Skip to content
July 13, 2026
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • अजब गजब

Tantrik Fraud Case : रहस्यमयी घड़ा निकला फर्जी! Police ने पकड़ा ‘अघोरी तांत्रिक’, करोड़ों की ठगी का शक

Parmeshwar Singh Chundwat January 6, 2026 1 minute read

Tantrik Fraud Case : टोंक जिले के निवाई क्षेत्र में हाल ही में जमीन से निकले रहस्यमयी घड़े के पीछे की सच्चाई अब सामने आ गई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह कोई प्राचीन खजाना नहीं था, बल्कि एक सुनियोजित ठगी की साजिश थी। खुद को तांत्रिक और अघोरी महाराज बताने वाला आरोपी पहले से ही नकली सोने से भरा घड़ा जमीन में दबाकर लोगों को झांसे में लेता था। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश मीणा सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नकली सोने की ईंट और बिस्किट दिखाकर लोगों को जमीन में गड़ा धन निकालने का लालच देते थे और मोटी रकम ऐंठ लेते थे।

Fake Gold Scam Rajasthan : निवाई पुलिस ने रविवार देर रात कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मुकेश मीणा (32) और उसके साथी अभिषेक मीणा (24) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 5 किलो 242 ग्राम नकली सोना बरामद किया है, जो देखने में बिल्कुल असली सोने जैसा प्रतीत होता था। पुलिस के अनुसार, बरामद की गई सोने जैसी दिखने वाली ईंटें और बिस्किट असल में पीतल और तांबे से बने हुए थे, जिन पर ऊपर से सोने की परत चढ़ाई गई थी। यही नकली सोना दिखाकर आरोपी लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।

सबसे पहले जानिए पूरा मामला

Fake Treasure Scam : घटना की शुरुआत 3 दिसंबर (शनिवार) को टोंक जिले के सींदड़ा गांव स्थित देवरी ढाणी से हुई। यहां चारागाह भूमि पर पूजा-अर्चना का कुछ सामान मिलने से स्थानीय लोगों में यह चर्चा फैल गई कि शायद जमीन के नीचे कोई पुराना खजाना दबा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए JCB मशीन से खुदाई के आदेश दिए। करीब आधे घंटे तक चली खुदाई के बाद जमीन से एक बेहद पुराना, भारी-भरकम धातु का घड़ा निकला।

खुदाई में निकला 100 से 150 किलो वजनी रहस्यमयी घड़ा

Tonk Fake Gold News : खुदाई के दौरान निकला घड़ा करीब 2 फीट ऊंचा और डेढ़ फीट चौड़ा था, जिसका वजन लगभग 100 से 150 किलो बताया गया। घड़े के अंदर सोने जैसी चमकदार धातु के टुकड़े, ईंट और बिस्किट मौजूद थे, जिन्हें देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। शुरुआत में यह मामला किसी प्राचीन खजाने जैसा प्रतीत हुआ, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई कुछ और ही निकली।

नकली सोना बेचने की फिराक में पकड़े गए आरोपी

Nivai Tantrik Arrested : निवाई थाना के ASI राजेंद्र सिंह ने बताया कि 4 जनवरी की रात करीब 11:25 बजे, पुलिस टीम गश्त के दौरान झिलाई बाइपास पुलिया के पास पहुंची थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जयपुर से टोंक जाने वाली सड़क की निर्माणाधीन सर्विस रोड पर एक कार में दो युवक बैठे हैं, जो नकली सोने को असली बताकर बेचने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को घेर लिया और रात के समय सड़क किनारे खड़े होने का कारण पूछा।

तलाशी में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

कार में बैठे युवकों ने अपनी पहचान मुकेश मीणा और अभिषेक मीणा के रूप में बताई। पूछताछ के दौरान पुलिस को दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, क्योंकि वे बार-बार अपनी जैकेट की जेब में हाथ डाल रहे थे।

जब पुलिस ने तलाशी ली, तो मुकेश मीणा की जेब से—

  • 2 किलो 515 ग्राम वजनी पीतल जैसी धातु की एक ईंट
  • दो गोल ढली (505 ग्राम और 500 ग्राम)
  • एक बिस्किट (97 ग्राम)

बरामद किए गए।

वहीं अभिषेक मीणा की जेब से—

  • तीन ढली (511, 504 और 510 ग्राम)
  • एक बिस्किट (100 ग्राम)

मिले, जो सभी पीतल और तांबे से बने नकली सोने के टुकड़े थे।

जमीन में दबाया गया था घड़ा, तंत्र-मंत्र से करते थे ठगी

निवाई DSP रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि सींदड़ा गांव की चारागाह भूमि में मिला घड़ा उन्होंने खुद ही जमीन में दबाया था। मुख्य आरोपी मुकेश मीणा खुद को तांत्रिक और तत्काल अघोरी महाराज बताता था।

वह लोगों को विश्वास दिलाता था कि जमीन के नीचे पुराना सोना-चांदी दबा हुआ है और तंत्र-मंत्र से उसे बाहर निकाला जा सकता है। इसके बाद पहले से तय स्थान पर तंत्र क्रिया का नाटक कर जमीन से घड़ा निकालता था।

20 दिन तक घड़ा न खोलने की शर्त

आरोपी ठगी को और पुख्ता बनाने के लिए पीड़ितों को घड़ा निकालने के बाद 20 दिन तक उसे न खोलने की हिदायत देते थे। कहा जाता था कि इस दौरान विशेष तांत्रिक क्रियाएं करनी होंगी, तभी सोना शुद्ध रहेगा। जब पीड़ित बाद में सोने की जांच करवाते और वह नकली निकलता, तो आरोपी यह कहकर बच निकलते कि तंत्र-मंत्र सही तरीके से नहीं किया गया, इसलिए सोना पीतल में बदल गया।

सरकारी कर्मचारी और प्रतिष्ठित लोग थे निशाने पर

टोंक DST प्रभारी ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि आरोपी खासतौर पर सरकारी कर्मचारियों, प्रभावशाली और प्रतिष्ठित लोगों को निशाना बनाते थे। उनका मानना था कि ऐसे लोग बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं करेंगे। Police अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया और इस गिरोह में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।

Rajasthan Weather Today : राजस्थान में घना कोहरा बना आफत : महिला की मौत, सड़क हादसे, 20 जिलों में स्कूल बंद, फ्लाइट-ट्रेन पर असर

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 640

Post navigation

Previous: Rajasthan Weather Today : राजस्थान में घना कोहरा बना आफत : महिला की मौत, सड़क हादसे, 20 जिलों में स्कूल बंद, फ्लाइट-ट्रेन पर असर
Next: Rajsamand Murder Case : राजसमंद में सिर पर वार कर युवक की नृशंस हत्या, हमलावर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस नाकाबंदी

Related Stories

Bihar Bribery Case
  • अजब गजब

Bihar Bribery Case : “चूहों ने खा लिए रिश्वत के नोट!” बिहार पुलिस की कहानी सुन सुप्रीम कोर्ट भी रह गया हैरान

Parmeshwar Singh Chundwat May 8, 2026
hospital ghost story
  • अजब गजब

hospital ghost story : 9 साल पहले मरे पिता की आत्मा लेने पहुंचा बेटा, गेट पर किया तंत्र-मंत्र, देखिए पूरी खबर

Parmeshwar Singh Chundwat May 1, 2026
Raja Man Singh rebirth claim
  • अजब गजब

Raja Man Singh rebirth claim : ‘मैं आमेर का राजा मानसिंह हूं…’ टोंक के 10 साल के कान्हाराम ने किया पुनर्जन्म का चौंकाने वाला दावा

Parmeshwar Singh Chundwat April 17, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_4cgjcO_lm8Q प्रॉपर्टी और नौकरी के लालच में बेटी बनी कातिल? जयपुर ह$त्याकांड की पूरी कहानी
.
जयपुर के प्रताप नगर इलाके में हुए नीरज शर्मा हत्याकांड में पुलिस जांच के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय नीरज शर्मा की हत्या उनकी बेटी आयुषी शर्मा ने प्रॉपर्टी और सरकारी नौकरी पाने के लालच में करवाई। आरोप है कि आयुषी ने अपने ताऊ मोहन स्वरूप और चचेरे भाई बलराम उर्फ रवि के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। हत्या के लिए 7 लाख रुपए की सुपारी दी गई और कई दिनों तक महिला की रेकी की गई। 3 जुलाई को जब नीरज शर्मा अपने बेटे को कोचिंग छोड़कर घर लौट रही थीं, तभी करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आयुषी अपने पिता की मृत्यु के बाद उनकी सरकारी नौकरी चाहती थी, लेकिन नीरज शर्मा ने स्वयं अनुकंपा नियुक्ति स्वीकार कर ली। इसी के साथ संपत्ति को लेकर भी परिवार में विवाद चल रहा था।#Jaipurneerajsharmacase #JAivardhannewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
प्रॉपर्टी और नौकरी के लालच में बेटी बनी कातिल? जयपुर ह$त्याकांड की पूरी कहानी
.
जयपुर के प्रताप नगर इलाके में हुए नीरज शर्मा हत्याकांड में पुलिस जांच के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय नीरज शर्मा की हत्या उनकी बेटी आयुषी शर्मा ने प्रॉपर्टी और सरकारी नौकरी पाने के लालच में करवाई। आरोप है कि आयुषी ने अपने ताऊ मोहन स्वरूप और चचेरे भाई बलराम उर्फ रवि के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। हत्या के लिए 7 लाख रुपए की सुपारी दी गई और कई दिनों तक महिला की रेकी की गई। 3 जुलाई को जब नीरज शर्मा अपने बेटे को कोचिंग छोड़कर घर लौट रही थीं, तभी करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आयुषी अपने पिता की मृत्यु के बाद उनकी सरकारी नौकरी चाहती थी, लेकिन नीरज शर्मा ने स्वयं अनुकंपा नियुक्ति स्वीकार कर ली। इसी के साथ संपत्ति को लेकर भी परिवार में विवाद चल रहा था।#Jaipurneerajsharmacase #JAivardhannewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
प्रॉपर्टी और नौकरी के लालच में बेटी बनी कातिल? जयपुर ह$त्याकांड की पूरी कहानी #aayushsharma
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
लूट के आरोपियों का सिर मुंडवाकर फटे कपड़ों में घुमाया #Rajasthannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
जमीन के झगड़े में एयरफोर्स जवान पर जानलेवा हमला #Rajasthannews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy