Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

mata pannadhay jayanti : राजसमंद में पन्नाधाय जयंती पर गूंजा बड़ा संदेश, नई पीढ़ी को पढ़ाया जाए त्याग और राष्ट्रधर्म

Parmeshwar Singh Chundwat March 8, 2026 1 minute read

राजसमंद। mata pannadhay jayanti : आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट और राजस्थान गुर्जर महासभा के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेरणादायी एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रधर्मी आदर्श मातृशक्ति माता पन्नाधाय जयंती, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तथा पर्यावरण चेतना एवं वृक्षारोपण संकल्प दिवस को एक साथ जोड़ते हुए समाज को शिक्षा, नारी सम्मान, राष्ट्रनिष्ठा और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

rajsamand gujjar mahasabha event : कार्यक्रम में ट्रस्ट के महासचिव सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह आयोजन किसी त्रिवेणी संगम से कम नहीं है, क्योंकि इसमें तीन महत्वपूर्ण अवसर एक साथ जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि पन्नाधाय का त्याग राष्ट्रनिष्ठा की अमर प्रेरणा देता है, महिला दिवस नारी सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देता है, जबकि पर्यावरण चेतना दिवस प्रकृति संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का स्मरण कराता है। आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष नानजी भाई गुर्जर ने कहा कि मेवाड़ राज्य के उत्तराधिकारी की रक्षा के लिए अपने पुत्र चंदन का बलिदान देने वाली माता पन्नाधाय का त्याग अद्वितीय और अतुलनीय है। उन्होंने मांग उठाई कि पन्नाधाय को “राष्ट्रधर्मी माता” का दर्जा दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे बांण्ड्यावास स्थित पन्नाधाय सर्किल पर माता पन्नाधाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष नानजी भाई गुर्जर, राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेश मंत्री लक्ष्मण गुर्जर, अजमेर जिला अध्यक्ष लेखराज चौहान, रामसिंह कसाना, ममता भाटी, ममता अहिर, ब्रह्मपाल नागर, दिनेश सनाढ्य, पूजा गुर्जर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा ने माता पन्नाधाय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। समारोह में राजस्थान गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कालूलाल गुर्जर ने की। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम फागणा, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा, समाजसेवी देवकीनंदन ‘काका’, राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, मालासेरी डूंगरी भगवान देवनारायण मंदिर के मुख्य पुजारी हेमराज गुर्जर, समाजसेवी ममता अहीर सहित महासभा के सभी जिलाध्यक्ष, समाजजन और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में माता पन्नाधाय, महाराणा प्रताप, भारत माता और सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन मालासेरी के महंत हेमराज पोसवाल तथा अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।

पन्नाधाय के बलिदान को पाठ्यक्रम में शामिल करने की उठी मांग

ashapura manav kalyan trust : अपने संबोधन में कालूलाल गुर्जर ने माता पन्नाधाय के अद्वितीय त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता के महत्व पर भी विचार रखे। साथ ही केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार से मांग की कि माता पन्नाधाय के जीवन, त्याग और बलिदान को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, ताकि नई पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सके।

पन्नाधाय राष्ट्रनिष्ठा सम्मान

women day event rajsamand : इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा तीन विशिष्ट सम्मानों से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। “पन्नाधाय राष्ट्रनिष्ठा सम्मान” माता पन्नाधाय की 18वीं पीढ़ी के सदस्य हेमंत गुर्जर को प्रदान किया गया। वहीं “नारी शक्ति गौरव सम्मान” के तहत डॉ. रिद्धि पगारिया, ममता रेबारी, अनिता पटेल, प्रेम देवी धाबाई, मालती बेन, सरिता कुँवर, शकुंतला पामेचा, रेशमा चपराणा, कल्पना यादव, ज्योति चौधरी, ममता अहिर और पूजा गुर्जर को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही “हरित संकल्प सम्मान” कृष्ण गोपाल गुर्जर, पन्नालाल कुमावत, ऋषभ गुर्जर और अमित वर्मा को पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जयपुर से प्रकाशित देव चेतना मासिक पत्रिका के “राष्ट्रधर्मी माता पन्नाधाय की 536वीं जयंती विशेषांक” का अतिथियों द्वारा विमोचन भी किया गया।

भारतीय जनता पार्टी की नेता संगीता चौहान ने महिलाओं को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान ब्रह्मपाल नागर ने पन्नाधाय आरती, पन्नाधाय चालीसा और वीर रस के गीतों की प्रस्तुति देकर सभागार को उत्साह, श्रद्धा और देशभक्ति के वातावरण से भर दिया।

काव्य संध्या का आयोजन

cultural kavi sammelan rajsamand : इसी क्रम में पन्नाधाय जयंती और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी सभागार में सांस्कृतिक काव्य संध्या का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संस्थापक नानजी भाई गुर्जर ने की। मुख्य अतिथियों में दिनेश चंद्र सनाढ्य, वीणा वैष्णव, नारायण सिंह राव और कमल अग्रवाल शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई और कवयित्री नीतू बापना ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद नानजी भाई गुर्जर और वीणा वैष्णव ने सभी साहित्यनुरागियों और कविगण का स्वागत-सत्कार किया। उन्हें स्मृति चिह्न, माता पन्नाधाय के त्याग को दर्शाती तस्वीर, कैलेंडर, पुस्तकें और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले पौधे भेंट किए गए। महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस काव्य संध्या में राजसमंद, गुजरात, दिल्ली, मेरठ और जयपुर सहित विभिन्न स्थानों से आए साहित्यकारों और कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से नारी शक्ति, नारी सम्मान, अधिकार और समानता का प्रभावशाली संदेश दिया।

साकेत साहित्य संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रस्तुत रचनाओं ने समाज को नारी की वर्तमान स्थिति, सम्मान और अधिकारों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम राणा ने किया, जबकि अंत में दिनेश चंद्र सनाढ्य ने सभी साहित्यप्रेमियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन पर वीणा वैष्णव और नानजी भाई गुर्जर ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। पूरा आयोजन माता पन्नाधाय के अद्वितीय त्याग, नारी शक्ति के सम्मान और समाज में शिक्षा, संस्कार तथा जागरूकता के संदेश को समर्पित रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन, साहित्यकार, महिलाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

PAN CARD LOAN : क्या PAN कार्ड से मिल सकता है ₹5 लाख तक का लोन? जानें शर्तें, प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी सावधानियां

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 109

Post navigation

Previous: PAN CARD LOAN : क्या PAN कार्ड से मिल सकता है ₹5 लाख तक का लोन? जानें शर्तें, प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी सावधानियां
Next: STALE FOOD IN HINDU BELIEFS : क्या बासी खाना सच में बढ़ाता है दुर्भाग्य? जानें धार्मिक मान्यता का बड़ा रहस्य

Related Stories

Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Desuri Ghat route update
  • समाचार

Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
Rajsamand Nagar Parishad election
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad election : बाड़ेबंदी से गरमाई सियासत: चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस ने पार्षदों को किया एकजुट

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.