
Rajsamand Congress : राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित संगठन सृजन अभियान सलूस रोड स्थित ईदगाह पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी आरिफ मोहम्मद क़ायमखानी एवं सहप्रभारी मोहम्मद यूनुस देशवाली, जिलाध्यक्ष हरी सिंह राठौड़, कार्यकारी जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह, नगर परिषद चेयरमैन अशोक टांक, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन फौजदार का पारंपरिक साफा और माल्यार्पण से स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि आरिफ मोहम्मद एवं हरी सिंह राठौड़ ने प्रदेश अध्यक्ष एवं मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चोपदार द्वारा दिए गए संगठन सृजन कार्यक्रम के दिशानिर्देशों पर प्रकाश डालते हुए संगठन के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण, कांग्रेस संस्कृति में अद्यतन सुधार, कार्यकर्ताओं का नेतृत्व विकास और संगठनात्मक परिवर्तन प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को समयबद्ध, प्रासंगिक और प्राप्त करने योग्य लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ाना आवश्यक है। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति का आंकलन, कार्य प्रक्रियाओं, संस्कृति, कार्यकर्ता संतुष्टि और प्रदर्शन पर चर्चा हुई। साथ ही सर्वे, साक्षात्कार और फोकस समूहों के माध्यम से प्रतिक्रिया एकत्र कर कमियों और सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरमैन अशोक टांक, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन फौजदार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गनी मोहम्मद सिंधी, एवं रानू अजमल, सहित कई वक्ताओ ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर जाफर खान फौजदार, अब्दुल मजीद सिलावट, शौकत रंगरेज, छोटू रंगरेज, यूसुफ हुसैन, मोइनुद्दीन, मो यूसुफ, शरीफ शाह, अब्दुल सत्तार शाह, वहांब खान, केलवा से मकबूल सिंधी सरदारगढ़ से हसन पठान, आसिफ उस्ता, अजीज शाह, देवगढ़ मुस्लिम समाज अध्यक्ष रमजान मंसूरी, सलमा पठान, रेहाना पठान, शरीफ शाह, सत्तार शाह, असरार पठान, मुस्तफा सिलावट, अजीज शाह सहित कई नेताओं ने उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम पश्चात् धन्यवाद ज्ञापन जाफर खान ने किया।
