Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Nathdwara Theft News : ऑटो ड्राइवर की नीयत बिगड़ी! 50 लाख के जेवर लेकर हुआ फरार, फिर बड़ा खुलासा

Parmeshwar Singh Chundwat June 30, 2026 1 minute read

राजसमंद। Nathdwara Theft News : नाथद्वारा में एक श्रद्धालु का ऑटो में छूटा करीब 50 लाख रुपए मूल्य के जेवरों से भरा बैग ऑटो चालक ने लौटाने के बजाय अपने पास छिपा लिया। सूचना मिलने पर श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से डायमंड व सोने के कीमती आभूषण, एक घड़ी और 7 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

SP हेमंत कलाल ने बताया कि मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी गोविंद खंडेलवाल (66) अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए उदयपुर जा रहे थे। रास्ते में वे नाथद्वारा पहुंचे और यहां एक होटल में ठहरने के बाद श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए। दर्शन के बाद परिवार होटल लौटने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हुआ। होटल पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी का गहनों से भरा बैग ऑटो में ही छूट गया है। बैग में करीब 27 से 30 तोला वजन के सोने और डायमंड के आभूषण, डायमंड जड़ित ज्वेलरी, घड़ी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। इन सभी सामानों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई। घटना की जानकारी मिलते ही श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने ऑटो के संभावित रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और ऑटो चालक की पहचान करने में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने फुटेज के आधार पर ऑटो चालक की पहचान यादव मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र यादव के रूप में की। Rajsamand Latest News

पहले करता रहा इनकार, फिर कबूल किया सच

Rajsamand Crime News पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में उसने बैग मिलने या घटना की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। लेकिन जब पुलिस ने उसके सामने सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य रखे और सख्ती से पूछताछ की, तो आखिरकार उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने माना कि ऑटो में छूटा बैग उसने अपने पास रख लिया था और किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बैग बरामद किया, जिसमें रखे अधिकांश कीमती सामान भी सुरक्षित मिल गए।

ये था सामान

Nathdwara Police बरामद सामान में डायमंड की चूड़ियां, डायमंड जड़ित नेकलेस, टॉप्स, सोने की चूड़ी-पाटला, सोने का पेंडेंट, अन्य बहुमूल्य आभूषण, एक घड़ी तथा 7 हजार रुपए नकद शामिल हैं। बरामद आभूषणों की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है।

Fertilizer Sales Application System : राजसमंद से हुई नई शुरुआत! अब किसानों को खाद के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन

पुलिस की तत्परता से बचा लाखों का नुकसान

श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के चलते कुछ ही समय में पूरे मामले का खुलासा हो गया। समय रहते आरोपी को पकड़ लेने से श्रद्धालु के लाखों रुपए के कीमती जेवर सुरक्षित वापस मिल गए। पुलिस ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन में कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश की विशेष भूमिका रही। उनकी सक्रियता और सतर्कता के कारण आरोपी तक जल्द पहुंचना संभव हो सका। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

View this post on Instagram

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 483

Post navigation

Previous: Ananta Hospital Rajsamand : अनन्ता अस्पताल में पहली इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी वर्कशॉप सफल, 7 मरीजों का हुआ निःशुल्क हृदय उपचार
Next: Kelwa Bike Theft News : केलवा में 15 दिन में 10 बाइक-स्कूटी चोरी! CCTV में कैद चोर, फिर भी पुलिस के हाथ खाली

Related Stories

Rajsamand Crime News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Crime News : 46 दिन बाद खुली कब्र, बाहर निकाला गया शव… पत्नी के आरोप से मचा हड़कंप

Parmeshwar Singh Chundwat August 20, 2026
Rajsamand ACB News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand ACB News : पट्टा बनवाने के लिए मांगी ₹43,500 की रिश्वत! राजसमंद में VDO और प्रशासक पर ACB का बड़ा एक्शन

Parmeshwar Singh Chundwat August 5, 2026
Rajsamand Road Accident
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Road Accident : देवरानी को RK अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रही जेठानी और आशा सहयोगिनी की दर्दनाक मौत

Parmeshwar Singh Chundwat July 28, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannews पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
64 साल साथ रहे पति-पत्नी, डेढ़ घंटे के अंतर में दोनों की मौत #jalorenews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
PearlGrace Academy का शानदार प्रदर्शन, हॉकी में जीता तृतीय स्थान #hockey #tournament #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

Recent Posts

  • husband wife died : 64 साल का साथ आखिरी सफर तक निभाया, डेढ़ घंटे के अंतर से पति-पत्नी की मौत
  • Rajsamand municipal elections: राजसमंद की 5 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
  • bike theft case : राजसमंद में बाइक चोरी का खुलासा, 9 मोटरसाइकिलें बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
  • Rajsamand rain update : राजसमंद में मानसून रूठा! गोमती-बनास सूखी, खरीफ फसल पर संकट
  • Rajsamand sugar price hike : रक्षाबंधन से पहले शक्कर के दाम में उछाल, मिठाइयों की कीमतें बढ़ने के आसार
| MoreNews by AF themes.