Skip to content
March 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Heart Attack to Sarpanch died : होली पर गेर नृत्य करते नीचे गिरे सैवंत्री सरपंच की हार्ट अटैक से मौत, सब हैरान

Laxman Singh Rathor March 14, 2025 1 minute read

Heart Attack to Sarpanch died : राजसमंद जिले के चारभुजा के कसार गांव में होली के उत्सव के दौरान गेर नृत्य करते सैवंत्री सरपंच विकास दवे की अचानक मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार रात करीब 12:30 बजे का है, जब वे ग्रामीणों के साथ गेर नृत्य कर रहे थे। अचानक वे जमीन पर गिर पड़े। बाद में उन्हें तत्काल चारभुजा अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजसमंद रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Rajsamand News : सेवंत्री सरपंच विकास दवे (53) रोज की तरह पारंपरिक गेर नृत्य कर रहे थे। नृत्य के दौरान वे पूरी तरह स्वस्थ और जोश से भरपूर थे। ग्रामीणों के अनुसार, वे पूरे उत्साह के साथ हंसते और झूमते हुए डांस कर रहे थे। उन्होंने बिना किसी परेशानी के दो राउंड पूरे कर लिए थे, लेकिन जैसे ही तीसरा राउंड शुरू हुआ, वे अचानक लड़खड़ाए और पीछे की तरफ गिर पड़े। गिरते ही वे बेहोश हो गए, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें होश में लाने की कोशिश की। सबसे पहले उन्हें पानी पिलाया गया, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। गांव के ही एक रिटायर्ड कंपाउंडर ने सीपीआर देकर उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद लोग उन्हें नजदीकी चारभुजा अस्पताल ले गए। चारभुजा अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत उन्हें राजसमंद के बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों प्रथम दृष्टया हृदयाघात से मौत होना बताया है, मगर वास्तविकता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

परिवार और गांव में शोक की लहर

Sarpanch Dance Death : विकास दवे कसार गांव के ही रहने वाले थे और पिछले 10 वर्षों से सेवंत्री ग्राम पंचायत के सरपंच थे। उनकी लोकप्रियता और कार्यशैली के कारण वे लगातार सरपंच पद पर बने हुए थे। उनके आकस्मिक निधन से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा गांव गहरे सदमे में है। विकास दवे के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है और लोग उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को याद कर रहे हैं।

अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

Charbhuja News : गांव के इस लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। स्थानीय प्रशासन और कई राजनीतिक हस्तियां भी श्रद्धांजलि देने आईं। ग्रामीणों ने नम आंखों से सरपंच को अंतिम विदाई दी। इस तरह होली का उल्लास गम में बदल गया। जिस उत्सव में वे हर साल बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे, वही पर्व उनके जीवन की अंतिम घड़ी बन गया। यह घटना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

Holi 2025 : होली खेलने से पहले अपनाएं ये 7 उपाय, नहीं चढ़ेगा रंग, होली का रंग छ़ड़ाने के आसान घरेलू उपाय

हृदयाघात: कारण और बचाव के उपाय

Prevention of heart attack : हृदयाघात, जिसे आमतौर पर हार्ट अटैक कहा जाता है, तब होता है जब हृदय की मांसपेशियों तक रक्त प्रवाह बाधित हो जाता है। यह स्थिति कोरोनरी धमनियों में रुकावट के कारण उत्पन्न होती है। हृदयाघात एक गंभीर समस्या है, लेकिन सही जीवनशैली अपनाकर इससे बचा जा सकता है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव करके आप अपने हृदय को मजबूत और स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।

हृदयाघात के प्रमुख कारण

1. कोलेस्ट्रॉल का अधिक स्तर

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) का उच्च स्तर धमनियों में प्लाक (चर्बीयुक्त परत) जमा कर सकता है, जिससे रक्त प्रवाह में बाधा उत्पन्न होती है और हृदयाघात का खतरा बढ़ जाता है।

2. उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर)

लगातार उच्च रक्तचाप से हृदय की धमनियां कमजोर हो सकती हैं, जिससे हृदयाघात की संभावना अधिक हो जाती है।

3. मधुमेह (डायबिटीज)

अनियंत्रित डायबिटीज रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है और हृदय रोग का खतरा बढ़ा सकता है।

4. धूम्रपान और शराब का सेवन

धूम्रपान से रक्त वाहिकाएं संकरी हो जाती हैं, जिससे रक्त संचार में बाधा आती है। अत्यधिक शराब का सेवन भी हृदय पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

5. मोटापा और शारीरिक निष्क्रियता

अधिक वजन और व्यायाम की कमी से हृदय को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हृदयाघात का खतरा बढ़ जाता है।

6. तनाव और अवसाद

अत्यधिक मानसिक तनाव से हृदय की धड़कन अनियमित हो सकती है, जिससे रक्तचाप बढ़ सकता है और हृदयाघात की संभावना बढ़ जाती है।

हृदयाघात से बचाव के उपाय

हृदयाघात के खतरे को कम करने के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरती जा सकती हैं:

1. स्वस्थ आहार अपनाएं

  • अधिक फाइबर युक्त भोजन लें, जैसे कि फल, सब्जियां, और साबुत अनाज।
  • असंतृप्त वसा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जैसे कि जैतून का तेल, नट्स और मछली।
  • अत्यधिक नमक और चीनी से बचें।

2. नियमित व्यायाम करें

  • प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करें।
  • तेज चलना, दौड़ना, योग, और तैराकी हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

3. धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं

  • धूम्रपान को पूरी तरह छोड़ दें, क्योंकि यह रक्त संचार को प्रभावित करता है।
  • शराब का सेवन सीमित मात्रा में करें या पूरी तरह से त्याग दें।

4. तनाव को नियंत्रित करें

  • ध्यान, योग और गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं।
  • पर्याप्त नींद लें और खुद को सकारात्मक बनाए रखें।

5. नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं

  • रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल की नियमित जांच कराएं।
  • किसी भी असामान्यता का समय पर इलाज कराएं।

6. संतुलित वजन बनाए रखें

  • स्वस्थ आहार और व्यायाम से मोटापा नियंत्रित रखें।
  • अतिरिक्त वजन से हृदय पर दबाव बढ़ता है, जिससे हृदयाघात का खतरा बढ़ जाता है।
Senior Citizen FD : वरिष्ठ नागरिकों को FD पर बैंक दे रहे 9.5% ब्याज | Bank Special Offer

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 2,182

Post navigation

Previous: Holi 2025 : होली खेलने से पहले अपनाएं ये 7 उपाय, नहीं चढ़ेगा रंग, होली का रंग छ़ड़ाने के आसान घरेलू उपाय
Next: Deb mukherjee : काजोल के चाचा व अयान मुखर्जी के पिता का निधन, बॉलीवुड में होली पर मातम

Related Stories

AEN bribery case
  • क्राइम/हादसे

AEN bribery case : 15 हजार की रिश्वत लेते पंचायत समिति के AEN गिरफ्तार : घर से मिला 5.23 लाख कैश

Parmeshwar Singh Chundwat March 17, 2026
Man Died Eating Rasgulla
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम/हादसे

Man Died Eating Rasgulla : एक रसगुल्ले ने उजाड़ दिया परिवार, परिजन से डॉक्टर तक हैरान |Food Choking Death

Laxman Singh Rathor March 16, 2026
AVVNL accident in udaipur
  • क्राइम/हादसे

Udaipur Accident : ट्रांसफार्मर ले जाते टेम्पो पलटा, काका- भतीजे सहित 3 की मौत, धरने पर ग्रामीण, 7 घंटे बाद सहमति

Laxman Singh Rathor March 15, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_VjB4mdRRVXY महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार
#udaipurnews #udaipurpolice #crimenewsउदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में 1.80 करोड़ के 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे 30 किलो चांदी बरामद की है। तीन साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर पिता डालरिया उर्फ पंकलाल, कालुलाल पिता मोहर कंजर और महेन्द्र पिता भूरालाल कंजर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चित्तौड़गढ़ के विजयपुर के निवासी हैं। शिवा के खिलाफ पूर्व चोरी-नकबजनी के 5 मामले, कालुलाल पर 8 और महेन्द्र के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ में कई और घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पूछताछ में पता लगा कि कुल 6 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें अर्जुन पिता रमेश, रामचन्द्र पिता कानाजी और कुंदन पिता राजेन्द्र की तलाश जारी है। आरोपी रात में बाइक लेकर दूसरे गांव कस्बे में जाते और महिलाओं के कपड़े पहनकर रैकी करते थे। मोबाइल भी पास में नहीं रखते। 15 मार्च को कुराबड़ में मोहित ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी, जहां बाजार में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश दिखाई दिए थे। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहन जांच व तलाश करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया।
udaipur news
udiapur police
kurabad police
कुराबड़ न्यूज
उदयपुर न्यूजOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार

महिला के कपड़ों में रैकी, पौने 2 करोड़ की ज्वैलरी चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार #udaipurnews
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा सांसद को फोन कर ठगी की कोशिश #bhilwaranews #bhilwarapolice #bhilwaramp
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
इंदौर में 44 श्रेणी पालीवाल समाज के चुनाव, भूरालाल व्यास बने अध्यक्ष #paliwalsamaj #socialelection
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram