
RPSC recruitment 2026 : राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए साल 2026 उम्मीदों से भरा रहने वाला है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने नए साल में बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी कर ली है। आयोग जनवरी से सितंबर 2026 के बीच कुल 12,294 पदों पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा। इन परीक्षाओं में प्रदेशभर से करीब 25 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इतनी बड़ी संख्या में भर्तियां होने से लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को राहत मिलेगी और राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
RPSC ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाए रखने के उद्देश्य से पहले ही Exam Calendar जारी कर दिया है। इसी क्रम में वर्ष 2025 के लिए घोषित कैलेंडर की अंतिम परीक्षा फिलहाल आयोजित की जा रही है। गौरतलब है कि आयोग ने दिसंबर 2024 में 162 परीक्षाओं का विस्तृत भर्ती कैलेंडर जारी किया था। इसके अनुसार जनवरी से नवंबर 2025 तक 161 परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं। आयोग का दावा है कि अधिकतर परीक्षाएं तय समय-सीमा में कराई गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों का भरोसा मजबूत हुआ है।
574 पदों पर Assistant Professor परीक्षा जारी
RPSC exam calendar 2026 : वर्तमान में सहायक आचार्य (Assistant Professor – College Education Department) भर्ती परीक्षा 2025 आयोजित की जा रही है। यह भर्ती 574 पदों के लिए हो रही है। इसके अंतर्गत फिजिक्स, जूलॉजी, केमिस्ट्री, बॉटनी, गणित, अर्थशास्त्र, लॉ, होम साइंस, ईएएफएम, फिलॉसफी, साइकोलॉजी, संस्कृत, उर्दू, म्यूजिक वोकल सहित कई विषयों की परीक्षाएं शामिल हैं। म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट विषय की परीक्षा तिथि आयोग जल्द ही अलग से जारी करेगा। RPSC ने सभी अभ्यर्थियों से आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करने की अपील की है। RPSC द्वारा प्रस्तावित भर्तियां 10 से अधिक विभागों और लगभग 25 अलग-अलग सेवाओं से संबंधित होंगी। परीक्षाओं के आयोजन के लिए प्रदेशभर में करीब 800 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके। RPSC upcoming exams

RPSC vacancy : 2026 में प्रस्तावित प्रमुख RPSC भर्ती परीक्षाएं
| परीक्षा का नाम | पदों की संख्या | परीक्षा तिथि |
|---|---|---|
| Lecturer Competitive Exam | 9 | 11–15 जनवरी |
| Deputy Commandant Exam | 4 | 11 जनवरी |
| Junior Chemist | 13 | 1 फरवरी |
| Assistant Electrical Inspector | 9 | 1 फरवरी |
| Sub Inspector / Platoon Commander | 1015 | 5 अप्रैल |
| Veterinary Officer | 1100 | 19 अप्रैल |
| Assistant Agriculture Engineer | 281 | 19 अप्रैल |
| Professor & Coach | 3225 | 31 मई – 16 जून |
| Senior Teacher | 6500 | 12 – 18 जुलाई |
| Junior Law Officer | 12 | 26–27 जुलाई |
| Statistical Officer | 113 | 8 अगस्त |
| Factory Boiler Inspector | 13 | 20 सितंबर |
युवाओं के लिए क्यों जरूरी है अभी से तैयारी?
Rajasthan government jobs 2026 : विशेषज्ञों का मानना है कि 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों की संभावित भागीदारी को देखते हुए प्रतियोगिता काफी कड़ी होगी। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी से Syllabus, Previous Year Papers और Mock Tests पर फोकस करेंगे, उनके चयन की संभावना अधिक रहेगी।
