Skip to content
March 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • अजब गजब

नाथद्वारा के श्रीनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर आज 27 अनाज की तुलाई से तय करेंगे फसलों की उपज, देखिए अनूठी परंपरा

Jaivardhan News July 13, 2022 1 minute read

जन्म के समय मूसलाधार बारिश से यमुना में उफान की बात हो या फिर गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र का अभिमान तोड़ने की, श्रीकृष्ण का बारिश से खास रिश्ता रहा है। संभवत: यही कारण है कि कई जगह श्रीकृष्ण मंदिरों में अलग-अलग तरीकों से बारिश को लेकर पूर्वानुमान लगाया जाता है। ऐसी अनूठी प्रथा नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में भी 350 साल से चली आ रही है। हर बार की तरह इस बार भी आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) यानी 13 जुलाई को मंदिर के खर्च भंडार में तस्वीर के रूप में विराजे श्रीनाथजी के विग्रह के सामने इंद्रदेव की मेहरबानी से लेकर अन्न व चारे के उत्पादन की संभावनाओं का तौल होगा। आषाढ़ी ताैल में तीन तरीकों से मानसून का अनुमान लगाया जाएगा।

पहला- अनाज तौलकर, दूसरा- रुई उड़ाकर व तीसरा- 4 मटकों पर मिट्‌टी के 4 पिंड रखकर। तुलाई के लिए मंदिर में छोटी तराजू व चांदी का 10 ग्राम का सिक्का है। खर्च भंडार से रबी व खरीफ दोनों फसलों का 27 तरह का अनाज लिया जाएगा। गेहूं, मक्का, चना, तिल्ली, उड़द आदि को 10-10 ग्राम में अलग-अलग तौलेंगे। फिर 27 पुड़िया बनाकर अनाज के बीच सुरक्षित रखेंगेे। शेष दूसरे दिन शृंगार दर्शन के बाद सभी 27 पुड़ियाें काे खाेला जाएगा। पंड्या, मुनीम और खर्च भंडार के प्रमुख और श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। अनाज की फिर तुलाई होगी। तौल बढ़ा तो अच्छी पैदावार और घटा तो कम। एक जैसा तौल आने पर सब सामान्य।

इसी तरह गुरु पूर्णिमा के दिन ही काली-पीली मिट्टी के चार पिंड बनाकर 4 मटकों के ऊपर रखे जाएंगे। दूसरे दिन पिंडाें से मटकों में आई नमी के आधार पर मानसून के चार महीनों में बारिश का अंदाजा लगेगा। अगर अच्छी नमी ताे अच्छी बारिश, नमी कम तो कम। मंदिर परिसर की छत से रूई उड़ाकर मानसून का रुख तय होता है। हवा पुरवाई चलती नजर आई तो बारिश अच्छी होगी, नहीं तो हवा की अलग-अलग दिशा के आधार पर अलग-अलग नतीजे जारी होंगे। बता दें कि श्रीनाथजी का विग्रह 7 साल के बाल रूप का है।

सबसे पहले खर्च भंडार में ही विराजे थे श्रीनाथजी

औरंगजेब के हमलों से बचाने के लिए भगवान को ब्रज से लाकर सबसे पहले खर्च भंडार वाली जगह विराजित किया गया था। मंदिर निर्माण के बाद प्रतिमा की जगह बदल गई और खर्च भंडार में तस्वीर के रूप में विग्रह लगा दिया। खर्च भंडार से भाेग की सामग्री ली जाती है।

पिछले साल का अनुमान सही निकला

पिछले साल आषाढ़ी ताैल के जरिये मक्का, चाैला की दाल, ज्वार, जाै, गेहूं में बढ़ाेतरी का दावा किया था। 2021 में राजसमंद में मक्का 8400 मीट्रिक टन, ज्वार 6246, बाजरा 12, जाै 280 मीट्रिक टन ज्यादा पैदा हुआ। गेहूं व मूंग की उपज में कमी का दावा था, लेकिन इनकी उपज भी ज्यादा हुई। जिले में बारिश अनुमान के मुताबिक ज्यादा हुई। 2020 में 620 मिमी, 2021 में 680 मिमी हुई।

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 138

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए बेवकूफी की हदें पार, एक शख्स ने उठाया यह कदम
Next: इस वर्ष बारिश- व्यापार कैसा रहेगा, श्रीनाथजी मंदिर में पूर्वानुमान की अनूठी अषाढ़ी तोल परंपरा

Related Stories

cow giving milk without calf
  • अजब गजब

cow giving milk without calf : राजसमंद की ‘चमत्कारी’ गाय : 6 साल से बिना बियाए दे रही दूध, गांव में कौतूहल, विशेषज्ञ भी हैरान

Parmeshwar Singh Chundwat March 20, 2026
Lok Adalat Decision
  • अजब गजब

Family Reunion news : 7 साल से टूटा रिश्ता फिर जुड़ा, बच्चों को मिला पूरा परिवार | Lok Adalat Rajasthan

Laxman Singh Rathor March 16, 2026
Unique Holi tradition
  • अजब गजब
  • दिन विशेष

Unique Holi tradition : इन गांवों में 150 साल से नहीं खेली होली, रंग डालना मानते हैं श्राप | Holi Festival 2026

Laxman Singh Rathor March 5, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_cAtB7AUWEj4 बीमा के पैसों के लिए भाई ने रची खौफनाक साजिश, देवीसिंह की हत्या खुलासा चौंका देगा #Crimenews #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
बीमा के पैसों के लिए भाई ने रची खौफनाक साजिश, देवीसिंह की हत्या खुलासा चौंका देगा #Crimenews #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
बीमा के पैसों के लिए भाई ने रची खौफनाक साजिश, देवीसिंह की हत्या खुलासा चौंका देगा #Crimenews
राजसमंद में 12वीं साइंस, कला व वाणिज्य संकाय के रिजल्ट ने चौंकाया #RBSE12thresultराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस के एक साथ घोषित हुए परीक्षा परिणाम में राजसमंद जिले में भी चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। कला वर्ग में राजसमंद टॉप रहा, जबकि विज्ञान वर्ग में राजसमंद इस बार चौथे स्थान पर रहा, लेकिकन वाणिज्य वर्ग में पिछड़कर 33वें स्थान पर पहुंच गया। तीनों ही संकाय में बेटो के मुकाबले बेटियां अव्वल रही। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गिरजाशंकर मिश्रा ने बताया कि कला वर्ग में राजसमंद जिला राज्य में प्रथम रहा। जिले में 8 हजार 736 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 5 हजार 743 छात्र प्रथम, 2801 द्वितीय और 191 तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में कुल 409 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 280 छात्र प्रथम, 122 द्वितीय एवं 7 तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह विज्ञान संकाय में 2267 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 1934 प्रथम, 332 द्वितीय एवं 1 तृतीय स्थान पर रहा। दो वर्षों की स्थिति पिछले वर्ष विज्ञान में राजसमंद जिला राज्य स्तर पर पहले स्थान पर रहा, जबकि इस बार चौथे स्थान पर रहा। कला वर्ग में पिछले वर्ष राज्य में राजसमंद जिला दूसरे स्थान पर रहा, जबकि इस बार राज्य में राजसमंद पहले स्थान पर आ गया और वाणिज्य संकाय में पिछले वर्ष राज्य में राजसमंद 7वें स्थान पर था, जबकि इस बार राज्य में पिछड़कर 33वें स्थान पर पहुंच गया।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में 12वीं साइंस, कला व वाणिज्य संकाय के रिजल्ट ने चौंकाया #rbse12thresult
नाथद्वारा में चेक बाउंस पर गैस एजेंसी के एक जने सहित दो गिरफ्तार #nathdwaranews #jaivardhannewsराजसमंद जिले के नाथद्वारा में चेक अनादरण के मामले में श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने नाथद्वारा के सोनल गैस एजेंसी हाल मांडुथल, घासा जिला उदयपुर निवासी हीरालाल उर्फ रमेश पुत्र नाथू मेघवाल और उपली ओडन निवासी मोहनलाल पुत्र तोलीराम को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विक्रमसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा 138 एनआई एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है। बताया कि आरोपियों ने जो चेक दिए, वह बैंक से रिटर्न हो गए। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है।|  Jaivardhan News |    | Rajsamand
Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
नाथद्वारा में चेक बाउंस पर गैस एजेंसी के एक जने सहित दो गिरफ्तार #nathdwaranews #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version