Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • विविध

Rajsamand कलक्टर बालमुकुंद असावा के प्रयासों से बदली जिले में स्वच्छता की तस्वीर, चमके ऑफिस व अस्पताल

Parmeshwar Singh Chundwat March 30, 2025 1 minute read

Rajsamand जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशन में जिलेभर में आयोजित हुए तीन दिवसीय स्वच्छता महाअभियान का तीसरे दिन शनिवार को उप अभियान ‘माय ऑफिस-क्लीन ऑफिस’ और ‘माय हॉस्पिटल-क्लीन हॉस्पिटल’ के साथ समापन हुआ। साथ ही सभी तालाबों और झीलों की मिशन मोड पर सफाई हुई। नौ चौकी पाल पर सुबह से ही आयुक्त की मौजूदगी में नगर परिषद की टीमें जुटी रही और पुरानी गंदगी को साफ पर झील को चमकाया।

वहीं ‘माय ऑफिस क्लीन ऑफिस’ उप अभियान के तहत जिले के समस्त राजकीय कार्यालयों में सुबह से ही कर्मचारियों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और महीनों या वर्षों से जमा पुराने कचरे को व्यवस्थित रूप से साफ किया। इस बार केवल कार्यालयों के अंदर ही नहीं, बल्कि आसपास के परिसरों और सराउंडिंग क्षेत्रों की भी सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। अभियान के तहत जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक सभी कार्यालय खुले और सफाई की गई। दिन भर डीएम असावा इसकी मॉनिटरिंग करते रहे। उपखंडों में उपखंड अधिकारियों ने प्रभावी निगरानी की। इसी तरह ‘माय हॉस्पिटल-क्लीन हॉस्पिटल’ के तहत समस्त राजकीय चिकित्सालय जैसे जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी, उप स्वास्थ्य केंद्र में नगर निकायों, ग्राम पंचायतों, सफाई कर्मी, नरेगा श्रमिक के साथ-साथ जेसीबी, ट्रेक्टर आदि की सहायता से सफाई की गई। स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने नजदीकी अस्पताल में प्रशासन की अपील पर श्रमदान किया।

निकायों और पंचायतों का मिला पूर्ण सहयोग

Rajsamand News

बीते तीन दिनों में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग और नगरीय विकास विभाग के संयोजन से चल रहे इस अभियान में जिलेभर के नागरिकों ने उत्साही रूप से भाग लिया। नगरों और गांवों में सफाई की दिशा में और अधिक कदम उठाए गए। विशेष रूप से सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, अस्पतालों, बस स्टैंड और धार्मिक स्थलों की सफाई पर जोर दिया गया। पुराने कचरे के ढेर और लिगेसी वेस्ट को हटाने का काम तेज़ी से किया गया।

अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के अधिकारियों द्वारा सफाई को बढ़ावा देने के लिए विशेष बैठकें आयोजित की गईं। इस मौके पर नागरिकों से संवाद किया गया और स्वच्छता को लेकर उनकी जागरूकता को बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कई सामाजिक संगठनों, एनजीओ, महिला स्वयं सहायता समूहों और अन्य नागरिकों ने अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित जूट और कपड़े के बैग का वितरण भी जारी रहा, जिससे प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने की कोशिश की जा रही है।

Rain Alert : राजसमंद- उदयपुर समेत 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे Weather Update

लोगों के सहयोग से अभिभूत प्रशासन

नागरिकों ने अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने की जिम्मेदारी उठाई और अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। जिला प्रशासन का लक्ष्य था कि जिले के हर कोने में स्वच्छता की स्थायी स्थिति सुनिश्चित हो और सार्वजनिक स्थानों से सफाई संबंधी कोई भी शिकायत न आए, यह लक्ष्य साकार होता दिखा।

स्वच्छता खुशहाल जीवन की नींव

जिला प्रशासन का ध्येय है कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं है, यह समाज की बेहतरी और संपूर्ण जीवन शैली को प्रभावित करने वाली एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। राजसमंद जिले का स्वच्छता महाअभियान इस दिशा में एक बड़ा कदम है, जो न केवल नागरिकों को अपने आस-पास की सफाई का महत्व समझा रहा है, बल्कि उन्हें यह भी सिखा रहा है कि एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण ही खुशहाल जीवन की नींव है। इस प्रकार के अभियानों से हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आने वाली पीढ़ी भी एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में जीवन यापन करे, और हमारा समाज हर दृष्टिकोण से बेहतर हो।

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल | 30 मार्च 2025 को 12 राशियों का जानें कैसा रहेगा दिन

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 964

Post navigation

Previous: Rain Alert : राजसमंद- उदयपुर समेत 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे Weather Update
Next: Gangaur Festival : गणगौर का ये पावन पर्व जानिए क्यों मनाया जाता है और क्या है इसकी पौराणिक कथा

Related Stories

Ashadhi Tol Tradition
  • विविध

Ashadhi Tol Tradition : श्रीनाथजी मंदिर की 350 साल पुरानी परंपरा ने किया बड़ा इशारा! इस बार सामान्य से ज्यादा होगी बारिश

Parmeshwar Singh Chundwat July 30, 2026
Rajsamand Urban Service Camp
  • विविध
  • समाचार

Rajsamand Urban Service Camp : प्रभारी सचिव आरती डोगरा ने ग्रामीण-शहरी सेवा शिविरों का किया मैराथन निरीक्षण

Nikita Mali June 18, 2026
Maharana Raj Singh Revolving Statue Rajsamand
  • विविध

Maharana Raj Singh Revolving Statue Rajsamand : जल चक्की चौराहे पर महाराणा राज सिंह की रिवॉल्विंग प्रतिमा लगाने की उठी मांग

Nikita Mali June 8, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद शहर में वार्ड 28 के लोग बोले- स्थानीय को ही दें टिकट #rajsamandnews #jaivardhannews
राजसमंद शहर में वार्ड 28 के लोग बोले- स्थानीय को ही दें टिकट #rajsamandnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
जेल में राखी बांधते ही रो पड़ा भाई, बहन की आंखों में भी छलके आंसू #rakshabandhan #ajmernews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
केलवा पुलिस ने 2 शातिर चोर पकड़े, 40 से ज्यादा चोरियां कबूली #rajsamandnews #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

Recent Posts

  • Rajsamand Nagar Parishad Election : कांग्रेस बचाएगी अपना बोर्ड या भाजपा मारेगी बाजी? राजसमंद में चुनावी घमासान
  • Kileshwar Mahadev Temple : श्रावण के अंतिम सोमवार पर किलेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
  • Municipal election : भाजपा- कांग्रेस का पैनल तैयार, टिकट से पहले मैदान में दावेदार | Rajsamand News
  • Income Tax Officer Fraud : इनकम टैक्स अधिकारी बन होटल सौदे का झांसा, लाखों ठग फरार | Rajsamand police
  • Jeetawas School News : जीतावास स्कूल में छात्रा से बैड टच के मामले में यू टर्न, घटना को बताया षड़यंत्र
| MoreNews by AF themes.