Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Kelwa Bike Theft News : केलवा में 15 दिन में 10 बाइक-स्कूटी चोरी! CCTV में कैद चोर, फिर भी पुलिस के हाथ खाली

Parmeshwar Singh Chundwat July 1, 2026 1 minute read

Kelwa Bike Theft News : केलवा थाना क्षेत्र में पिछले 15 दिनों के भीतर मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी की लगातार 10 वारदातें सामने आई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर एक संगठित बाइक चोर गिरोह सक्रिय है, जो लगातार पुलिस को चुनौती दे रहा है। 13 से 30 जून के बीच हुई इन वारदातों में चोरों के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। इसके बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लगातार चोरियों के कारण वाहन मालिकों में असुरक्षा की भावना है और उन्होंने विशेष टीम गठित कर आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

कस्बे और आसपास के इलाकों में चोरों ने अलग-अलग समय पर वारदातों को अंजाम दिया है। 13 जून की रात करीब 2:30 बजे संगीता स्कूल की गली से भंवरलाल तेली की मोटरसाइकिल चोरी हुई, जिसमें दो अज्ञात युवक सीसीटीवी में कैद हुए। इसके बाद 15 जून की रात करीब 3 बजे हरिसिंह राजपूत की मोटरसाइकिल दौलत कॉलोनी Kelwa Bike Theft News मार्ग से चोरी हो गई। चोरों ने सिर्फ रात ही नहीं बल्कि दिन के उजाले में भी वारदातों को अंजाम दिया। 21 जून की दोपहर करीब 2:30 बजे सुखाराम पड़िहार की मोटरसाइकिल भिक्षु विहार- दौलत कॉलोनी रोड से और 27 जून की दोपहर करीब 2 बजे विकास बोहरा की मोटर साइकिल भिक्षु विहार से चोरी हो गई। इसके अलावा मार्बल खदान के पास डंपिंग यार्ड से नरेश जोगी की बाइक और 24 जून को ई-मित्र केंद्र के सामने से अपर्णा की स्कूटी दिनदहाड़े चुरा ली गई। Rajsamand Local News

थाने के पास चोरी का प्रयास और पुलिस गश्त पर उठते सवाल

Rajsamand Bike Theft News : चोरों ने 25 जून की रात को केलवा पुलिस थाने से महज 10 मीटर की दूरी पर खड़ी एक मोटरसाइकिल को चुराने का प्रयास किया। हैंडल लॉक नहीं टूटने के कारण बाइक चोरी होने से बच गई, लेकिन यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बेअसर साबित हो रही है। Rajsamand Latest Crime News कई मामलों में चोरी की शिकायत देने के बाद भी तुरंत एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि बाजार, बस स्टैंड, चौपाटी और आवासीय कॉलोनियों में दिन-रात नियमित गश्त बढ़ाई जाए और संवेदनशील स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग तेज की जाए।

चोरी की एफआईआर नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी

Rajsamand Crime News : लोगों का कहना है कि वाहन चोरी होने के बाद जब पीड़ित पुलिस थाने पहुंचते हैं, तो एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है। पुलिस प्रक्रिया में होने वाली इस देरी के कारण चोरों को भागने और वाहनों को ठिकाने लगाने का पूरा समय मिल जाता है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शिकायत मिलने पर तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू करने की मांग की है।

चोरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया है। पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और जल्द चोरी की इन वारदातों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

– सुबोध जांगिड़, थानाधिकारी, केलवा
Nathdwara Theft News : ऑटो ड्राइवर की नीयत बिगड़ी! 50 लाख के जेवर लेकर हुआ फरार, फिर बड़ा खुलासा

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 170

Post navigation

Previous: Ananta Hospital Rajsamand : अनन्ता अस्पताल में पहली इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी वर्कशॉप सफल, 7 मरीजों का हुआ निःशुल्क हृदय उपचार
Next: VBG Ramji Scheme 2026 : आज से खत्म हुई मनरेगा! अब पूरे देश में लागू होगी ‘वीबी-जी रामजी’ योजना, जानिए क्या-क्या बदला

Related Stories

Kelwa Bridge Crack
  • समाचार

Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा

Parmeshwar Singh Chundwat September 10, 2026
Dainik Jaivardhan news
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 10 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 10, 2026
railway project farmers protest
  • समाचार

railway project farmers protest : रेलवे काम को लेकर किसानों में बढ़ी बेचैनी, निजी जमीन में जेसीबी चलने का आरोप!

Parmeshwar Singh Chundwat September 9, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में वार्ड 18 के विकास को देंगे नई रफ्तार, भाजपा प्रत्याशी हरीश कुमावत का बड़ा विजन! राजसमंद में वार्ड 18 के विकास को देंगे नई रफ्तार, भाजपा प्रत्याशी हरीश कुमावत का बड़ा विजन!Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में वार्ड 18 के विकास को देंगे नई रफ्तार, भाजपा प्रत्याशी हरीश कुमावत का बड़ा विजन!Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में वार्ड 18 के विकास को देंगे नई रफ्तार, भाजपा प्रत्याशी हरीश कुमावत का बड़ा विजन!
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद वार्ड 16 में हिम्मत कीर बोले- पिता तुल्य बीजेपी प्रत्याशी के वादे मैंने बेटा बनकर पूरे
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में देवराज ट्रेडिंग कंपनी के पास आधी रात दिखे चोर, पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग!
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 10 Sep. 2026
  • railway project farmers protest : रेलवे काम को लेकर किसानों में बढ़ी बेचैनी, निजी जमीन में जेसीबी चलने का आरोप!
  • Devendra Kumar Karnawat : देवेन्द्र काका की याद में भावुक हुए अफजल, मिला देवेन्द्र पुरस्कार 2026
  • Rajsamand Cyber Crime : प्लेबॉय जॉब के नाम पर साइबर ठगी, 11 शातिर गिरफ्तार
| MoreNews by AF themes.