Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • मौसम

Rajsamand Rainfall 2026 : मानसून की विदाई से पहले राजसमंद में बड़ा संकट: इस बार 404 MM बारिश, पिछले साल से 38% कम

Parmeshwar Singh Chundwat September 21, 2026 1 minute read

राजसमंद : Rajsamand Rainfall 2026 : मानसून की विदाई का समय नजदीक आने के साथ ही इस बार जलाशयों के खाली रहने से आने वाले समय में पेयजल और सिंचाई को लेकर गंभीर स्थिति बनने लगी है। आपदा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार 20 सितंबर तक जिले में औसतन 404 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष हुई 948 मिमी बारिश के मुकाबले लगभग 38.29 प्रतिशत कम है।

10 साल के औसत आंकड़े (786 मिमी) की तुलना में भी इस बार 382 मिमी कम वर्षा हुई है। वर्षा की इस भारी कमी के कारण जिले के 25 में से 20 प्रमुख बांध खाली पड़े है, अन्य बांधों में पानी की आवक न के बराबर रही है, जिससे रबी की फसल और भीषण गर्मी के दौरान पेयजल आपूर्ति पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है। जिले में इस मानसून सीजन के दौरान वर्ष नदियां नहीं बही और झरने उस रफ्तार से नहीं बहे, जिससे बांधों में जलस्तर बढ़ पाता। राजसमंद झील में 30 फीट भराव क्षमता के मुकाबले केवल 19.20 फीट ही शेष है। इसी तरह नंदसमंद बांध में 32 फीट के मुकाबले 14.20 फीट, बाघेरीनाका में 32.80 फीट के स्थान पर 17.30 फीट और चिकलवास में 64 फीट के मुकाबले 52.30 फीट पानी शेष दर्ज है। पिछले वर्ष जहां जिले के 20 प्रमुख बांध पूरी तरह भरकर छलक रहे थे, वहीं इस बार केवल कुंठवा वीयर, भीम टैंक और कुंडली बांध में ही थोड़ी आवक देखने को मिली है। गोरमघाट झरना जरूर करीब 20 दिनों तक पूरे वेग से बहा, लेकिन उसका पानी मारवाड़ क्षेत्र की ओर निकल गया। Rajsamand Dam Water Level

Jaivardhan News

मानसून तहसीलवार इतनी हुई बारिश

Rajsamand Weather News 2026 : तहसील आमेट में 444, भीम में 461, देलवाड़ा में 311, देवगढ़ में 610, गढ़बोर में 380, कुंभलगढ़ में 323, खमनोर में 277, कुंवारिया में 298, नाथद्वारा में 392, रेलमगरा में 544, राजसमंद में 293, सरदारगढ़ में 374, गिलूंड में 543 एमएम बारिश हुई। जलाशयों में कम पानी रहने से रबी की सिंचाई, भूजल रिचार्ज और गर्मी में पेयजल स्रोतों पर दबाव बढ़ सकता है। यानी मानसून विदाई के साथ राजसमंद में इस बार सवाल बारिश का नहीं, बचे हुए पानी को अगली गर्मी तक बचाए रखने का है।

25 साल में बारिश का आंकड़ा

वर्षMM
2002301
2003499
2004473
2005776
2006794
2007616
2008444
2009421
2010840
2011759
2012653
2013703
2014577
2015626
2016862
2017782
2018544
2019918
2020699
2021679
2022646
2023923
2024801
2025948
2026404

24 वर्षों में तीसरा सबसे कमजोर मानसून

Rajsamand Water Crisis : जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट दर्शाती है कि इस वर्ष का मानसून पिछले 24 वर्षों में तीसरी बार सबसे कमजोर साबित हुआ है। जिले में मानसून की सामान्य प्रवेश तारीख 25 जून के स्थान पर मानसून ने 8 दिन की देरी से 3 जुलाई को दस्तक दी थी, लेकिन पूरे तीन महीनों में केवल 340 मिमी बारिश का ही आंकड़ा छू सका। इससे पहले वर्ष 2002 में 301 मिमी और वर्ष 2009 में 421 मिमी सबसे कम वर्षा दर्ज की गई थी। इस बार तहसीलों की स्थिति देखें तो देवगढ़ में सबसे अधिक 610 मिमी, जबकि खमनोर तहसील में सबसे कम 277 मिमी वर्षा हुई है। मानसून की इस बेरुखी से भूजल स्तर रिचार्ज नहीं हो सका है, जिसके चलते आने वाले दिनों में सीमित पानी को सहेज कर रखना बड़ी चुनौती होगा। Rajsamand Monsoon 2026

Rajsamand Chairman Election : राजसमंद में सभापति की कुर्सी पर आज फैसला, BJP की अनिता और कांग्रेस के मोहनलाल आमने-सामने

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 0

Post navigation

Previous: Rajsamand Chairman Election : राजसमंद में सभापति की कुर्सी पर आज फैसला, BJP की अनिता और कांग्रेस के मोहनलाल आमने-सामने
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में निकली भव्य तेजा दशमी शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर #rajsamandnews #tejadashmi Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में निकली भव्य तेजा दशमी शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर #rajsamandnews #tejadashmi
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
कैसे शुरू हुआ निहारिका राव का सोशल मीडिया सफर ? #niharikarao #journey #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
सांवलिया सेठ को चढ़ाया 1.2 किलो चांदी का सीमेंट प्लांट #sanwariyasethmandir #silvermodel
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Rajsamand Rainfall 2026 : मानसून की विदाई से पहले राजसमंद में बड़ा संकट: इस बार 404 MM बारिश, पिछले साल से 38% कम
  • Rajsamand Chairman Election : राजसमंद में सभापति की कुर्सी पर आज फैसला, BJP की अनिता और कांग्रेस के मोहनलाल आमने-सामने
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 21 Sep. 2026
  • Rajsamand Municipal Election 2026 : राजसमंद नगर परिषद चुनाव में 22 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, BJP-कांग्रेस के उम्मीदवार भी शामिल
  • Rajasthan Panchayati Raj Election 2026 : राजसमंद में पहली बार 9 प्रधान! 23 सितंबर को 161 पंचायत समिति वार्डों की निकलेगी लॉटरी
| MoreNews by AF themes.