
woman sets herself on fire : उदयपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के जिंडोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि 35 वर्षीय महिला ने खुद पर डीजल/केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसे बचाने के लिए कमरे में पहुंची उसकी 65 वर्षीय सास भी लपटों में घिर गई। आग इतनी भयानक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शरीर जलकर सिर्फ हड्डियां (कंकाल) रह गईं।
Burnt skeletons found in Udaipur : बड़गांव थाने के सीआई पूरणसिंह राजपुरोहित के अनुसार, मृतका मांगी गमेती (35) और उसके पति गोपीलाल गमेती उर्फ गोपा के बीच बुधवार रात करीब 10 बजे किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच बहस चलती रही। इस दौरान घर में मौजूद सास पप्पा बाई (65) ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन न तो बहू मानी और न ही बेटा। बहस बढ़ने के बाद मांगी गुस्से में घर के सामने बने बाड़े में स्थित एक कमरे में चली गई। वहां उसने खुद पर डीजल या केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसकी चीखें सुनते ही पप्पा बाई भागकर कमरे में पहुंचीं, लेकिन वह भी आग की लपटों में घिर गईं। कमरे में चारा और अन्य ज्वलनशील सामान रखा हुआ था, जिससे आग पलभर में फैल गई और लपटें भयावह रूप ले गईं।
भीषण आग, लोगों के लिए पास जाना भी मुश्किल
Mother-in-law dies saving daughter-in-law : गोपीलाल ने आग देख शोर मचाया, तो आसपास के लोग मौके पर दौड़े। उन्होंने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन चारे की वजह से आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कोई भी कमरे के करीब नहीं जा पा रहा था। लोग सुरक्षित दूरी से ही पानी फेंकते रहे।
पुलिस और फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन
Udaipur domestic dispute fire incident : घटना की सूचना मिलते ही बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड के साथ सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब लोग कमरे के अंदर पहुंचे तो वहां का मंजर रोंगटे खड़े करने वाला था — सास-बहू के शव पूरी तरह जल चुके थे, सिर्फ हड्डियां बची थीं।
मिले आभूषण और जले अवशेष
Rajasthan tragic fire case : पुलिस ने बताया कि कमरे में एक कोने पर सास-बहू के कंकाल पड़े थे, जबकि पास ही उनके पैरों के कड़े और कुछ अन्य आभूषण सुरक्षित मिले। जलने की गंध और चारों तरफ बिखरी राख ने हादसे की भयावहता को बयां कर दिया।



