Skip to content
June 22, 2026
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • विविध

Rajsamand Infamous : बकाया बिल पर दो विभागों की हरकत, राजसमंद की किरकिरी के बाद पर्दे का प्रयास

Jaivardhan News March 28, 2025 1 minute read

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

Rajsamand Infamous : प्रदेश में दो सरकारी महकमों की अजब करतूत ने राजसमंद जिले की पूरे राजस्थान में तगड़ी किरकिरी करवा डाली। दरअसल बिजली बिल बकाया होने पर अजमेर विद्युत वितरण निगम ने स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काट दिए, तो राजसमंद और आमेट शहर रातभर अंधेरे में रहा। इस बीच नगरपरिषद कार्मिकों की टीम ने कचरे से भरा डम्पर अजमेर विद्युत वितरण निगम राजसमंद के सहायक अभियंता कार्यालय के गेट पर खाली कर दिया। क्या कचरा डालने से बिल का भुगतान हो जाएगा। इस तरह पहले तो विद्युत निगम ने दोनों शहरों को अंधेरे डालकर छिछोरी हरकत की और उसके बाद नगरपरिषद ने तो सारी हदें ही लांघकर राजसमंद जिले की पूरे प्रदेश की किरकिरी करवा डाली। सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा खूब छाया हुआ है और सवाल उठ रहे हैं क्या इस तरह की हरकतों से बिल बिल जमा हो जाता है अथवा दोनों महकमों के अफसरों को मिल बैठ कर समस्या का समाधान करना चाहिए। खैर, इस हरकत से न केवल अजमेर विद्युत वितरण निगम और नगर निकाय की की फजीहत हुई है, बल्कि कहीं न कहीं प्रदेश की भजनलाल सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए। हालांकि सुबह होने से पहले विद्युत निगम कार्यालय के गेट पर डाली गई गदंगी को साफ कर दिया गया।

AVVNL : अजमेर विद्युत वितरण निगम राजसमंद के सहायक अभियंता लखनलाल मीणा ने बताया कि राजसमंद शहर में स्ट्रीट लाइट के 2 करोड़ 75 लाख रुपए का बिजली बिल नगरपरिषद राजसमंद द्वारा जमा नहीं करवाया गया। इसके लिए कई बार नोटिस भी दिए गए। मार्च माह में वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति की ओर से बिकाया बिल जमा नहीं होने पर स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काटा गया। इसके चलते गुरुवार को शाम ढलने के साथ ही पूरे राजसमंद शहर में अंधेरा छा गया और रातभर पूरा राजसमंद शहर अंधेरे में ही रहा।

Amet city : इसी तरह आमेट शहर में स्ट्रीट लाइट का 1 करोड़ 44 लाख रुपए का बिजली बिल का भुगतान नगरपालिका आमेट द्वारा नहीं किया गया। मार्च माह के आखिरी दिनों तक भी बिजली बिल जमा नहीं होने पर अजमेर विद्युत वितरण निगम के चीफ अकाउंट ऑफिसर आरबी अग्रवाल और उदयपुर जोन के चीफ इंजीनियर आईआर मीणा के निर्देश पर राजसमंद व आमेट शहर में बिजली कनेक्शन काटे गए। बताया कि राजसमंद शहर में ही 60 सर्किट सेंटरों से बिजली कनेक्शन काटे गए। इस पर अजमेर विद्युत वितरण निगम सहायक अभियंता कार्यालय आमेट द्वारा कनेक्शन काट दिया गया। इस तरह राजसमंद और आमेट शहर रातभर अंधेरे में रहा। इस कारण शहरवासी, गश्त करने वाले पुलिसकर्मी, होमगार्ड व अन्य सुरक्षाकर्मियों के साथ आमजन काफी परेशान रहा।

Post Office Scheme : पति-पत्नी मिलकर इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में करें निवेश, हर महीने पाएं ₹8633

बिजली कार्यालय के बाहर डाल दिया कचरा

Rajsamand City : बिजली बिल बकाया होने पर राजसमंद शहर में अंधेरा छाने के साथ ही लोगों ने नगरपरिषद में शिकायतों की झड़ी लगा दी। नगरपरिषद द्वारा बार-बार नोटिस जारी करने के बाद बिल की बकाया राशि जमा नहीं कराने पर विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों ने खासी नाराजगी जताई और तत्काल प्रभाव से बिजली कनेक्शन काटने के आदेश दिए। इधर, नगरपरिषद की टीम ने कचरे से भरा डम्पर अजमेर विद्युत वितरण राजनगर के सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर गेट पर डाल दिया। बताया जा रहा है कि नगरपरिषद द्वारा हमेशा ही आधा व अधूरा पैसा जमा करवाया गया। इस कारण बकाया बिल की राशि लगातार बढ़ती जा रही है। इसी तरह आमेट में भी अंधेरा छाने के बाद नगरपालिका ईओ शंकरलाल चंगेरीवाल और प्रशासक गोविंदसिंह ने विद्युत अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या का समाधान करने की बात कही है।

पहले डाला कचरा, फिर साफ कर दिया

बकाया बिजली बिल को लेकर अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा स्ट्रीट लाइट को कनेक्शन काट दिया। इसके बाद नगरपरिषद की टीम द्वारा राजनगर सहायक अभियंता कार्यालय विद्युत निगम के गेट पर कचरे का ढेर लगा दिया। इस तरह नगरपरिषद और अजमेर विद्युत वितरण निगम के अफसरों की खींचतान खुलकर सामने आ गई। इस हरकत के बाद न सिर्फ दोनों विभाग, बल्कि कहीं न कहीं राजसमंद जिला पूरे प्रदेश में बदनाम हो गया और सरकार की भी किरकिरी होने लगी। इसकी भनक लगने के बाद आनन फानन में सुबह होने से पहले ही विद्युत निगम कार्यालय के गेट से कचरा साफ कर दिया गया।

सवाल जिंदा… क्या आज भी अंधेरे में रहेंगे दोनों शहर ?

विद्युत निगम के साथ नगरपरिषद राजसमंद व नगरपालिका आमेट के बीच तालमेल के अभाव में राजसमंद शहर और आमेट शहर में अंधेरे में रहा। अब सवाल उठ रहा है कि क्या तीनों महकमे आपस में मिलकर बकाया बिल जमा कराते हुए समस्या का समधान कर पाएंगे। फिलहाल इसको लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि अप्रत्यक्ष तौर पर दोनों महकमों के अधिकारियों को कहना है कि आज शाम तक दोनों महकमों के बीच वार्ता हाेक समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

बिल बकाया होने पर काटा कनेक्शन

power connection cut : बिल बकाया होने पर काटा कनेक्शन पौने तीन करोड़ का बिजली बिल बकाया होने व कई बार नोटिस के बाद भी जमा नहीं कराया गया। इस कारण उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिजली कनेक्शन काटा गया।

लखनलाल मीणा, सहायक अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम राजनगर

कनेक्शन काटना अनुचित, आमजन परेशान

बिजली बिल बकाया होने पर मेरे पास कोई विद्युत निगम के अधिकारी नहीं आए। कनेक्शन काटना उचित नहीं है। लगातर बिल जमा किए जा रहे हैं। नगरपरिषद का भी कुछ टैक्स बकाया चल रहा है। इसके लिए मिल बैठ कर ही समाधान संभव है। विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा कनेक्शन काटा है, वह अनुचित है। कचरा किसने डाला, मुझे नहीं पता है। खैर, इसको लेकर अधिकारियों से बात करते हुए उचित समाधान निकाला जाएगा।

अशोक टांक, सभापति नगरपरिषद राजसमंद
Personal Loan के लिए कैसे अप्लाई करें : तुरंत लोन पाने का आसान तरीका

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 788

Post navigation

Previous: Post Office Scheme : पति-पत्नी मिलकर इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में करें निवेश, हर महीने पाएं ₹8633
Next: Surya Grahan 2025 : साल पहला सूर्य ग्रहण कल : क्या भारत में रहेगा सूतक काल या नहीं, देखिए चौंकाने तथ्य

Related Stories

Rajsamand Urban Service Camp
  • विविध
  • समाचार

Rajsamand Urban Service Camp : प्रभारी सचिव आरती डोगरा ने ग्रामीण-शहरी सेवा शिविरों का किया मैराथन निरीक्षण

Nikita Mali June 18, 2026
Maharana Raj Singh Revolving Statue Rajsamand
  • विविध

Maharana Raj Singh Revolving Statue Rajsamand : जल चक्की चौराहे पर महाराणा राज सिंह की रिवॉल्विंग प्रतिमा लगाने की उठी मांग

Nikita Mali June 8, 2026
Rajsamand VHP Training Camp
  • समाचार
  • विविध

Rajsamand VHP Training Camp : राजसमंद में VHP का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन विस्तार का नया मंत्र

Nikita Mali June 8, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_-95FvnFenGg माहेश्वरी समाज की अनूठी पहल, रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदान #BloodDonationCamp #MaheshNavami #rajsamandnewsमाहेश्वरी समाज, नाथद्वारा और श्री गोवर्द्धन राजकीय जिला चिकित्सालय नाथद्वारा पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में महेश नवमी के शुभ अवसर पर एक दिवसीय स्वैच्छिक स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन माहेश्वरी पंचायत भवन में किया गया ।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
माहेश्वरी समाज की अनूठी पहल, रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदान #BloodDonationCamp #MaheshNavami #rajsamandnewsमाहेश्वरी समाज, नाथद्वारा और श्री गोवर्द्धन राजकीय जिला चिकित्सालय नाथद्वारा पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में महेश नवमी के शुभ अवसर पर एक दिवसीय स्वैच्छिक स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन माहेश्वरी पंचायत भवन में किया गया ।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
माहेश्वरी समाज की अनूठी पहल, रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदान #rajsamandnews #BloodDonationCamp
आरके जिला चिकित्सालय के अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल पर क्या बोले PMO? #rajsamandnews #rkhospitalOwner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आरके जिला चिकित्सालय के अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल पर क्या बोले PMO? #rajsamandnews #rkhospital
टाडावाड़ा सोलंकीयान में तालाब किनारे से कब हटेगा बिजली ट्रांसफार्मर ? #rajsamandnews  #localnews #bijalivibhag
‌
राजसमंद जिले में गढ़बोर के टाडावाड़ा सोलंकीयान गांव के तालाब किनारे बिजली का ट्रांसफार्मर को हटाने की कार्रवाई अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा अभी तक नहीं की गई है। गांव के भैरूलाल गुर्जर ने बताया कि तालाब किनारे बिजली ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए कई बार शिकायत कर चुके हैं। बिजली के अधिकारियों ने तालाब का पानी खाली होने पर ट्रांसफार्मर हटाने की बात कही थी, मगर अब तालाब खाली होने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं हटाया गया है। ऐसे में अब बारिश का सीजन दोबारा शुरू हो चुका है, जिससे फिर तालाब भरने पर पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दोबारा करंट का खतरा बना रहेगा।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
टाडावाड़ा सोलंकीयान में तालाब किनारे से कब हटेगा बिजली ट्रांसफार्मर ? #rajsamandnews #localnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy