण टक्कर, दो घायल

Rajasthan Cold Wave Alert : घने कोहरे का असर जयपुर के चौमूं इलाके में भी देखने को मिला। NH-52 हाईवे पर उदयपुरिया मोड़ के पास सुबह करीब 8:30 बजे स्कॉर्पियो और मारुति ईको कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईको कार पलट गई।

इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

जयपुर में विजिबिलिटी 0 मीटर, ऑफिस जाने वालों को भारी परेशानी

Rajasthan School Holiday News : राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह थाम दिया। ट्रांसपोर्ट नगर, मालवीय नगर, जगतपुरा, प्रताप नगर, टोंक रोड, चौड़ा रास्ता, बड़ी चौपड़ और छोटी चौपड़ सहित पुराने शहर के इलाकों में सुबह 5 बजे तक विजिबिलिटी 0 मीटर दर्ज की गई।

स्थिति ऐसी रही कि वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ीं। ऑफिस जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही काफी कम नजर आई।

ट्रेन और फ्लाइट सेवाएं प्रभावित, Travel Advisory जारी

Cold Wave in Rajasthan : कोहरे के कारण रेल और हवाई सेवाओं पर भी व्यापक असर पड़ा है। चित्तौड़गढ़ में सुबह 7:30 बजे तक विजिबिलिटी 40–50 मीटर से कम रही, जिससे कई ट्रेनें देरी से चलीं।

  • उदयपुर–जयपुर इंटरसिटी अपने निर्धारित समय से करीब 50 मिनट देरी से रवाना हुई।
  • मेवाड़ एक्सप्रेस और चेतक एक्सप्रेस भी तय समय से काफी देर से चलीं।

उदयपुर और जयपुर एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ। इंडिगो (IndiGo) और स्पाइसजेट (SpiceJet) ने यात्रियों के लिए Travel Advisory जारी करते हुए देरी की संभावना जताई है।

20 जिलों में स्कूल बंद, कई जगह बदली टाइमिंग

Jaipur AQI Today : घने कोहरे और शीतलहर (Cold Wave) के अलर्ट को देखते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जयपुर सहित प्रदेश के 20 जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

  • जयपुर में कक्षा 5वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक और 6 से 8वीं तक 8 जनवरी तक बंद रहेंगे।
  • अजमेर में 5वीं तक के स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टी है, जबकि ऊपरी कक्षाओं की टाइमिंग बदली गई है।
  • जैसलमेर और सलूम्बर जैसे बॉर्डर एरिया जिलों में स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है।

हालांकि, बीकानेर में छुट्टी नहीं होने से बच्चे कड़ाके की सर्दी और कोहरे में स्कूल जाने को मजबूर दिखे।

तापमान में लगातार गिरावट, शीतलहर का असर

नए साल की शुरुआत के साथ ही राजस्थान में सर्दी का प्रकोप तेज हो गया है। बीते पांच दिनों में माउंट आबू और शेखावाटी क्षेत्र के कई इलाकों में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया।

सोमवार रात डूंगरपुर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री, सिरोही में 4.1, माउंट आबू में 4.4 और जयपुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कोहरे का असर 7 जनवरी तक और Cold Wave का प्रभाव 9 जनवरी तक बना रह सकता है।

AQI भी बिगड़ा, हवा हुई जहरीली

घने कोहरे के साथ-साथ वायु प्रदूषण (Air Pollution) ने भी चिंता बढ़ा दी है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार जयपुर के कई इलाकों में AQI 200 के पार पहुंच गया। शास्त्री नगर में AQI 253 और मानसरोवर में करीब 240 दर्ज किया गया। धुंध के कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी महसूस हुई।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 18 जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और बुजुर्गों व बच्चों को ठंड से बचाने की सलाह दी है। घना कोहरा, गिरता तापमान और बर्फीली हवाएं फिलहाल राजस्थानवासियों की मुश्किलें बढ़ाती नजर आ रही हैं।

Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल 6 जनवरी 2026 : मेष, मिथुन और कुंभ राशि के लिए शुभ और लाभदायक दिन

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 233

Post navigation

Previous: Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल 6 जनवरी 2026 : मेष, मिथुन और कुंभ राशि के लिए शुभ और लाभदायक दिन
Next: Tantrik Fraud Case : रहस्यमयी घड़ा निकला फर्जी! Police ने पकड़ा ‘अघोरी तांत्रिक’, करोड़ों की ठगी का शक

Related Stories

Rajasthan rain alert
  • मौसम

Rajasthan rain alert : राजस्थान में बदला मौसम, राजसमंद समेत 25 जिलों में अलर्ट, 31 मार्च तक असर रहने की संभावना

Parmeshwar Singh Chundwat March 30, 2026
Rajasthan rain alert today
  • मौसम

Rajasthan rain alert today : राजस्थान में मौसम का बड़ा यू-टर्न, आज कई जिलों में बारिश-ओलों का डबल अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat March 29, 2026
Rain Alert Rajasthan
  • मौसम

Rain Alert Rajasthan : राजस्थान में आज से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-ओलों की चेतावनी

Parmeshwar Singh Chundwat March 28, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_VjB4mdRRVXY महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार
#udaipurnews #udaipurpolice #crimenewsउदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में 1.80 करोड़ के 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे 30 किलो चांदी बरामद की है। तीन साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर पिता डालरिया उर्फ पंकलाल, कालुलाल पिता मोहर कंजर और महेन्द्र पिता भूरालाल कंजर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चित्तौड़गढ़ के विजयपुर के निवासी हैं। शिवा के खिलाफ पूर्व चोरी-नकबजनी के 5 मामले, कालुलाल पर 8 और महेन्द्र के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ में कई और घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पूछताछ में पता लगा कि कुल 6 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें अर्जुन पिता रमेश, रामचन्द्र पिता कानाजी और कुंदन पिता राजेन्द्र की तलाश जारी है। आरोपी रात में बाइक लेकर दूसरे गांव कस्बे में जाते और महिलाओं के कपड़े पहनकर रैकी करते थे। मोबाइल भी पास में नहीं रखते। 15 मार्च को कुराबड़ में मोहित ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी, जहां बाजार में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश दिखाई दिए थे। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहन जांच व तलाश करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया।
udaipur news
udiapur police
kurabad police
कुराबड़ न्यूज
उदयपुर न्यूजOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार #udaipurnews
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram