Skip to content
May 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • विविध

Rajsamand : टी.बी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान, जिले की 80 ग्राम पंचायतो को टी.बी मुक्त करने का संकल्प

Parmeshwar Singh Chundwat March 12, 2025 1 minute read

Rajsamand देश एवं प्रदेश को टी.बी मुक्त करने की दिशा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 24 मार्च तक जिले में टी.बी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले की 80 ग्राम पंचायतो को शामिल किया गया है। अभियान के लिये 6 सूचकांक निर्धारित किये गये है, जिसके पूरा होने पर टी.बी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित की जायेगी।

सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने बताया कि अभियान के तहत एक वर्ष की अवधि में 1 हजार की जनसंख्या पर 30 संभावित मरीजो की जांच, 1 हजार की जनसंख्या पर एक या एक से कम टी.बी नोटिफिकेशन की दर, उपचार की सफलता दर 85 प्रतिशत, ड्रग ससेप्टिबिलिटी टेस्ट 60 प्रतिशत मरीज, शत प्रतिशत मरीजो को निक्षय पोषण योजना का लाभ, शत प्रतिशत निक्षय मित्र द्वारा पोषण किट का वितरण जैसे सूचकांको पर परीक्षण पश्चात ग्राम पंचायतो को टी.बी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जायेगा।

6 सूचकांको के आधार पर होगी पंचायते टी.बी मुक्त

अभियान के तहत प्रति 1 हजार की जनसंख्या पर 30 सम्भावित टी.बी रोगियो की जांच की जायेगी। इसके तहत प्राथमिकता के आधार पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति, पूर्व टी.बी रोगी, टी.बी रोगी के संपर्क में रहने वाले व्यक्ति, डायबिटिज से ग्रसित रोगी, तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्ति, बॉडी मास इन्डेक्स 18.5 से कम वाले व्यक्तियों की जांच की जायेगी। ग्राम पंचायत स्तर पर नोटिफाइड टी.बी रोगियो का उपचार, जांच एवं लाइन लिस्टिंग सुनिश्चत करना, जनप्रतिनिधियों को निक्षय मित्र बनाये जाने हेतु प्रेरित करना जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया जायेगा। अभियान के तहत आमेट ब्लॉक की 9 पंचायत, भीम ब्लॉक की 8 पंचायत, देवगढ़ ब्लॉक की 12 पंचायत, राजसमंद ब्लॉक की 12 पंचायत, केलवाड़ा ब्लॉक की 15 पंचायत, रेलमगरा ब्लॉक की 13 पंचायत, खमनोर ब्लॉक की 5 पंचायत, देलवाड़ा ब्लॉक की 6 पंचायतो ने टी.बी मुक्त ग्राम पंचायत के लिये क्लेम किया है।

SIP Investment : म्यूचुअल फंड्स का दमदार रिटर्न : ₹10,000 की मंथली SIP से बना करोड़ों का फंड, निवेशकों की बल्ले-बल्ले!

अभियान के तहत मोबाईल एप के माध्यम से होगा घर घर सर्वे

अभियान के तहत चिन्हित ग्राम पंचायतो एवं शहरी वार्डो में आगामी 25 मार्च तक घर – घर सर्वे का शुरू किया जायेगा जिसके तहत एएनएम एवं आशा डिजिटल हेल्थ मोबाईल एप के माध्यम से टीबी केसेज के लिये सर्वे व स्क्रीनिंग की जायेगी। सर्वे के दौरान यदि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण पाए जाते है तो उन लाभार्थीयों की बलगम, छाती का एक्स- रे तथा अन्य जांच आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम व सामुदायिक स्वयं सेवक के द्वारा सभी जानकारी फॉलो -अप के दौरान एएनएम आशा डिजिटल हेल्थ मोबाईल एप में अपडेट की जायेगी। अभियान के तहत टीबी के दृष्टी से उच्च जोखिम वाले समुहो पर विशेष ध्यान दिया जायेगा जिससे टी.बी के मामलो की पहचान में बढ़ोतरी और उनके उपचार में मदद मिल सकेगी। अभियान के माध्यम से ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समितियों के सदस्यो का आमुखीकरण करना, ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समितियों के माध्यम से गांवो में नारा लेखन एवं रेलीयो का आयोजन किया जायेगा। सोशल मिडिया के माध्यम से भी टी.बी को लेकर आमजन को जागरूक किया जायेगा। वहीं विद्यालयो में टी.बी जागरूकता को लेकर भाषण एवं अन्य प्रतियोेगिताओं का आयेाजन किया जायेगा।

100 दिवसीय सघन टी.बी अभियान में मिली सफलता

जिले में इससे पूर्व 100 दिवसीय सघन टी.बी अभियान संचालित किया गया जिसके तहत निक्षय वाहन के माध्यम से 149 टी.बी शिविरो का आयोजन किया गया। 85 हजार 692 टी.बी दृष्टी से उच्च जोखिम वाले लोगो की शत प्रतिशत स्क्रीनिंग की गई। 74 हजार 709 संभावित टी.बी रोगीयो का निक्षय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया। 62 हजार 466 संभावित टी.बी रोगियो के जांचो परीणामो को अपलोड किया गया तथा अभियान के तहत 810 नये टी.बी रोगीयों का चिन्हीकरण किया गया। अभियान के तहत नवीन 341 निक्षय मित्र बनाये गये तथा 611 नवीन टी.बी मरीजो को निक्षय पोषण किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ रामनिवास जाट, उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिवार कल्याण डॉ नरेन्द्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

SBI FD Loan : SBI अकाउंट होल्डर्स के लिए शानदार मौका : फिक्स्ड डिपॉजिट पर आसानी से लें पर्सनल लोन

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 333

Post navigation

Previous: Gold Price Today : सोने की कीमत में उछाल, चांदी भी हुई महंगी – देखें आज के ताजा रेट
Next: Top Credit Cards : SBI से HDFC तक, जानिए बेहतरीन बेनिफिट्स और पूरी लिस्ट

Related Stories

Social Security Rajasthan
  • विविध

Social Security Rajasthan : पेंशन योजना में बड़ा अपडेट, देखिए आवेदन, पात्रता की पूरी जानकारी | Pension Yojana

Nikita Mali May 19, 2026
Aaj ka rashifal
  • विविध

Aaj ka rashifal : आज का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा अचानक धन लाभ!

Parmeshwar Singh Chundwat May 6, 2026
World Earth day
  • विविध

World Earth Day Celebration : आलोक स्कूल के विद्यार्थियों ने कलाकृतियों के माध्यम से दिया ‘धरा’ बचाने का संदेश; पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Parmeshwar Singh Chundwat April 22, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_bhEPbA7qdBU #jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews

कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के तहत भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शहर में 'ऑपरेशन मजनू' की शुरुआत की। दिन में भीड़ भरे चौराहों, पार्कों, बस स्टैंड के साथ ही आधी रात में सुनसान जगहों पर प्रशिक्षु आरपीएस के साथ 18 महिला पुलिसकर्मी रात 9 से तड़के 3 बजे तक शहर के अलग अलग एरिया में सड़कों पर घूमी।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
भीलवाड़ा में पति ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। रोलीदेवी (41) का पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. चेतन कुमार ने इसे बेहद निर्मम हत्या का केस बताया है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram