Skip to content
April 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • विविध

Rising Stars of Rajsamand : राजसमंद में MLA की पहल : 1 हजार भोपाजी- पुजारीगण का सम्मान, शैक्षिक प्रतिभाओं का नवाजा

Laxman Singh Rathor June 15, 2025 1 minute read

Rising Stars of Rajsamand : राजसमंद शहर में आध्यात्मिकता और शिक्षा का अद्भुत संगम बनकर उभरा, जब भिक्षु नीलयम परिसर में स्व. किरण माहेश्वरी स्मृति मंच के बैनर तले “सनातन संगम” का आयोजन हुआ। इसमें राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के एक हजार से अधिक भोपाजी, पुजारी और संतजनों के सम्मान हुआ, जिससे समूचा वातावरण धर्ममय हो गया। फिर शैक्षिक दृष्टि से 10वीं और 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन की सूत्रधार रहीं राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिनकी पहल पर यह संपूर्ण कार्यक्रम साकार हुआ। वाणिज्य एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राजसमंद विधायक दीप्ति की पहल अनोखी और अच्छी है। मैं तो यह कहता हूं कि हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे आयोजन होने चाहिए, जहां धर्म, संस्कृति और शिक्षा एक मंच पर आएं। साथ ही छात्रों को कॅरियर काउंसलिंग के टिप्स भी दिए। यह आयोजन न केवल श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि युवा पीढ़ी के सपनों को नई उड़ान देने वाला एक प्रेरणादायक उदाहरण भी साबित हुआ। मंत्री ने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों के दोस्त बने, तभी वे अपने मन की हर बात आपसे साझा कर पाएंगे और परिवार- समाज में जो कुछ विकृतियां उत्पन्न हो रही है, वे नहीं होगी।

भिक्षु नीलयम परिसर में सबसे पहले सनातन संगम के तहत राजसमंद विधानसभा क्षेत्र से आए भोपाजी, पुजारी व संतजनों का तिलक लगाकर, शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। फिर संतजनों ने विधायक को साड़ी ओढ़ाई। फिर विधायक दीप्ति ने सभी भोपाजी, पुजारीगणों को अपने हाथों से भोजन कराया। विधायक दीप्ति ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा, लोक परंपरा के संरक्षण और धार्मिक चेतना के जागरण में भोपाजी, पुजारी एवं संत समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। दीप्ति ने कहा कि भोपाजी एवं पुजारी समाज ने पीढ़ियों से लोक आस्था, संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखा है।
पंडित शशिकांत दीक्षित एवं कैलाश श्रीमाली के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। साथ ही अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति हेतु विशेष शांति पाठ भी किया गया। सत्यनारायण मंदिर के संत श्री बिहारी दास ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक और आध्यात्मिक एकता को बल मिलता है। भोपाजी एवं पुजारी समाज ने इसे एक अद्वितीय आयोजन बताते हुए विधायक दीप्ति माहेश्वरी के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान भाजा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, राजसमंद प्रधान अरविंद सिंह राठौड़, जेके टायर इंडस्ट्रीज के महाप्रबंधक अनिल मिश्रा, पूर्व सभापति सुरेश पालीवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल श्रीमाली, हमेरसिंह, छीतर मल जाट, दिनेश कुमावत, सुभाष पालीवाल, राजकुमार अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन कुमावत, भानु पालीवाल सहित कई भोपाजी, पुजारीगण मौजूद थे।

10वीं- 12वीं की 1500 प्रतिभाओं का सम्मान

Rajsamand MLA Deepti Maheshwari किरण माहेश्वरी स्मृति मंच द्वारा ‘राइजिंग स्टार्स ऑफ राजसमंद’ प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत एक बार फिर शिक्षा, संस्कार और प्रेरणा का अद्वितीय संगम प्रस्तुत किया। शाम करीब पांच बजे से देर रात तक चले कार्यक्रम में वाणिज्य एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, विधायक दीप्ति माहेश्वरी, राजसमंद जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा, जिला परिषद सीईओ ब्रजमोहन बैरवा, राजसमंद उपखंड अधिकारी ब्रजेश गुप्ता द्वारा प्रतिभाओं क सम्मान किया गया। प्रारंभ में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने स्वागत उद्बोधन दिया। फिर मंत्री राठौड़ के सानिध्य में सिलसिलेवार राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों से आए प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया।

मंत्री ने बताई अपने कॅरियर की कहानी

Rajsamand News Today : मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मैं अभी जो हूं, हो सकता है, कल आप जो हो, उसके सामने मैं कुछ भी नहीं हूं। मंत्री ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों से संवाद का पहला नियम है, उन्हें जज मत कीजिए, उनके मित्र बनिए। जब वे कुछ बताएं तो सिर्फ सुनिए, एक महीने में फर्क दिखेगा। फिर अपने कॅरियर के बताया कि 16 वर्ष की उम्र में वे सेना में भर्ती हो गए। फिर 28 साल की उम्र में पहली बार शूटिंग रेंज देखी और 34 वर्ष में भारत के लिए पदक जीता। फिर भाजपा ने राजनीति में आने का मौका दिया, तो कई लोग बोले कि यह फिल्ड आपका नहीं है और चुनाव नही जीत पाओगे, लेकिन जनता ने विश्वास किया, तो दो सांसद, केन्द्रीय मंत्री रहा और अब राजस्थान सरकार में भी मंत्री बना। इसलिए कुछ भी असंभव नहीं है, बस जरूरत है तो सपना देखने की और कोशिश करते रहने की। मंत्री ने कहा कि आज के छात्र ही भारत का भविष्य है, जिन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का भी आह्वान किया। Rajyavardhan Rathore speech in Rajsamand

SBI Credit Card Loan : अब क्रेडिट कार्ड से भी मिल सकता है पर्सनल लोन, SBI ने दी शानदार सुविधा

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

देशभक्ति का जोश भरने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें युवा कलाकारों द्वारा सिंदूर नहीं मिटने देंगे, देश नहीं झुकने देंगे, गीत पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। साथ ही छात्रों व अभिभावकों में देशभक्ति माहौल का संचार कर दिया।

इस तरह हुई कार्यक्रम की शुरुआत

राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने अपनी मां व पूर्व केबिनेट मंत्री किरण माहेश्वरी की स्मृति में स्वर्गीय किरण माहेश्वरी स्मृति मंच का गठन किया। फिर वर्ष 2022 में पहला कार्यक्रम हुआ, जिसमें राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के करीब 500 छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। फिर वर्ष 2023 में 750 और वर्ष 2024 में 1100 और इस वर्ष 2025 में 10वीं व 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले 1500 छात्र छात्राओं का सम्मान किया।

3 छात्रों ने लक्की ड्राॅ से जीते टीवी और फ्रीज

राइजिंग स्टार ऑफ राजसमंद के तहत सम्मानित छात्र छात्राओं का लक्की ड्रॉ भी निकाला गया। इसमें प्रथम पुरस्कार फ्रीज राजसमंद शहर के सार्थक पालीवाल के नाम खुला, जबकि दूसरा बड़ा एलईडी टीवीरीना कुमावत और तीसरा पुरस्कार छोटा एलईडी टीवी दिव्या कंवर के नाम खुला। इस पर तीनों ही लक्की ड्रॉ विजेता को हाथोंहाथ ईनाम दिया गया।

Caught Taking Bribe : राजसमंद में 25 हजार रुपए रिश्वत लेते केलवाड़ा थाने का एएसआई गिरफ्तार

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 228

Post navigation

Previous: Caught Taking Bribe : राजसमंद में 25 हजार रुपए रिश्वत लेते केलवाड़ा थाने का एएसआई गिरफ्तार
Next: Best FD interest rates : HDFC, ICICI समेत कई बैंकों ने घटाई FD की ब्याज दरें, जानें अब कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न

Related Stories

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें
  • विविध

Retirement planning tips 2026 : रिटायरमेंट नजदीक है तो सुरक्षित भविष्य के लिए ये 5 वित्तीय काम अभी से कर लें

Parmeshwar Singh Chundwat March 26, 2026
Aaj Ka Rashifal
  • विविध

Aaj Ka Rashifal : 22 मार्च 2026 का राशिफल : ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव, जानिए आज किस राशि को मिलेगा लाभ

Parmeshwar Singh Chundwat March 22, 2026
Rajasthan biogas village
  • विविध

Rajasthan biogas village : राजस्थान के इस गांव ने कर दिया कमाल, 4 साल से नहीं मंगवाया एक भी LPG सिलेंडर

Parmeshwar Singh Chundwat March 21, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

This error message is only visible to WordPress admins

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram