Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Delhi Fire News : दिल्ली में आग – पांच मंजिला इमारत में भीषण आग से 21 की मौत | चीख-पुकार से दहल उठी

Nikita Mali June 3, 2026 1 minute read

Delhi Fire News : देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक होटल और रेस्टोरेंट संचालित पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस भीषण हादसे में मरने वालों में 17 अफ्रीकी नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा आग से झुलसे लोगों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस हादसे के साथ ही बहुमंजिली इमारतो में सुरक्षा प्रबंध की पोलपट्‌टी भी खुलकर सामने आ गई है। आग के चलते इमारत की बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों को निकाला है, जबकि 40 लोगों का रेस्क्यू किया गया। कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Malviya Nagar Hotel Fire : दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट के बेसमेंट में सुबह करीब साढ़े 8 बजे अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी और कुछ ही देर में पूरे बेसमेंट को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय बेसमेंट में मौजूद कई लोग धुएं और लपटों के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ए.के. मलिक के अनुसार सुबह करीब 8:51 बजे आग लगने की पहली सूचना मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए शुरुआत में ही कई दमकल वाहनों को मौके पर रवाना किया गया। बाद में आग की भयावहता को देखते हुए कुल 10 दमकल गाड़ियों को राहत कार्य में लगाया गया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। धुएं के कारण तीनों बेहोश हो गए थे, जिन्हें तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये तीनों अफ्रीकी मूल के बताए जा रहे हैं। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिसके बाद कूलिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डिवीजनल ऑफिसर रविंदर भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की समीक्षा की।

दिल्ली में आग के पीछे कारण में शॉर्ट सर्किट की आशंका

Delhi Fire News Today : प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी जांच होगी। प्रशासन ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई लोग कमरों की खिड़कियों के शीशे तोड़कर मदद मांगते दिखाई दिए, जबकि कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए दूसरी और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। चारों तरफ धुएं और आग की लपटों के बीच लोग बालकनी और छत पर फंस गए थे। इस मुश्किल समय में आसपास रहने वाले लोगों ने मानवता की मिसाल पेश की। स्थानीय निवासियों ने अपने घरों से गद्दे निकालकर इमारत के नीचे बिछा दिए ताकि ऊपर से कूदने वाले लोगों को कम चोट पहुंचे। इसी दौरान एक महिला अपने छोटे बच्चे को सीने से लगाकर तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। दोनों गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Delhi Fire News : राहत-बचाव में जुटी टीमें, हादसे की जांच शुरू

Delhi Malviya Nagar Fire : दिल्ली में आग मामले में दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कई दमकलकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर इमारत के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते नजर आए। हादसे की तस्वीरों में बचावकर्मी धुएं और मलबे के बीच घायलों को स्ट्रेचर पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। आग पर काबू पाने के बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हादसे के बाद इमारत के आसपास जला हुआ मलबा, टूटे हुए सामान और बचाव कार्य में इस्तेमाल किए गए गद्दे बिखरे दिखाई दिए।

Delhi Fire News Today In Hindi : घटना की कई तस्वीरें हादसे की भयावहता को बयां कर रही हैं। एक तस्वीर में खिड़की के पीछे फंसी एक विदेशी महिला मदद के लिए गुहार लगाती नजर आ रही है, जबकि दूसरी तस्वीर में स्थानीय लोग धुएं और आग के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं। मालवीय नगर का यह अग्निकांड राजधानी के हालिया वर्षों के सबसे दर्दनाक हादसों में से एक माना जा रहा है।

मलबे में तबाही के निशान

हादसे के बाद घटनास्थल पर जला हुआ मलबा, टूटे हुए सामान और बचाव कार्य में इस्तेमाल किए गए गद्दे बिखरे दिखाई दिए। यह दृश्य आग की भयावहता को बयां कर रहा था। मौके हालात देखकर हर किसी की रूह कांप उठी। पहले से गर्मी व उमस के चलते मौसम आग उगल रहा है, वहीं भीषण आग ने क्षेत्र के वातावरण को और ज्यादा तपा दिया। हादसे के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए दौड़ पड़े, जैसे थे, जिस हालात में थे, वे अपने आपको बचाते हुए भाग निकले। उनके सामान रास्ते में छुट गए, तो किसी का बैग का अता पता भी नहीं रहा।

दर्द और बेबसी की तस्वीरें

एक तस्वीर में दमकलकर्मी जले हुए हिस्से से घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर पर ले जाते दिखाई दिए। वहीं दूसरी तस्वीर में एक विदेशी महिला बंद खिड़की के पीछे से मदद के लिए पुकारती नजर आई। कई तस्वीरों में स्थानीय लोग धुएं और आग के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते दिखाई दिए। आग की लपटो से घिरे लोगों में बेबसी और लाचारगी दूर से ही झलक रही। लोग बदहवास थे, नन्हें बच्चे और महिलाएं चीख रही थी, मदद के लिए पुकार रही थी और बिलख रही थी। ऐसा हालात में भी दमकल कर्मी और राहतकर्मियों ने बड़ी जिंदादिली दिखाते हुए खुद की जान जोखिम में डालकर उन्हें बचाया।

रेस्टोरेंट से होटल तक पहुंची आग

दिल्ली के प्रेस एन्क्लेव रोड स्थित छह मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने बी-एन-बी रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद कुछ ही समय में लपटें ऊपर स्थित होटल तक पहुंच गईं। आग तेजी से फैलने के कारण पूरी इमारत में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि होटल में अक्सर मैक्स अस्पताल और एम्स में इलाज कराने आने वाले मरीजों के परिजन ठहरते थे। हादसे के समय भी कई लोग होटल में मौजूद थे।

अस्पतालों में भर्ती घायलों का इलाज जारी

मैक्स अस्पताल प्रशासन के अनुसार कुल 39 लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से 18 लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 15 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। इनमें आठ मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एक गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, एम्स में 13 घायलों का उपचार जारी है। इनमें तीन लोग ऐसे हैं जिन्होंने आग से बचने के लिए होटल की ऊपरी मंजिलों से छलांग लगाई थी। हादसे में एक व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट आई है।

लाइसेंस 6 कमरों का, बनाए गए 25 कमरे

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फ्लरिस स्टे गेस्टहाउस को बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के तहत केवल छह कमरों की अनुमति दी गई थी, लेकिन परिसर में करीब 25 कमरे संचालित किए जा रहे थे। आग लगने के बाद होटल और रेस्टोरेंट के बेसमेंट में कई लोग फंस गए थे। सबसे बड़ी समस्या यह रही कि बेसमेंट में आने-जाने के लिए केवल एक ही संकरा रास्ता था, जिससे बचाव कार्य प्रभावित हुआ। जांच में यह भी सामने आया है कि होटल के पास फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं था। इसके अलावा पूरी इमारत में प्रवेश और निकास के लिए भी केवल एक ही रास्ता उपलब्ध था। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा मानकों में हुई संभावित लापरवाही की पड़ताल की जा रही है।

Accident Claim Process : 95% लोग एक्सीडेंट के बाद करते गलती, तभी एक्सीडेंट बीमा क्लेम रिजेक्ट | Insurance Claim
Monsoon 2026 prediction : भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! अगले 3 महीने सूखे की चेतावनी, WMO ने जारी किया अलर्ट

About the Author

Nikita Mali

Editor

Jaivardhan News के साथ निकिता माली ने डिजिटल मीडिया में अपने कॅरियर की शुरुआत की। कंटेंट राइटिंग के साथ वीडियो एडिटिंग, पोस्टर डिज़ाइन में उनकी गहरी रुचि है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या जनहित से जुड़ी कोई खबर हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज व आर्टीकल लिखने में माहिर हैं। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब आदि सोशल मीडिया के अनुभव में भी पारंगत है।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 363

Post navigation

Previous: Rajsamand Maharana Raj Singh Statue : राजसमंद में अटक गई महाराणा राजसिंह की प्रतिमा! जानिए आखिर क्यों लगी रोक
Next: Rajsamand NDPS case : 124 किलो डोडा-चूरा बरामदगी मामले में 8 साल बाद फैसला, आरोपी को 12 साल की सजा

Related Stories

Khamnore Police Theft Case
  • क्राइम/हादसे

Khamnore Police Theft Case : 300 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, खुला 21 चोरियों का राज; कालबेलिया गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat September 5, 2026
Kelwara child kidnapping
  • क्राइम/हादसे

Kelwara child kidnapping : शादी से इनकार का बदला! 7 साल के बेटे को उठा ले गया युवक, 4 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

Parmeshwar Singh Chundwat August 30, 2026
Municipal election in rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Municipal election : भाजपा- कांग्रेस का पैनल तैयार, टिकट से पहले मैदान में दावेदार | Rajsamand News

Laxman Singh Rathor August 27, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
काॅमेडी वीडियो... सब निर्दलीय प्रत्याशी की हालत ऐसी नहीं होती... आपका क्या मत है ? #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नाथद्वारा में आप प्रत्याशी की गिरफ्तारी में नया मोड़, दोषमुक्त कानसिंह पर झूठी कार्रवाई के आरोप
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026
  • Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?
  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 10 Sep. 2026
| MoreNews by AF themes.