Skip to content
March 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand murder case : बीमा की रकम के लिए भाई बना कातिल: देवीसिंह की हत्या कर सड़क हादसा दिखाया, 4 गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat March 31, 2026 1 minute read

Rajsamand murder case : राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में सामने आई एक वारदात ने रिश्तों पर सबसे बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जिस मौत को पहले सड़क हादसा माना जा रहा था, अब उसी मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि देवीसिंह रावत की मौत कोई एक्सीडेंट नहीं, बल्कि बीमा की रकम हड़पने के लिए रची गई सुनियोजित हत्या थी। सबसे हैरानी की बात यह रही कि इस साजिश में खुद उसका सगा भाई भी शामिल निकला। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Devgarh police case : पुलिस के अनुसार, मामला 7 मार्च 2026 का है। उस दिन देवीसिंह के भाई दुधसिंह ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया था कि उसका बड़ा भाई बाइक से ननिहाल कुंडेली गया था और लौटते समय सामने से आई दूसरी मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हो गया। गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, कहानी बदलती गई। पुलिस ने घटनास्थल का दोबारा बारीकी से निरीक्षण किया, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और एफएसएल टीम से भी मौका मुआयना कराया। इसी दौरान पता चला कि मृतक देवीसिंह की कुछ माह पहले ही दुर्घटना बीमा पॉलिसियां करवाई गई थीं। यही बिंदु पुलिस के शक की सबसे बड़ी वजह बना।

होली पर घर बुलाकर रची गई साजिश

insurance money murder : जांच में सामने आया कि दुधसिंह और देवीसिंह दोनों गुजरात में काम करते थे। आरोप है कि दुधसिंह ने जमीन की रजिस्ट्री कराने का बहाना बनाकर होली पर देवीसिंह को गुजरात से घर बुलाया। 4 मार्च को जस्साखेड़ा में टीकमसिंह के घर पर दुधसिंह, भगवानसिंह और सुरेंद्रसिंह ने मिलकर उसे मारने की साजिश रची।

पहले शराब पिलाई

brother killed for insurance : पुलिस के मुताबिक 6 मार्च को दुधसिंह ने पैसे लाने का बहाना बनाकर देवीसिंह को भगवानसिंह के साथ मोटरसाइकिल पर भेजा। भगवानसिंह उसे करमाल चौराहा ले गया, जहां उसे शराब पिलाई गई। इसके बाद देवीसिंह का मोबाइल फ्लाइट मोड पर कर दिया गया, ताकि उसकी लोकेशन और संपर्क दोनों बंद हो जाएं।

पत्थर से वार… फिर एक्सीडेंट का नाटक

Rajasthan crime news ; करमाल चौराहे से दोनों कामलीघाट पहुंचे, जहां पहले से टीकमसिंह और सुरेंद्रसिंह भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, वहां पुलिया के पास फिर से शराब पी गई। इसके बाद भगवानसिंह और सुरेंद्रसिंह देवीसिंह को उसकी बाइक पर बैठाकर कुंडेली रोड की तरफ ले गए। कच्चे रास्ते में हैंडपंप के पास उसके सिर पर पत्थर से हमला किया गया। जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो हत्या को हादसा दिखाने के लिए उसे चलती बाइक से धक्का देकर सड़क किनारे पटक दिया गया और मोटरसाइकिल भी पास में गिरा दी गई।

वारदात के बाद आरोपी खेतों के रास्ते हाईवे पुलिया तक पहुंचे और वहां से टीकमसिंह की बाइक पर बैठकर अपने-अपने घर चले गए। अगले दिन दुधसिंह ने थाने पहुंचकर दूसरे वाहन से दुर्घटना की झूठी कहानी गढ़ दी।

तकनीकी जांच ने खोला राज

पुलिस ने जब मोबाइल लोकेशन, घटनास्थल और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को जोड़ा तो पूरा मामला खुलने लगा। जांच में घटना वाले दिन भगवानसिंह की लोकेशन मृतक के साथ करमाल क्षेत्र में मिली। इसके बाद देवीसिंह का मोबाइल बंद होना भी संदेह को और गहरा गया। पुलिस ने चारों संदिग्धों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, जिसके बाद आरोपियों ने हत्या की साजिश और वारदात कबूल कर ली।

ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में दुधसिंह उर्फ दिनेशसिंह, भगवानसिंह, सुरेंद्रसिंह और टीकमसिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि चारों ने बीमा की रकम हड़पने के लिए मिलकर हत्या की साजिश रची, फिर सबूत मिटाने और वारदात को सड़क हादसा दिखाने का प्रयास किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

मामले की जांच उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव और राजसमंद एसपी हेमंत कालाल के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक के सुपरविजन और भीम वृत के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार वर्मा की निगरानी में देवगढ़ थाना अधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने खुलासा किया।

एक सवाल सबसे बड़ा…

इस पूरे मामले ने एक बार फिर साबित किया कि लालच जब रिश्तों पर भारी पड़ता है, तो खून के रिश्ते भी भरोसे के नहीं रह जाते। बीमा की रकम के लिए अपने ही भाई की हत्या कर उसे सड़क हादसा बताने की यह साजिश इलाके में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई है।

RBSE 12th Result : राजसमंद में 12वीं साइंस, कला व वाणिज्य संकाय के रिजल्ट ने चौंकाया : कला में राजसमंद राज्य में प्रथम

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 192

Post navigation

Previous: RBSE 12th Result : राजसमंद में 12वीं साइंस, कला व वाणिज्य संकाय के रिजल्ट ने चौंकाया : कला में राजसमंद राज्य में प्रथम

Related Stories

AEN bribery case
  • क्राइम/हादसे

AEN bribery case : 15 हजार की रिश्वत लेते पंचायत समिति के AEN गिरफ्तार : घर से मिला 5.23 लाख कैश

Parmeshwar Singh Chundwat March 17, 2026
Man Died Eating Rasgulla
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम/हादसे

Man Died Eating Rasgulla : एक रसगुल्ले ने उजाड़ दिया परिवार, परिजन से डॉक्टर तक हैरान |Food Choking Death

Laxman Singh Rathor March 16, 2026
AVVNL accident in udaipur
  • क्राइम/हादसे

Udaipur Accident : ट्रांसफार्मर ले जाते टेम्पो पलटा, काका- भतीजे सहित 3 की मौत, धरने पर ग्रामीण, 7 घंटे बाद सहमति

Laxman Singh Rathor March 15, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_mrX0z6V_P8o राजसमंद में 12वीं साइंस, कला व वाणिज्य संकाय के रिजल्ट ने चौंकाया #RBSE12thresultराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस के एक साथ घोषित हुए परीक्षा परिणाम में राजसमंद जिले में भी चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। कला वर्ग में राजसमंद टॉप रहा, जबकि विज्ञान वर्ग में राजसमंद इस बार चौथे स्थान पर रहा, लेकिकन वाणिज्य वर्ग में पिछड़कर 33वें स्थान पर पहुंच गया। तीनों ही संकाय में बेटो के मुकाबले बेटियां अव्वल रही। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गिरजाशंकर मिश्रा ने बताया कि कला वर्ग में राजसमंद जिला राज्य में प्रथम रहा। जिले में 8 हजार 736 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 5 हजार 743 छात्र प्रथम, 2801 द्वितीय और 191 तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में कुल 409 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 280 छात्र प्रथम, 122 द्वितीय एवं 7 तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह विज्ञान संकाय में 2267 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 1934 प्रथम, 332 द्वितीय एवं 1 तृतीय स्थान पर रहा। दो वर्षों की स्थिति पिछले वर्ष विज्ञान में राजसमंद जिला राज्य स्तर पर पहले स्थान पर रहा, जबकि इस बार चौथे स्थान पर रहा। कला वर्ग में पिछले वर्ष राज्य में राजसमंद जिला दूसरे स्थान पर रहा, जबकि इस बार राज्य में राजसमंद पहले स्थान पर आ गया और वाणिज्य संकाय में पिछले वर्ष राज्य में राजसमंद 7वें स्थान पर था, जबकि इस बार राज्य में पिछड़कर 33वें स्थान पर पहुंच गया।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में 12वीं साइंस, कला व वाणिज्य संकाय के रिजल्ट ने चौंकाया #RBSE12thresultराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस के एक साथ घोषित हुए परीक्षा परिणाम में राजसमंद जिले में भी चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। कला वर्ग में राजसमंद टॉप रहा, जबकि विज्ञान वर्ग में राजसमंद इस बार चौथे स्थान पर रहा, लेकिकन वाणिज्य वर्ग में पिछड़कर 33वें स्थान पर पहुंच गया। तीनों ही संकाय में बेटो के मुकाबले बेटियां अव्वल रही। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गिरजाशंकर मिश्रा ने बताया कि कला वर्ग में राजसमंद जिला राज्य में प्रथम रहा। जिले में 8 हजार 736 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 5 हजार 743 छात्र प्रथम, 2801 द्वितीय और 191 तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में कुल 409 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 280 छात्र प्रथम, 122 द्वितीय एवं 7 तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह विज्ञान संकाय में 2267 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 1934 प्रथम, 332 द्वितीय एवं 1 तृतीय स्थान पर रहा। दो वर्षों की स्थिति पिछले वर्ष विज्ञान में राजसमंद जिला राज्य स्तर पर पहले स्थान पर रहा, जबकि इस बार चौथे स्थान पर रहा। कला वर्ग में पिछले वर्ष राज्य में राजसमंद जिला दूसरे स्थान पर रहा, जबकि इस बार राज्य में राजसमंद पहले स्थान पर आ गया और वाणिज्य संकाय में पिछले वर्ष राज्य में राजसमंद 7वें स्थान पर था, जबकि इस बार राज्य में पिछड़कर 33वें स्थान पर पहुंच गया।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में 12वीं साइंस, कला व वाणिज्य संकाय के रिजल्ट ने चौंकाया #rbse12thresult
नाथद्वारा में चेक बाउंस पर गैस एजेंसी के एक जने सहित दो गिरफ्तार #nathdwaranews #jaivardhannewsराजसमंद जिले के नाथद्वारा में चेक अनादरण के मामले में श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने नाथद्वारा के सोनल गैस एजेंसी हाल मांडुथल, घासा जिला उदयपुर निवासी हीरालाल उर्फ रमेश पुत्र नाथू मेघवाल और उपली ओडन निवासी मोहनलाल पुत्र तोलीराम को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विक्रमसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा 138 एनआई एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है। बताया कि आरोपियों ने जो चेक दिए, वह बैंक से रिटर्न हो गए। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है।|  Jaivardhan News |    | Rajsamand
Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
नाथद्वारा में चेक बाउंस पर गैस एजेंसी के एक जने सहित दो गिरफ्तार #nathdwaranews #jaivardhannews
देवगढ़ क्षेत्र में बिजली के पोल से तार चोरी, FIR दर्ज #jaivardhannews #devgarh #rajsamandराजसमंद जिले के देवगढ़ क्षेत्र में बिजली के पोल से तार चोरी हो गए। अजमेर विद्युत वितरण निगम देवगढ़ के कनिष्ठ अभियंता संग्राम सिंह मीणा ने देवगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। बताया कि अज्ञात आरोपियों ने बिजली के पाल से तार चुरा लिए। इस पर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज करते हुए सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक चोरी के आरोपियों को लेकर पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
देवगढ़ क्षेत्र में बिजली के पोल से तार चोरी, FIR दर्ज #jaivardhannews #devgarh #rajsamand
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram