Skip to content
March 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Sher Singh murder case : राजा रघुवंशी की तरह पत्नी ने ही प्रेमी से करवाई थी पति शेरसिंंह की हत्या

Laxman Singh Rathor July 2, 2025 1 minute read

Rajsamand Sher Singh murder case : राजसमंद शहर में हाइवे पर 24 जून दोपहर में सरेआम कार से टक्कर मारने के बाद धारदार हथियार से शेरसिंह चुंडावत राजपूत की निर्मम हत्या का षड़यंत्र उसी की पत्नी प्रमोद कंवर ने प्रेमी के संग मिलकर रची थी। प्रेमी प्रेमिका की गिरफ्तार के बाद कांकरोली थाना पुलिस ने कबूलनामे का खुलासा किया, तो पूरी कहानी भी मध्यप्रदेश के राजा रघुवंशी की हत्या सरीखी ही सामने आई। पुलिस ने पहले प्रेमी को गिरफ्तार किया और फिर पत्नी को अरेस्ट कर कांकरोली थाने पर लाया गया। हत्या के षड़यंत्र की रचियता मृतक शेरसिंंह की पत्नी प्रमोद कंवर ही निकली, जिसने तत्काल रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी रामसिंंह को एक दिन पहले ही 38 हजार रुपए भी दिए। बाद में प्रेमी ने एक एक लाख रुपए में दो युवकों को हायर कर जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। रामसिंह व प्रमोद कंवर के बीच अफेयर 12वीं में पढ़ाई के दौरान ही शुरू हो गया था। चूंकि दोनों एक ही गांव व परिवार के नजदीकी रिश्ते में होने से परिवार ने दोनों से ही दूरियां बना ली। परिवार व समाज को कलंकित करने के डर से प्रमोद कंवर की शादी आमेट के पास खाखरमाला निवासी शेरसिंंह चुंडावत से कर दी थी, मगर शादी के 12 साल बाद भी प्रमोद कंवर व रामसिंंह के प्रसंग की कहानी खत्म नहीं हुई और दो बच्चों की मां बनने के बाद भी प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवा खुद का सुहाग उजाड़ने से नहीं हिचकी। फिलहाल दोनों प्रेमी व प्रेमिका पुलिस गिरफ्त में है, जिनसे गहन पूछताछ जारी है।

Rajsamand Police : कांकरोली थाना प्रभारी हंसाराम सिरवी ने बताया कि उदयपुर जिले में घासा थाना क्षेत्र के गोदेला निवासी श्रीमती प्रमोद कंवर व अभियुक्त रामसिंह राणावत राजपूत के बीच स्कूल में 12वीं की पढ़ाई के समय से ही प्रेम संबंध बन गए थे। प्रमोद कंवर गर्भवती हो गई और परिवार के नजदीकी रिश्ते के साथ समूचे समाज व गांव को कलंकित कर दिया था। इससे व्यथित परिवार ने रामसिंंह को भी घर से बदर कर दिया, जबकि प्रमोद कंवर को ननिहाल पाली जिले में देसूरी के पास गांव में भेज दिया। फिर मां, मौसी व नानी ने मिलकर प्रमोद कंवर की आमेट के पास खाखरमाला निवासी शेरसिंंह चुंडावत से 19 जुलाई 2013 में शादी करवा कर परिवार ने बदचलन बेटी से पीछा छुड़ा दिया। इसके बाद शेरसिंंह व प्रमोद कंवर मद्रास चले गए और दोनों ने नया दाम्पत्य जीवन शुरू किया। इस बीच वर्ष 2015 में बेटे का जन्म हुआ, तो शेरसिंह पत्नी के साथ वापस गांव खाखरमाला लौट आया, तभी प्रमोद कंवर का पुराना प्रेमी व मुंहबोले भाई रामसिंंह राणावत की खाखरमाला में आवाजाही शुरू हो गई। फिर वर्ष 2018 से वापस मोद कंवर व रामसिंंह के बीच नजदीकी बढ़ गई एवं एक। पत्नी के गैर मर्द से अफेयर के चलते शेरसिंह से आए दिन लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया। गृह क्लेश के बीच प्रमोद कंवर ने कह दिया कि घर खर्च रामसिंह देता है। तुम पैसा कमाओ, वरना मैं उसे छोड़कर चली जाऊंगी। इस पर शेरसिंह अहमदाबाद, सिरोही व अन्य जगह मजदूरी के लिए जाता, तो पीछे रामसिंह व प्रमोद कंवर साथ रहते। इस बीच वर्ष 2021 में एक और बेटे का जन्म हो गया। फिर भी पत्नी प्रमोद कंवर का रामसिंह से अफेयर कम नहीं हुआ। यह बात शेरसिंह को काफी खटकने और इसी कारण वह अहमदाबाद से गांव लौट आया और पिछले एक माह से गांव में पत्नी के साथ रह रहा था, लेकिन इससे पति पत्नी में झगड़ा काफी बढ़ गया और एक दिन शेरसिंह ने बेरहम तरीके से प्रमोद कंवर को पीट दिया। प्रमोद कंवर भी अब शेरसिंह के साथ नहीं रहना
 चाहती थी और राम सिंह के साथ ही जीवन बिताना चाहती थी। राम सिंह भी प्रमोद कुॅवर को चाहता था। इसीलिए रामसिंह ने भी किसी अन्य लड़की से विवाह नहीं किया। प्रमोद कंवर ने कई बार राम सिंह को अपने साथ ले जाने के लिए कहा, मगर शेरसिंह भी तलाक नहीं दे रहा था। प्रमोद कंवर यह भी जानती थी कि अगर वह रामसिंह के साथ चली भी जाएगी, तो उसका पति शेरसिंह आकर तमाशा करेगा, लड़ाई झगड़ा करेगा। इसलिए वह घर भी नहीं छोड़ पा रही थी। इसके चलते गत 21 जून 2025 को शेरसिंह ने प्रमोद कंवर की बेरहम पिटाई की। ऐसे में प्रमोद कंवर ने ही अपने पति की हत्या करने की साजिश रचते हुए प्रेमी रामसिंह को बताया। रोड एक्सीडेंट के रूप में हत्या करने की साजिश रची।

एक एक लाख में हायर किए दो युवक

Wife lover plotted husband murder : प्रमोद कंवर द्वारा पति की हत्या का षड़यंत्र रचकर प्रेमी रामसिंह को जिम्मेदारी दी। इसके लिए घटना से एक दिन पहले 23 जून को प्रमोद कंवर ने प्रेमी को 38 हजार रुपए भी दिए। फिर रामसिंह चित्तौड़गढ़ जिले में राशमी के बजरी रॉयल्टी नाके पर काम करता था, जहां के पूर्व मित्रत प्रतापगढ़ जिले में छोटी सादड़ी निवासी शौकीन कुमार पुत्र रामलाल भील से बात कर पूरी कहानी समझाई। शाैकीन कुमार पहले से रामसिंह व प्रमोद कंवर के प्रेम प्रसंग से वाकिफ था। इस पर शौकीन कुमार भील ने इस हत्याकांड में उसी के गांव से मित्र दुर्गाप्रसाद मेघवाल को भी शामिल कर लिया। दोनों को इसके बदले एक एक लाख रुपए देना तय हुआ था। फिर रामसिंह ने कार किराए पर लेकर आने के लिए शौकीन कुमार को कहा, तो शौकीन कुमार ने परिचित के जरिए मध्यप्रदेश के नीमच से नाडोल, मातृकुंडिया दर्शन जाने के बहाने 5 हजार रुपए किराया तय कर कार किराए पर ली, जिसे कालूसिंह नाम व्यक्ति चला रहा था, वह पहले से परिचित था। राशमी में रॉयल्टी नाके पर अन्य दोस्तों के साथ शराब पी, मीट खाया। शराब पार्टी में कालूसिंह को ज्यादा चढ़ गई, तो वह सो गया। फिर शौकीन कुमार, रामसिंह व दुर्गाप्रसाद तीनों कार आमेट के लिए रवाना होकर कांकरोली तक पहुंच गए और रात को ही कार से टक्कर मार हत्या की साजिश थी। रात करीब दस बजे पत्नी प्रमोद कंवर ने फोन कर रामसिंह को बताया कि पति शेरसिंह तो सो गया है, वह अब नहीं उठेगा, तो एक्सीडेंट कैसे करोगे। इसलिए फिर बताया कि अगले दिन सुबह वह बाइक से बाड़मेर जाएगा, तो देसूरी नाल में टक्कर मार हत्या कर देना। इस पर रामसिंह सहित तीनों वापस कार से राशमी चले गए।

BOB Pan Card Loan : अब सिर्फ PAN कार्ड पर मिल रहा ₹30,000 का तत्काल पर्सनल लोन, जानिए पूरा प्रोसेस

पहले देसूरी नाल में हत्या की रची थी साजिश

Pramod Kanwar Rajsamand crime news : 24 जून सुबह सात बजे शेरसिंह बाड़मेर बाइक से जाने के लिए तैयार हुआ, तो प्रमोद कंवर ने प्रेमी को कॉल कर बता दिया कि जल्दी गाेमती चौराहे पर पहुंच जाओ, वहां से शेरसिंह की बाइक का पीछा करते हुए देसूरी नाल पहुंच जाना और मौका पाकर कार से टक्कर मार हत्या कर देना। रामसिंह के साथ कार चालक कालूसिंह भी थे, जो इस हत्या की साजिश से बेखबर था। इसलिए रामसिंह ने कालूसिंह से कहा कि वह एक मित्र के घर जाकर आ रहे हैं, तो आप यही पर रूको। इस पर कालूसिंह को फिर राशमी में ही छोड़ दिया था। शेरसिंह घर से निकला भी, मगर वापस घर लौट आया। इस पर प्रेमिका प्रमोद कंवर ने वापस प्रेमी को बताया कि गोमती से आमेट आ जाओ, वह किसी पति शेरसिंह को आमेट की तरफ लेकर आएगी, तभी कार से टक्कर मार देना। इस पर शेरसिंह बाइक पर पत्नी प्रमोद कंवर के साथ आमेट पहुंचा, जहां राजीविका कार्यालय पर पत्नी को उतारने के बाद वह किसी दूसरे रास्ते से निकल गया। इस पर रामसिंह पिछड़ गया। इस पर प्रमोद कंवर ने बाइक पर पेट्रोल भरवाने के बहाने पति शेरसिंह को कॉल किया और कहा कि तुम्हारे पास पैसे नहीं है, मगर 200 रुपए ट्रांसफर कर देती हूं। पास में कोई हो, तो बता दो। इस पर शेरसिंह ने एक ठेले पर लगा स्केनर दिया, जिस पर प्रमोद कंवर ने पैसे ट्रांसफर किए और शेरसिंह ने नकद राशि ले ली। इस बीच प्रमोद कंवर ने प्रेमी को लोकेशन बता दी थी, तो रामसिंह कार लेकर शेरसिंह के पास पहुंच गया। साथ ही प्रमोद कंवर ने यह भी पूछ लिया था कि अब वह कहां जा रहे है, तो उसने राजनगर जाने की बात दी थी। इस पर आरोपीगण पहले से कार लेकर लावासरदारगढ़ चौराहे पर पहुंच और जैसे ही शेरसिंह सरदारगढ़ पहुंचा, वहां से शौकीन कुमार कार चला रहा था और शेरसिंह का पीछा शुरू किया। पीछा करते करते हुए राजसमंद में फोरलेन पर प्रतापपुरा ब्रिज पर पहुंच गए, जहां शौकीन कुमार ने टक्कर मारी। फिर रामसिंह नीचे उतरा और धारदार हथियार कुंट से गले, सिर व हाथ पर वार किए, जिससे हाथ, गला कट गया और मौत हो गई।

मातृकुंडिया में फेंके थे खून से सने कपड़े

Sher Singh murder case investigation : शेरसिंह की हत्या के बाद रामसिंह, शौकीन कुमार भील व दुर्गाप्रसाद मेघवाल लेकर पीपरड़ा, नाथद्वारा, कोठारिया होकर मातृकुंडिया पहुंच गए, जहां नहाए और खून से कपड़े फेंक दिए। फिर राशमी गए, जहां से कार चालक कालूसिंह को भी कार में बिठाकर जोगणिया माता मंदिर पहुंच गए, जहां दर्शन करने के बाद शौकीन कुमार, दुर्गाप्रसाद व कालूसिंह को घर के लिए रवाना कर दिया, जबकि रामसिंह ने कहा कि मुझे यही रहने दो, मैं चला जाऊंगा। इस पर शौकीन कुमार व दुर्गाप्रसाद रात को नीचम पहुंचे, जहां से कालूसिंह से बाइक लेकर उनके गांव गए। इस बीच पुलिस ने कार, सीसीटीवी फुटेज व कार मालिक के जरिए पहले से दोनों आरोपियों को ट्रेस कर उनके घर टीम भेज दी थी। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।

रामसिंह बस से भागा, मुंबई में खरीदी नई सीम

Rajsamand love affair murder planning : जोगणिया माता से बस के द्वारा रामसिंह उदयपुर पहुंचा, वहां से मुंबई चला गया। इस बीच मोबाइल बंद रखा। एक बार उदयपुर, एक बार सूरत में माेबाइल चालू किया। पुलिस टीम लगातार उसका पीछा कर रही थी। बारामती में आरोपी ने नई मोबाइल सीम खरीदी, मगर सीम बंद रही। दो दिन तक बारामती बस स्टैंड पर ही रहा। फिर आरोपी सीधे माउंट आबू पहुंच गया। पुलिस टीम माउंट आबू भी पहुंच गई, जहां राजसमंद पुलिस ने सिरोही जिले के आबू पर्वत थाना पुलिस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की, तो एक कार के पीछे लटककर सफर करते हुए रामसिंह को देख लिया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मुख्य आरोपी रामसिंह की गिरफ्तार के बाद प्रेमिका प्रमोद कंवर के कहने पर हत्या करना कबूल किया। इस पर पुलिस ने प्रमोद कंवर को भी गिरफ्तार कर लिया।

यह था मामला

राजसमंद- भीलवाड़ा फोरलेन पर 24 जून को दिनदहाड़े खौफनाक वारदात आमेट निवासी शेरसिंह ( 35 ) पुत्र जोधसिंह चुंडावत की तेज रफ्तार कार से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई। वारदात प्रतापपुरा ओवरब्रिज पर सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर हुई। शेरसिंह बाइक से पत्नी प्रमोद राणावत को आमेट राजीविका कार्यालय छोड़कर बालोतरा जा रहा था। मादड़ी चौराहा पार कर फोरलेन पर चढ़ा ही था कि पीछे से कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। शेरसिंह नीचे गिरा तो कार से दो युवक उतरे। एक युवक ने दौड़कर धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी।

Sher singh murder in rajsamandDownload
BOB PAN Card Loan : सिर्फ PAN कार्ड से मिल रहा ₹50,000 तक का इंस्टेंट पर्सनल लोन

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 245

Post navigation

Previous: PNB minimum balance rule : PNB में अब मिनिमम एवरेज बैलेंस की बाध्यता खत्म: पहले लगता था जुर्माना
Next: Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल: 3 जुलाई 2025 को कौन सी राशि को मिलेगा धन लाभ

Related Stories

AEN bribery case
  • क्राइम/हादसे

AEN bribery case : 15 हजार की रिश्वत लेते पंचायत समिति के AEN गिरफ्तार : घर से मिला 5.23 लाख कैश

Parmeshwar Singh Chundwat March 17, 2026
Man Died Eating Rasgulla
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम/हादसे

Man Died Eating Rasgulla : एक रसगुल्ले ने उजाड़ दिया परिवार, परिजन से डॉक्टर तक हैरान |Food Choking Death

Laxman Singh Rathor March 16, 2026
AVVNL accident in udaipur
  • क्राइम/हादसे

Udaipur Accident : ट्रांसफार्मर ले जाते टेम्पो पलटा, काका- भतीजे सहित 3 की मौत, धरने पर ग्रामीण, 7 घंटे बाद सहमति

Laxman Singh Rathor March 15, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_VjB4mdRRVXY महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार
#udaipurnews #udaipurpolice #crimenewsउदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में 1.80 करोड़ के 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे 30 किलो चांदी बरामद की है। तीन साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर पिता डालरिया उर्फ पंकलाल, कालुलाल पिता मोहर कंजर और महेन्द्र पिता भूरालाल कंजर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चित्तौड़गढ़ के विजयपुर के निवासी हैं। शिवा के खिलाफ पूर्व चोरी-नकबजनी के 5 मामले, कालुलाल पर 8 और महेन्द्र के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ में कई और घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पूछताछ में पता लगा कि कुल 6 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें अर्जुन पिता रमेश, रामचन्द्र पिता कानाजी और कुंदन पिता राजेन्द्र की तलाश जारी है। आरोपी रात में बाइक लेकर दूसरे गांव कस्बे में जाते और महिलाओं के कपड़े पहनकर रैकी करते थे। मोबाइल भी पास में नहीं रखते। 15 मार्च को कुराबड़ में मोहित ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी, जहां बाजार में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश दिखाई दिए थे। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहन जांच व तलाश करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया।
udaipur news
udiapur police
kurabad police
कुराबड़ न्यूज
उदयपुर न्यूजOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार
#udaipurnews #udaipurpolice #crimenewsउदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में 1.80 करोड़ के 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे 30 किलो चांदी बरामद की है। तीन साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर पिता डालरिया उर्फ पंकलाल, कालुलाल पिता मोहर कंजर और महेन्द्र पिता भूरालाल कंजर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चित्तौड़गढ़ के विजयपुर के निवासी हैं। शिवा के खिलाफ पूर्व चोरी-नकबजनी के 5 मामले, कालुलाल पर 8 और महेन्द्र के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ में कई और घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पूछताछ में पता लगा कि कुल 6 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें अर्जुन पिता रमेश, रामचन्द्र पिता कानाजी और कुंदन पिता राजेन्द्र की तलाश जारी है। आरोपी रात में बाइक लेकर दूसरे गांव कस्बे में जाते और महिलाओं के कपड़े पहनकर रैकी करते थे। मोबाइल भी पास में नहीं रखते। 15 मार्च को कुराबड़ में मोहित ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी, जहां बाजार में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश दिखाई दिए थे। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहन जांच व तलाश करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया।
udaipur news
udiapur police
kurabad police
कुराबड़ न्यूज
उदयपुर न्यूजOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार #udaipurnews
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram