
Rajasthan Weather Today : राजस्थान में सर्दी ने इस बार सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोमवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में तापमान शून्य से नीचे चला गया। सीकर, झुंझुनूं, फलोदी, नागौर और जैसलमेर सहित अनेक इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह से ठिठुर गया।
Rajasthan Temperature Minus : सीकर जिले के फतेहपुर उपखंड स्थित हरसावा गांव में हालात ऐसे रहे कि खुले में रखे बर्तनों का पानी पूरी तरह जमकर बर्फ में तब्दील हो गया। यहां सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान -1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गांव में खड़ी गाड़ियों, खेतों की फसलों और कपड़ों पर जमी ओस की बूंदें बर्फ का रूप ले चुकी थीं। झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र में भी हालात फतेहपुर जैसे ही रहे। यहां खुले में रखे बर्तनों में पानी पूरी तरह जम गया। वहीं फलोदी में लगातार कई दिनों से तापमान जमाव बिंदु के आसपास बना हुआ है, जिससे सोमवार सुबह पानी बर्फ में तब्दील हो गया। रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया था। फतेहपुर (सीकर) में रविवार को न्यूनतम तापमान -2 डिग्री, जबकि नागौर में -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जैसलमेर और सीकर के कई इलाकों में फसलों पर जमी बर्फ किसानों की चिंता बढ़ा रही है।
जयपुर समेत 11 जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाईं
Rajasthan Winter News : कड़ाके की ठंड और शीतलहर (Cold Wave) को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जयपुर सहित प्रदेश के 11 जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं, जबकि कुछ जिलों में स्कूलों का समय (School Timing) बदला गया है।
कोहरे का असर: उड़ानें भी हुईं प्रभावित
Rajasthan Cold Alert : रविवार को उदयपुर में घने कोहरे (Dense Fog) के चलते 7 Flights Cancel करनी पड़ीं। विजिबिलिटी बेहद कम रहने के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का यह दौर अभी कुछ दिन और जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने 12 जनवरी को दो जिलों में Red Alert, पांच जिलों में Orange Alert और पांच जिलों में Yellow Alert जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि 14 और 15 जनवरी के बाद ही प्रदेश को इस कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
राजस्थान में ठंड का असर: हर जिले में बदले हालात
चूरू
चूरू जिले में सोमवार सुबह तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया। बर्तनों में रखा पानी और गाड़ियों पर जमी ओस पूरी तरह बर्फ में तब्दील हो गई। बर्फीली हवाओं के चलते गलन और ठिठुरन बढ़ गई है।
जैसलमेर
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि कोहरे से थोड़ी राहत मिली, लेकिन सर्द हवाओं का असर अब भी बना हुआ है। खुले में खड़ी गाड़ियों और पानी के बर्तनों पर बर्फ जम गई।
कोटपूतली-बहरोड़
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। गांवों में फसलों और पौधों पर जमी ओस की बूंदें बर्फ का रूप लेती दिखीं।

दिन में भी रात जैसी ठंड, Cold Day की स्थिति
इस बार सर्दी केवल रातों तक सीमित नहीं है। दिन के समय भी तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे चल रहा है, जिससे कई इलाकों में Cold Day Condition बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कमजोर रहने के बावजूद हवा में नमी के कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
जानिए किस जिले में कितने दिन तक बंद रहेंगे स्कूल
- जयपुर: प्री-प्राइमरी से 5वीं तक 12 और 13 जनवरी अवकाश, 14 जनवरी मकर संक्रांति का अवकाश
- सीकर: 5वीं तक 17 जनवरी तक छुट्टी, 6वीं से 12वीं का समय 11 से 4 बजे
- भरतपुर: 5वीं तक 12 और 13 जनवरी अवकाश
- डीग: कक्षा 1 से 8 तक 12 जनवरी अवकाश
- हनुमानगढ़: नर्सरी से 8वीं तक 12 जनवरी अवकाश
- जालोर: प्री-प्राइमरी से 5वीं तक 12 से 14 जनवरी अवकाश
- नागौर: 5वीं तक 12 और 13 जनवरी अवकाश
- जैसलमेर: पहली से 8वीं तक 14 जनवरी तक छुट्टी
- दौसा: 1 से 8वीं तक 12 जनवरी अवकाश
- झुंझुनूं: 1 से 8वीं तक 13 जनवरी तक अवकाश
- अजमेर: सभी स्कूलों का समय 17 जनवरी तक सुबह 10 से शाम 4 बजे
- बीकानेर: अगले आदेश तक स्कूल समय सुबह 10 से 4 बजे



