Skip to content
April 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • विविध

Rajsamand electrocution news : करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से झुलसा

Parmeshwar Singh Chundwat August 16, 2025 1 minute read

Rajsamand electrocution news राजसमंद और भीलवाड़ा जिले की सरहद पर स्थित कुन्दवा पंचायत के तेलीखेड़ा में जमीन पर पड़े बिजली तार से आए करंट से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति झुलस गया। हादसे के बाद शव को देवगढ़ अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया। कतिपय व्यक्ति द्वारा खेत के किनारे खुला तार छोड़ रखा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। ग्रामवासी बेसहारा परिवार के लिए मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। सुबह से लगातार समझाइश के प्रयास जारी है।

Man electrocuted Kundwa panchayat देवगढ़ थाना प्रभारी अनिल विश्नोई ने बताया कि कुन्दवा के तेलीखेड़ा में हीरालाल तेली के खेत किनारे 11 हजार केवी से बिजली का तार खुला में डालने से सरकारी जमीन पर शौच के लिए आए चौहानो की कमेरी, करेड़ा जिला भीलवाड़ा निवासी मुकेश पुत्र नारायण रेगर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उगमचंद पुत्र डालू रेगर झुलस गया। घटना के बाद गांव के खेत मालिक हीरालाल मौके पर पहुंचा और पोल से तार छुड़ाया, मगर तब तक मुकेश रेगर ने दम तोड़ दिया। फिर दोनों को देवगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां मुकेश रेगर को मृत घोषित कर दिया, जबकि झुलसे उगमचंद रेगर का उपचार किया गया। साथ ही प्रशासक प्रतिनिधि हरदेव गुर्जर की सूचना पर अजमेर विद्युत वितरण निगम करेड़ा के अभियंता भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान देवाराम रेगर, डालू रेगर, लक्ष्मणलाल रेगर, सम्पतलाल रेगर, शंकरलाल, सोहन रेगर,जमनालाल रेगर, गेहरीलाल, गोपालाल, शांतिलाल सहित बड़ी तादाद में ग्रामवासी एकत्रित हो गए। दोनों जिले की सीमा पर घटना होने से राजसमंद जिले से देवगढ़ थाना पुलिस और भीलवाड़ा के करेड़ा थाना पुलिस भी पहुंच गई। बाद में पता चला कि घटना देवगढ़ थाना क्षेत्र में ही हुई। इस पर पुलिस ने करंट से व्यक्ति की मौत होने का प्रकरण दर्ज करते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच शुरू कर दी। Devgarh electrocution case

मुआवजे पर अड़े ग्रामीण, नहीं हुआ पोस्टमार्टम

Bhilwara Rajsamand border accident करंट से मुकेश रेगर की मौत के बाद ग्रामवासी पीड़ित परिवार के मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं और लाश देवगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझाइश की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, मगर ग्रामीण उचित मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े हैं।

परिवार के घर गुजारे पर संकट

electricity accident today मुकेश के पिता नारायण रेगर का पहले ही निधन हो गया था। इसके चलते मुकेश के परिवार के घर गुजारे को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

Jewellery theft gang : राजसमंद में सोना-चांदी की दुकानों पर ग्राहक बनकर चोरी करने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 132

Post navigation

Previous: Jewellery theft gang : राजसमंद में सोना-चांदी की दुकानों पर ग्राहक बनकर चोरी करने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश
Next: Rajasthan Patwari Exam 2025 : पटवारी भर्ती परीक्षा में मेहंदी लगाकर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को देना पड़ेगा एफिडेविट

Related Stories

World Earth day
  • विविध

World Earth Day Celebration : आलोक स्कूल के विद्यार्थियों ने कलाकृतियों के माध्यम से दिया ‘धरा’ बचाने का संदेश; पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Parmeshwar Singh Chundwat April 22, 2026
Rajasthan cheap electricity
  • विविध
  • समाचार

Rajasthan cheap electricity : राजस्थान में बिजली पर बड़ा नियम लागू, अब सही समय पर चलाएं उपकरण और पाएं सस्ती बिजली

Parmeshwar Singh Chundwat April 18, 2026
Aaj ka Rashifal
  • विविध

Aaj ka Rashifal : 18 अप्रैल का राशिफल: इन 3 राशियों को मिलेगा वाहन सुख, खुल सकती है किस्मत

Parmeshwar Singh Chundwat April 18, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_ghfboi8yNaQ भीम विधायक और बेटे पर गंभीर आरोप, पूर्व विधायक ने उठाई जांच की मांग #jaivardhannews #todaynewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीम विधायक और बेटे पर गंभीर आरोप, पूर्व विधायक ने उठाई जांच की मांग #jaivardhannews #todaynewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीम विधायक और बेटे पर गंभीर आरोप, पूर्व विधायक ने उठाई जांच की मांग #jaivardhannews #todaynews
बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का हार्ट अटैक से निधन #heartattacknews #todaynews #jaivardhannewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का हार्ट अटैक से निधन #heartattacknews #todaynews #jaivardhannews
उदयपुर में पहाड़ी से टकराया ट्रक, लगी भीषण आग #jaivardhannews #udaipurnews #todaynewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
उदयपुर में पहाड़ी से टकराया ट्रक, लगी भीषण आग #jaivardhannews #udaipurnews #todaynews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram