
उदयपुर। Udaipur Jain Diksha News : संसार की सुख-सुविधाओं और भौतिक मोह-माया का त्याग कर आध्यात्मिक मार्ग अपनाने का निर्णय लेने वाले एक परिवार की दीक्षा को लेकर इन दिनों धर्ममय माहौल बना हुआ है। सूरत निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य पति-पत्नी और उनकी दोनों बेटियां सांसारिक जीवन छोड़कर जैन भगवती दीक्षा ग्रहण करने जा रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में बुधवार को उदयपुर जिले के गोगुंदा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत जसवंतगढ़ में भव्य वर्षीदान वरघोड़े का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजजनों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वरघोड़े के दौरान पूरा कस्बा धर्म और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। डीजे की धुनों, भक्ति गीतों और दीक्षा के जयकारों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए शामिल हुए। जगह-जगह ग्रामीणों और समाज के लोगों ने दीक्षार्थियों का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। वरघोड़ा जसवंतगढ़ कस्बे से धूमधाम के साथ रवाना हुआ और कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाईपास स्थित महाराणा प्रताप सर्कल पहुंचा। यहां से पुनः गांव के मुख्य चौराहे पर पहुंचकर वरघोड़े का समापन हुआ। इस दौरान पिपलाज माता मंदिर पर सर्वसमाज के लोगों की ओर से भी दीक्षार्थियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। वरघोड़े में जसवंतगढ़ के साथ सूरत, पालघर, गोगुंदा, उदयपुर, पूरा सेरा प्रांत, वाकल प्रांत, बगडूंडा सहित आसपास के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने दीक्षार्थियों के त्याग, तपस्या और धर्म के प्रति समर्पण की सराहना की। Surat Family Jain Diksha

पति-पत्नी और दोनों बेटियां एक साथ लेंगी दीक्षा
Family of Four Taking Jain Diksha : जानकारी के अनुसार, सूरत निवासी सोहन बैन और राजमल के पुत्र मुमुक्षु दिलीप भाई, उनकी पत्नी मुमुक्षु ज्योतिबेन तथा उनकी दोनों बेटियां मुमुक्षु छवि बैन और मुमुक्षु चार्वी बैन सांसारिक जीवन का त्याग कर दीक्षा ग्रहण करने जा रहे हैं। एक ही परिवार के चार सदस्यों का एक साथ संयम मार्ग अपनाने का निर्णय समाज में विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है।
8 फरवरी 2027 को सूरत में होगा मुख्य दीक्षा समारोह
Jain Diksha Ceremony in Rajasthan : इस परिवार का मुख्य दीक्षा समारोह आगामी 8 फरवरी 2027 को सूर्यपुरनगर (सूरत) के पाल में आयोजित किया जाएगा। इसी दीक्षा समारोह के उपलक्ष्य में जसवंतगढ़ में वर्षीदान वरघोड़े का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दीक्षार्थियों के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की और उनके आगामी आध्यात्मिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं कीं।
त्याग और तपस्या की मिसाल बना परिवार
एक ही परिवार के चार सदस्यों द्वारा सांसारिक सुख-सुविधाओं का त्याग कर धर्म और संयम का मार्ग चुनना क्षेत्र में चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वरघोड़े में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और जगह-जगह हुए स्वागत से आयोजन की भव्यता देखने को मिली। पूरे कस्बे में दिनभर धार्मिक उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा। Jain Diksha Ceremony



