Skip to content
March 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand firing : तीन दोस्तों ने किया नशा, फिर एक ने दूसरे पर किया फायर, गंभीर हालत में भर्ती दोस्त

Parmeshwar Singh Chundwat March 3, 2025 1 minute read

Rajsamand firing : राजसमंद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। पहले तीन दोस्त नशा करने के लिए साथ में गए। फिर कथित तौर पर गांजा पीने के बाद एक दोस्त ने पिस्टल से फायर कर दिया, जो दूसरे दोस्त के सीने व गले में गोली धंस गई। घटना के बाद गंभीर घायल को युवक को नाथद्वारा के जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अनंता मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। बताया कि अब उसका अनंता अस्पताल में उपचार जारी है। पीड़ित के भाई की रिपोर्ट पर नाथद्वारा के श्रीनाथजी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच शुरू कर दी। फिलहाल घटना के बाद पिस्टल से फायर करने वाले एवं उसके साथी भी फरार है, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है, मगर अभी तक कोई पता नहीं चल पाया। है। बताया कि गंभीर घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं था। इस कारण फायरिंग के पीछे के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि पिस्टल को एक दोस्त हाथ में लेकर देख रहा था, मगर नशे में होने से गोली चल गई और दोस्त के सीने के पास होकर गले में धंस गई।

Firing Case : घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया

Nathdwara police : श्रीनाथजी थाने के उप निरीक्षक समीर सेन ने बताया कि गांजा पीने के बाद एक युवक ने पिस्टल से फायर कर दिया, जिससे अक्षय (32) पुत्र गिरिराज कुमावत, निवासी फौज मोहल्ला, नाथद्वारा को तुरंत नाथद्वारा ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अनंता हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, अक्षय के गले में छर्रा फंसा हुआ है, जिसे निकालने के लिए ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद ही घायल युवक के बयान दर्ज किए जा सकेंगे, जिससे घटना की सटीक जानकारी सामने आ पाएगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां पीड़ित अक्षय बयान देने की स्थित में नहीं था और उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना स्थल का भी मुआयना किया। साथ ही घायल अक्षय को गोली मारने वाले अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अभी तक आरोपियों के बारे में पुलिस का कोई सुराग नहीं लगा है, मगर इसके लिए विशेष पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है।

नाथद्वारा में फायरिंग से दो एक दोस्त गंभीर घायल #rajsamandpolice #nathdwara pic.twitter.com/gRutXOQabv

— Jaivardhan News (@jaivardhannews) March 3, 2025

Nathdwara News : पुलिस ने की जांच शुरू, तीन आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलते ही नाथद्वारा पुलिस सक्रिय हो गई। उप निरीक्षक समीर सेन ने बताया कि अस्पताल से गोली लगने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ट्रॉमा सेंटर पहुंची। घायल युवक के भाई की शिकायत पर तीन आरोपियों- शिवम गुर्जर, अजय वैरागी और वसीम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल इन तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गोली एयर गन से चलाई गई थी, लेकिन इस संबंध में अधिक जानकारी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना के बाद नाथद्वारा के स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है। इस तरह नशे की हालत में हथियारों का उपयोग बेहद चिंताजनक है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी छानबीन की जा रही है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

SBI Yono App loan : एसबीआई योनो ऐप से लोन कैसे लें? Sbi yono app se loan kaise le जानें पूरी जानकारी

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 488

Post navigation

Previous: Leapard Attack : उदयपुर में 7 साल के मासूम पर लेपर्ड का हमला : जबड़े में दबोचकर ले जाने लगा, चीख सुनकर छोड़कर भागा
Next: Best Smartphone Under 30000 | बेस्ट स्मार्टफोन | तगड़ा 5G के पांच स्मार्टफोन | Best mobile under 30000

Related Stories

Jodhpur businessman death in Rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Jodhpur businessman death in Rajsamand : राजसमंद में जोधपुर के व्यापारी की संदिग्ध मौत, भांजे ने लगाया हत्या का आरोप

Parmeshwar Singh Chundwat March 10, 2026
Desuri nal dangerous road
  • क्राइम/हादसे

Desuri nal dangerous road : राजसमंद-पाली के बीच देसूरी नाल बनी मौत की घाटी, 14 खतरनाक मोड़ों ने बढ़ाई दहशत

Parmeshwar Singh Chundwat March 6, 2026
GUJARAT HAWALA RACKET 550 CRORE
  • क्राइम/हादसे

GUJARAT HAWALA RACKET 550 CRORE : रिक्शा चालक के खाते से ₹300 करोड़ का लेनदेन, ED भी रह गई हैरान, 550 करोड़ के हवाला रैकेट का पर्दाफाश

Deepak Salvi March 4, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

This error message is only visible to WordPress admins

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version