Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • तकनीकी

Fertilizer Sales Application System : राजसमंद से हुई नई शुरुआत! अब किसानों को खाद के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन

Parmeshwar Singh Chundwat June 26, 2026 1 minute read

राजसमंद। Fertilizer Sales Application System कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में फर्टीलाइजर सेल्स एप्पलीकेशन सिस्टम (एफएसएएस) का शुभारम्भ किया। इस अभिनव व्यवस्था को फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में राजसमंद एवं सिरोही जिलों में लागू किया गया है। कार्यक्रम में एडीएम नरेश बुनकर सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, किसान एवं कृषि आदान विक्रेता उपस्थित रहे।

Fertilizer Booking App Rajasthan कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को पारदर्शी, सुगम एवं तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि एफएसएएस प्रणाली के माध्यम से किसानों को उनकी फार्मर आईडी के आधार पर अनुदानित उर्वरकों का वितरण किया जाएगा। इससे उर्वरक वितरण व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी तथा वास्तविक किसानों तक समय पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राजसमंद जिले से की गई है। अब किसान अपने मोबाइल फोन के माध्यम से उर्वरक की बुकिंग कर सकेंगे तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें खाद की आपूर्ति पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित कराई जाएगी। इससे किसानों को खाद लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा तथा समय और श्रम दोनों की बचत होगी। साथ ही उर्वरकों की कालाबाजारी एवं अनियमित वितरण पर भी प्रभावी रोक लग सकेगी। एडीएम नरेश बुनकर ने कहा कि तकनीक आधारित यह पहल किसानों को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे उर्वरक वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों को समय पर आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने किसानों से इस प्रणाली का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल

Farmer ID Fertilizer Scheme अतिरिक्त निदेशक कृषि खंड भीलवाड़ा निरंजन सिंह राठौड़ ने कहा कि फर्टीलाइजर सेल्स एप्पलीकेशन सिस्टम (एफएसएएस) उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एफएसएएस के माध्यम से आदान विक्रेताओं के उर्वरक स्टॉक की रियल टाइम निगरानी संभव होगी, जिससे स्टॉक उपलब्ध नहीं होने के बहाने, जमाखोरी तथा कालाबाजारी जैसी अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा सकेगा। उपनिदेशक उद्यान कल्प वर्मा ने अपने संबोधन में फर्टीलाइजर सेल्स एप्पलीकेशन सिस्टम (एफएसएएस) को कृषि क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पहल बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित यह नवाचार किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता से जुड़ी पारंपरिक समस्याओं से राहत दिलाएगा तथा वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सरल और जवाबदेह बनाएगा। चंबल फर्टिलाइजर्स के प्रतिनिधि रूपेंद्र सिंह ने फ्रेमवर्क फॉर फर्टीलाइजर सेल्स एप्लीकेशन (एफएफएस) की कार्यप्रणाली से उपस्थितजनों को अवगत कराया। संचालन उद्यानिकी उप निदेशक कल्प वर्मा ने किया। 

ये रहे मौजूद

Digital Fertilizer Distribution कार्यक्रम में अतिरिक्त निदेशक कृषि खंड भीलवाड़ा निरंजन सिंह राठौड़, संयुक्त निदेशक कृषि आदान (जयपुर) विनोद कुमार रांगेरा, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार भूपेंद्र सिंह राठौड़, उप निदेशक उद्यान खंड भीलवाडा महेश चंद्र चेजारा, उपनिदेशक उद्यान कल्प वर्मा, उपनिदेशक एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा संतोष दुरिया, केवीके प्रभारी पीसी रैगर सहित अन्य अधिकारी, किसान एवं कृषि आदान विक्रेता उपस्थित रहे।

FSAS के माध्यम से उर्वरक बुक करने की प्रक्रिया

स्टेप 1: आधार से सत्यापन करें Fertilizer App for Farmers

  • Aadhaar OTP/eKYC के माध्यम से सत्यापन करें।
  • किसान ID या भूमि विवरण दर्ज करें।

स्टेप 2: फसल और उर्वरक चुनें

  • अपनी फसल का चयन करें।
  • आवश्यकता के अनुसार उर्वरक (जैसे Urea, DAP आदि) और उसकी मात्रा चुनें।

स्टेप 3: रिटेलर चुनें

  • अपने क्षेत्र के उपलब्ध रिटेलरों की सूची देखें।
  • जिस रिटेलर के पास स्टॉक उपलब्ध हो, उसका चयन करें।

स्टेप 4: QR Code/Token प्राप्त करें

  • बुकिंग के बाद QR Code या Token Number जनरेट होगा।
  • बुकिंग वाले दिन (T0) खाद नहीं मिलेगी।
  • बुकिंग के अगले दिन (T1) या उसके अगले दिन (T2) चुने गए रिटेलर से QR Code/Token दिखाकर उर्वरक प्राप्त करें।

महत्वपूर्ण बातें

  • बुकिंग के दिन (T0) खाद नहीं खरीदी जा सकती।
  • खाद केवल T+2 अवधि (अर्थात T1 और T2) के भीतर प्राप्त की जा सकती है।
  • उर्वरक वास्तविक किसान या उसके अधिकृत परिवार के सदस्य/प्रतिनिधि को ही मिलेगा।
  • इस व्यवस्था का उद्देश्य समय पर खाद उपलब्ध कराना, लंबी कतारों से बचाना, कालाबाजारी रोकना और वितरण में पारदर्शिता लाना है।
Fertilizer Booking app : अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं! घर बैठे बुक करें खाद, 24 घंटे बाद मिलेगा उर्वरक

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 258

Post navigation

Previous: Shreeji Cup Basketball Tournament : श्रीजी पब्लिक स्कूल का पहला श्रीजी कप बना सुपरहिट, देशभर की 10 टीमों ने बढ़ाई प्रतियोगिता की शान
Next: Mahesh Navami 2026 Rajsamand : महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की अनोखी मिसाल, 11 दिन तक हुए एक से बढ़कर एक आयोजन

Related Stories

iPhone 18 Pro Max price
  • तकनीकी

iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Fertilizer Booking app
  • तकनीकी

Fertilizer Booking app : अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं! घर बैठे बुक करें खाद, 24 घंटे बाद मिलेगा उर्वरक

Parmeshwar Singh Chundwat June 20, 2026
Kym mobile verification online
  • तकनीकी

Kym mobile verification online : सस्ते मोबाइल के चक्कर में न पड़ें, राजस्थान पुलिस ने जारी की बड़ी चेतावनी

Parmeshwar Singh Chundwat June 2, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.