Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • तकनीकी

Fertilizer Booking app : अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं! घर बैठे बुक करें खाद, 24 घंटे बाद मिलेगा उर्वरक

Parmeshwar Singh Chundwat June 20, 2026 1 minute read

राजसमंद। Fertilizer Booking app : जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब खाद खरीदने के लिए दुकानों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत सरकार की राष्ट्रीय उर्वरक विक्रय प्रणाली के तहत राजसमंद और सिरोही जिले को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद किसान घर बैठे ऑनलाइन खाद बुक कर सकेंगे और 24 घंटे बाद निर्धारित विक्रेता से खाद प्राप्त कर सकेंगे।

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), कांकरोली जिला परिषद राजसमंद द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कृषि विभाग ने 12 जून को 190 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया था। इसके बाद 16 जून को आत्मा सभागार, राजसमंद में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जयपुर से स्टेट डीबीटी को-ऑर्डिनेटर सुमन तथा सहायक निदेशक कृषि (फर्टिलाइजर) अनीता मीणा ने उर्वरक विक्रेताओं और विभागीय अधिकारियों को डिजिटल प्रणाली के संचालन और तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।अधिकारियों के अनुसार किसान अब फर्टिलाइजर सेल्स एप्लीकेशन सिस्टम (FSAS) ऐप या पोर्टल के माध्यम से खाद की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री आईडी और आधार कार्ड आवश्यक होंगे। बुकिंग के बाद किसानों को 24 घंटे के भीतर खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

तीन दिन तक मान्य रहेगा टोकन

Rajsamand Fertilizer Online Booking खाद की बुकिंग के बाद जारी टोकन या रजिस्ट्रेशन आईडी 48 घंटे से लेकर अधिकतम तीन दिन तक मान्य रहेगी। निर्धारित अवधि में खाद नहीं उठाने पर बुकिंग स्वतः निरस्त हो जाएगी। जिन किसानों के पास स्मार्टफोन नहीं है, वे कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी प्री-बुकिंग करवा सकेंगे।

खाद की अग्रिम बुकिंग (Book Fertilizer in Advance)

4 आसान चरणों में किसान खाद प्राप्त कर सकेंगे।

1. आधार से सत्यापन करें

  • Online Fertilizer Booking for Farmers आधार OTP या e-KYC के माध्यम से सत्यापन करें।
  • किसान आईडी या भूमि विवरण दर्ज करें।

2. फसल और खाद का चयन करें

  • अपनी फसल का चयन करें।
  • आवश्यकता के अनुसार खाद की मात्रा चुनें।
  • यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरकों का चयन किया जा सकेगा।

3. उपलब्ध स्टॉक वाले विक्रेता का चयन करें

  • अपने क्षेत्र के रिटेलर की जानकारी देखें।
  • जहां स्टॉक उपलब्ध हो, उसी विक्रेता का चयन करें।

4. QR कोड या टोकन नंबर प्राप्त करें

  • QR कोड या टोकन नंबर जनरेट करें।
  • निर्धारित समय पर चयनित विक्रेता से खाद प्राप्त करें।

बुकिंग के बाद कब मिलेगी खाद?

  • T0 (बुकिंग का दिन): खाद खरीदने की अनुमति नहीं होगी।
  • T1 (बुकिंग के अगले दिन): खाद खरीदी जा सकेगी।
  • T2 (बुकिंग के दूसरे दिन): खाद खरीदी जा सकेगी।

अग्रिम बुकिंग के फायदे

  • Fertilizer Sales Application System समय पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
  • भीड़ और लंबी कतारों से राहत मिलेगी।
  • समय पर खाद मिलने से बेहतर फसल उत्पादन में मदद मिलेगी।
  • किसान डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था का लाभ उठा सकेंगे।

खाद कौन प्राप्त कर सकता है?

  • स्वयं किसान।
  • किसान का परिवार का सदस्य या अधिकृत प्रतिनिधि।

नई व्यवस्था की विशेषताएं

  • तेज
  • सरल
  • सुरक्षित
  • पारदर्शी

किसानों को तीन श्रेणियों में बांटा गया

Online Urea DAP Booking Rajasthan नई व्यवस्था के तहत किसानों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इनमें एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकृत किसान, बिना फार्मर आईडी वाले किसान तथा बंटाईदार एवं काश्तकार किसान शामिल हैं। केंद्र सरकार की एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों की जमीन और पहचान को डिजिटल रूप से जोड़कर यूनिक फार्मर आईडी तैयार की जा रही है।

किसानों को मिलने वाले फायदे

  • ✅ सही समय पर उर्वरक की उपलब्धता।
  • ✅ समय और मेहनत की बचत।
  • ✅ मोबाइल आधारित आसान प्रक्रिया।
  • ✅ आधार के जरिए सुरक्षित और सरल सत्यापन।
  • ✅ परिवार के सदस्य द्वारा भी खाद प्राप्त करने की सुविधा।
  • ✅ जिस विक्रेता के पास स्टॉक उपलब्ध हो, उसका चयन करने की सुविधा।
  • ✅ QR कोड या टोकन नंबर के माध्यम से खाद प्राप्ति।
  • ✅ सभी किसानों को पारदर्शी तरीके से खाद का आवंटन।
  • ✅ खाद खरीदने की प्रक्रिया तेज, सरल और सुविधाजनक।
  • ✅ पूरी व्यवस्था पारदर्शी और भरोसेमंद।

पारदर्शी बनेगी उर्वरक वितरण व्यवस्था

कृषि विभाग का मानना है कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से उर्वरक वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होगी। इससे किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने में आसानी होगी और अनावश्यक भीड़ तथा अव्यवस्था पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।

LIC New Jeevan Saathi : पति-पत्नी को मिलेगा लाइफ कवर, LIC ने लॉन्च किए 2 नए धमाकेदार प्लान, जानिए फायदे

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 102

Post navigation

Previous: Mumbai Viral Video Controversy : मुंबई में विश्वराज सिंह, भूपेश सिंह हाड़ा और राजवीरसिंह की तस्वीरों का अपमान
Next: Kumbhalgarh Tiger Reserve News : कुंभलगढ़ में कभी टाइगर नहीं था, टाइगर रिजर्व योजना रद्द हो: सांसद महिमा कुमारी की केंद्र से मांग

Related Stories

iPhone 18 Pro Max price
  • तकनीकी

iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Fertilizer Sales Application System
  • तकनीकी

Fertilizer Sales Application System : राजसमंद से हुई नई शुरुआत! अब किसानों को खाद के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन

Parmeshwar Singh Chundwat June 26, 2026
Kym mobile verification online
  • तकनीकी

Kym mobile verification online : सस्ते मोबाइल के चक्कर में न पड़ें, राजस्थान पुलिस ने जारी की बड़ी चेतावनी

Parmeshwar Singh Chundwat June 2, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.