Suicide : पुठोल गांव में एक 13 वर्ष के बेटे ने मां के साथ बाजार जाने की जिद की। मगर मां उसे साथ नहीं ले गई। इससे नाराज होकर बेटे ने अपने ही घर में साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर दिया। बाजार से वापस आने पर परिजनों को वारदात का पता चला तो सभी के होश उड़ गए। घटना राजसमंद जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के पुठोल गांव की है।

Rajsamand Police : राजनगर थाना क्षेत्र के पुठोल गांव में युवराजसिंह (13) पुत्र उम्मेदसिंह ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यु़वराज ने अपनी मां अणछा कुंवर के साथ बाजार जाने की जिद की, मगर मां ने उसे समझा बुझाकर घर पर रहने के लिए कहा। इसके बाद मां और बेटी दोनों बाजार चले गए। इसके बाद घर पर युवराज अकेला ही था। उसके दादाजी ने उसे गांव में किसी खाने में जाने के लिए कहा मगर युवराज उनके साथ नहीं गया। इसके बाद युवराज सिंह मां से नाराज होकर अपने कमरे में गया और उसने साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर दिया। यह घटना दोपहर करीब एक बजे की है।

ये भी पढ़ें : Salman khan के घर पर फायरिंग करवाने वाला मास्टरमाइंड राजस्थान का, राेहित गोदारा व लौरेंस के इशारे पर बनाया प्लान

Rajsamand news : घर आकर देखा तो फंदे पर लटका हुआ था मासूम

जब युवराज की मां और परिजन करीब दो बजे घर वापस आए तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया, परिजनों ने देखा कि युवराज सो रहा होगा। मगर काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर नहीं खोला। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ा तो घर के अंदर 13 साल के उम्मेद की लाश लटकी मिली। ये नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। जैसे ही मां ने युवराज की लाश देखी तो रो पड़ी। इसके बाद आस-पास के बड़ी संख्या में लोग घर मौके पर पहुंचे। सूचना पर राजनगर थाने से भी पुलिस मौके पर पहुंची।

बुझ गया घर का चिराग, गांव में छा गया मातम

उम्मेदसिंह विदेश में रहता है उसके एक ही बेटा है। एक बेटी तन्नू (15) की है। युवराज सिंह कक्षा 6 में पढ़ता था। युवराज की मौत के बाद गांव में मातम सा छा गया। युवराज की मां का रो रोकर बुरा हाल है। वो बार- बार अपने बेटे को पुकारती रही। वहीं गांव के लोग भी घर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।