Skip to content
March 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • समाचार
  • विविध

Shrinathji Temple meeting : श्रीनाथजी मंदिर में हुई विकास समितियों की बैठक: विशाल बावा ने दिए निर्देश

Parmeshwar Singh Chundwat November 3, 2025 1 minute read

Shrinathji Temple meeting : पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी की हवेली, नाथद्वारा में मंदिर एवं नगर विकास समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोस्वामी चिरंजीवी 105 विशाल बावा ने की, जो तिलकायत 108 राकेश महाराज की आज्ञा से आयोजित की गई थी। इस बैठक में “नागरिक सुविधा एवं सहयोग समिति”, “दर्शन सर्वांगीण विकास समिति” तथा “सेवा क्रय समिति” के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य मंदिर सेवा, नगर स्वच्छता, दर्शन व्यवस्था और वैष्णव जनों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करना था।

बैठक की शुरुआत में विशाल बावा साहब ने सभी सदस्यों को दीपावली, अन्नकूट, गोपाष्टमी और अक्षय नवमी की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि — “प्रभु निकुंज नायक सर्वोत्तम सामग्री और सेवा के भोक्ता हैं। हमें श्रीजी की सेवा में सर्वोत्तम से सर्वोत्तम सामग्री का उपयोग करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि श्रीनाथजी की नगरी बृज की प्रतिमूर्ति है, अतः नगर की स्वच्छता और सौंदर्य को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने दर्शनार्थियों को सहज और सुगम दर्शन सुविधा प्रदान करने के लिए दर्शन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विभिन्न समितियों ने रखे विकास से जुड़े सुझाव

Vishal Bawa Shrinathji : बैठक के दौरान सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की —

  • श्रीजी को अर्पित की जाने वाली सामग्री में बिलोने वाले घी के उपयोग को बढ़ाने का सुझाव दिया गया।
  • सामग्री की अग्रिम खरीद, जैविक उत्पादों को प्रोत्साहन देने और स्वच्छता अभियान को सशक्त बनाने पर सहमति बनी।
  • नगर प्रवेश द्वारों पर सफाई और सुन्दरता के विशेष प्रबंध करने पर चर्चा हुई।
  • दर्शन समय में ध्वनि विस्तारक (sound system) के माध्यम से वैष्णवों को दर्शन खुलने-बंद होने की जानकारी देने का सुझाव दिया गया।
  • मंदिर द्वारों पर पैर धोने की व्यवस्था करने तथा नागरिकों के सुझावों को सेवा विभाग तक शीघ्र पहुँचाने पर विचार हुआ।
  • नगर में पार्किंग व्यवस्था के विस्तार और दर्शनार्थियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएँ बढ़ाने के प्रस्ताव भी रखे गए।

गौमाताओं की स्थिति पर चिंता

Nathdwara temple renovation news : विशाल बावा ने श्रीनाथजी नगरी में लावारिस एवं रोगग्रस्त गौमाताओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि तिलकायत श्री की आज्ञा से एक विशेष गौशाला आरक्षित कर उनके लिए समुचित देखभाल और आश्रय की व्यवस्था की जाएगी।

प्रसाद व अष्टसखा छवि से नगर प्रवेश द्वार होंगे सुशोभित

Pushtimarg Shrinathji Haveli : दर्शनार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बावा ने नगर प्रवेश द्वारों पर श्रीजी का प्रसाद उपलब्ध कराने और अष्टसखा की छवि से सुशोभित द्वार बनाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि श्रीजी प्रभु की सेवा में जो भी सामग्री उपयोग हो, वह शुद्ध, उत्तम और भावपूर्ण होनी चाहिए। इसके लिए बिलोना घी की व्यवस्था श्रीजी की गौशाला में ही करने की संभावना तलाशने का भी सुझाव दिया गया। बैठक के अंत में विशाल बावा ने सभी समिति सदस्यों का “उपरना ओढ़ाकर सम्मान” किया और आभार प्रकट किया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य

Shrinathji Temple Gaushala project news : इस अवसर पर मंदिर मंडल सीईओ जितेन्द्र कुमार पांडे, मुख्य सलाहकार अंजन शाह, मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, दर्शन सर्वांगीण विकास समिति के सदस्य दशरथ सिंह, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, प्रमोद सनाढ्य, मनोज लखोटिया, ध्रुव तिवारी, निशांत गुर्जर, नागरिक सुविधा समिति के सदस्य ईश्वर सिंह सामोता, गिरीश विद्रोही, डॉ. बी.एल. जाट, लक्ष्मण सिसोदिया, तुलसीदास सनाढ्य, डॉ. तन्मय पालीवाल, सेवा क्रय समिति सदस्य भूपेश भाटिया, कृष्ण कन्हैया सनाढ्य, विनोद भाटिया, दिनेश सनाढ्य, तथा कृष्ण भंडार अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, उमंग मेहता, कैलाश पुरोहित, हरिसिंह राजपुरोहित, उमाशंकर महाकाली, नितिन पानेरी, कल्पित जोशी, कैलाश पालीवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Jaipur dumper accident : शराबी डंपर ड्राइवर ने मचाई तबाही: दर्दनाक हादसे में 13 की मौत, 17 गाड़ियां कुचली गईं

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 100

Post navigation

Previous: Jaipur dumper accident : शराबी डंपर ड्राइवर ने मचाई तबाही: दर्दनाक हादसे में 13 की मौत, 17 गाड़ियां कुचली गईं
Next: Gold Price Today : शादियों से पहले सोना ₹12,000 सस्ता! चांदी में ₹20,000 की गिरावट, देखिए बाजार

Related Stories

kerosene at petrol pumps
  • समाचार

kerosene at petrol pumps : अब पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र के फैसले से मचेगी बड़ी हलचल

Parmeshwar Singh Chundwat March 30, 2026
Ravindra Singh Bhati vs Chhotu Singh
  • समाचार

Ravindra Singh Bhati vs Chhotu Singh : भाटी बनाम रावणा विवाद में नया मोड़, छोटू सिंह ने जारी किया दूसरा वीडियो

Parmeshwar Singh Chundwat March 29, 2026
Rajsamand animal hospital
  • समाचार

Rajsamand animal hospital : राजसमंद में बहुद्देश्यीय पशु चिकित्सालय को मिली बड़ी मंजूरी, अब खुलेंगे राहत के द्वार

Parmeshwar Singh Chundwat March 29, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_VjB4mdRRVXY महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार
#udaipurnews #udaipurpolice #crimenewsउदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में 1.80 करोड़ के 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे 30 किलो चांदी बरामद की है। तीन साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर पिता डालरिया उर्फ पंकलाल, कालुलाल पिता मोहर कंजर और महेन्द्र पिता भूरालाल कंजर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चित्तौड़गढ़ के विजयपुर के निवासी हैं। शिवा के खिलाफ पूर्व चोरी-नकबजनी के 5 मामले, कालुलाल पर 8 और महेन्द्र के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ में कई और घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पूछताछ में पता लगा कि कुल 6 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें अर्जुन पिता रमेश, रामचन्द्र पिता कानाजी और कुंदन पिता राजेन्द्र की तलाश जारी है। आरोपी रात में बाइक लेकर दूसरे गांव कस्बे में जाते और महिलाओं के कपड़े पहनकर रैकी करते थे। मोबाइल भी पास में नहीं रखते। 15 मार्च को कुराबड़ में मोहित ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी, जहां बाजार में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश दिखाई दिए थे। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहन जांच व तलाश करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया।
udaipur news
udiapur police
kurabad police
कुराबड़ न्यूज
उदयपुर न्यूजOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार #udaipurnews
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram