Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand NDPS case : 124 किलो डोडा-चूरा बरामदगी मामले में 8 साल बाद फैसला, आरोपी को 12 साल की सजा

Parmeshwar Singh Chundwat June 4, 2026 1 minute read

Rajsamand NDPS case : राजसमंद। दिवेर थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में पकड़े गए 124.300 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा तस्करी मामले में एनडीपीएस न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने आरोपी राजकुमार उर्फ बागड़ी को दोषी ठहराते हुए 12 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना जमा नहीं कराने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

विशिष्ट लोक अभियोजक गोपाल कृष्ण जाट ने बताया कि 5 अप्रैल 2018 को तत्कालीन दिवेर थानाधिकारी दिलीप सिंह को सूचना मिली थी कि भेरागुड़ा सरहद मोड़ पर एक सफारी वाहन संदिग्ध एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में रखे छह प्लास्टिक के बोरों में भरा हुआ अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 124.300 किलोग्राम पाया गया। मामले में दिवेर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान राजकुमार उर्फ बागड़ी के खिलाफ तथा रामनिवास उर्फ मुन्ना निवासी अमलावद, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) के खिलाफ धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध प्रमाणित पाए गए। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोप-पत्र प्रस्तुत किया और मामले की सुनवाई शुरू हुई।

14 गवाह और 50 दस्तावेजी साक्ष्य पेश

Diver police drug seizure case : सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक गोपाल कृष्ण जाट ने 14 गवाहों के बयान और 50 दस्तावेजी साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ आरोपों को प्रमाणित माना। विशिष्ट न्यायाधीश एनडीपीएस प्रकरण राजसमंद सुनील कुमार ओझा ने 3 जून 2026 को निर्णय सुनाते हुए आरोपी राजकुमार उर्फ बागड़ी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/25 के तहत दोषी करार दिया। न्यायालय ने आरोपी को 12 वर्ष के कठोर कारावास तथा एक लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा नहीं करने की स्थिति में आरोपी को एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

सफारी वाहन भी होगा जब्त

NDPS court Rajsamand verdict : न्यायालय ने अपने निर्णय में उल्लेख किया कि सफारी वाहन आरोपी के नाम पर पंजीकृत था और उसी वाहन का उपयोग अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में किया गया था। अपराध में प्रयुक्त होने के कारण न्यायालय ने उक्त वाहन को जब्त करने के आदेश भी दिए हैं।

Rajsamand Police Action : राजसमंद में पुलिस का बड़ा एक्शन: 57 बदमाश गिरफ्तार, 56 टीमों ने 253 ठिकानों पर दी दबिश

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 408

Post navigation

Previous: Delhi Fire News : दिल्ली में आग – पांच मंजिला इमारत में भीषण आग से 21 की मौत | चीख-पुकार से दहल उठी
Next: Jodhpur Influencer News : इन्फ्लूएंसर ने इंस्टाग्राम लाइव में पीया जहर, बोली- इज्जत पर कीचड़ उछाला गया

Related Stories

Rajsamand Crime News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Crime News : 46 दिन बाद खुली कब्र, बाहर निकाला गया शव… पत्नी के आरोप से मचा हड़कंप

Parmeshwar Singh Chundwat August 20, 2026
Rajsamand ACB News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand ACB News : पट्टा बनवाने के लिए मांगी ₹43,500 की रिश्वत! राजसमंद में VDO और प्रशासक पर ACB का बड़ा एक्शन

Parmeshwar Singh Chundwat August 5, 2026
Rajsamand Road Accident
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Road Accident : देवरानी को RK अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रही जेठानी और आशा सहयोगिनी की दर्दनाक मौत

Parmeshwar Singh Chundwat July 28, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannews पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
64 साल साथ रहे पति-पत्नी, डेढ़ घंटे के अंतर में दोनों की मौत #jalorenews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
PearlGrace Academy का शानदार प्रदर्शन, हॉकी में जीता तृतीय स्थान #hockey #tournament #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

Recent Posts

  • husband wife died : 64 साल का साथ आखिरी सफर तक निभाया, डेढ़ घंटे के अंतर से पति-पत्नी की मौत
  • Rajsamand municipal elections: राजसमंद की 5 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
  • bike theft case : राजसमंद में बाइक चोरी का खुलासा, 9 मोटरसाइकिलें बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
  • Rajsamand rain update : राजसमंद में मानसून रूठा! गोमती-बनास सूखी, खरीफ फसल पर संकट
  • Rajsamand sugar price hike : रक्षाबंधन से पहले शक्कर के दाम में उछाल, मिठाइयों की कीमतें बढ़ने के आसार
| MoreNews by AF themes.