Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Mahesh Navami 2026 Rajsamand : महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की अनोखी मिसाल, 11 दिन तक हुए एक से बढ़कर एक आयोजन

Parmeshwar Singh Chundwat June 26, 2026 1 minute read

राजसमंद।Mahesh Navami 2026 Rajsamand : श्री महेश प्रगति संस्थान की ओर से माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी को इस वर्ष 11 दिवसीय महापर्व के रूप में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक समरसता के साथ मनाया गया। पूरे महापर्व में समाज के तीनों वर्गों—महिलाओं, युवाओं एवं पुरुषों—ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर धार्मिक अनुष्ठानों, पौधारोपण, योग शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भव्य शोभायात्रा और सम्मान समारोह तक विभिन्न आयोजन किए गए।

संस्थान के अध्यक्ष बृज गोपाल मालू ने बताया कि माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस को सेवा, त्याग एवं सदाचार की भावना के साथ महापर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संस्थान के सचिव गौरव मूंदड़ा ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 13 जून 2026 को क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ हुई। श्री महेश प्रगति युवा मंच के अध्यक्ष उदय अजमेरा एवं सचिव दर्शन लाठी ने बताया कि इस वर्ष समाज के युवाओं एवं महिलाओं के लिए क्रिकेट और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में समाज के 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 13 से 15 जून तक धोइंदा रोड स्थित मारुति शोरूम के समीप टर्फ मैदान में RMPL सीजन-3 का आयोजन हुआ। आईपीएल की तर्ज पर 12 पुरुष एवं 3 महिला टीमों का गठन किया गया। पुरुष वर्ग में राधे रॉयल टीम ने कप्तान यश झंवर के नेतृत्व में खिताब जीता, जबकि महेश लायंस टीम कप्तान खुशाल कोठारी के नेतृत्व में उपविजेता रही। महिला वर्ग में टीम फीयरलेस वूमेन्स विजेता तथा RM वूमेन टीम उपविजेता बनी। महापर्व के तहत 16 जून को श्री महेश प्रगति संस्थान की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजजनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रभारी अरुण गट्टाणी, यश झंवर, कुशाल कोठारी, मुकुट लड्ढा एवं अनीश मंत्री ने बताया कि 17 से 20 जून तक बालकृष्ण स्टेडियम, कांकरोली स्थित इंडोर स्टेडियम में प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें महिला, पुरुष एवं बाल वर्ग के कुल 44 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बाल वर्ग में रुद्रांश लाहोटी विजेता एवं आर्यन माहेश्वरी उपविजेता रहे। पुरुष वर्ग में शिवोन गट्टाणी विजेता तथा अरुण गट्टाणी उपविजेता रहे। महिला वर्ग में माही लाहौटी ने प्रथम एवं खुशी माहेश्वरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

योग शिविर और महिलाओं-बच्चों के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

महेश महिला प्रगति संस्थान की अध्यक्षा अरुणा सोमानी ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नौ चौकी पाल स्थित योग शिविर में प्रतिभागियों को फलों एवं हरी सब्जियों से बने शीतल पेय वितरित किए गए। इसके बाद 22 जून को महेश नगर स्थित महेश भवन में महिलाओं एवं बच्चों के लिए भजन गायन, सेल्फ टैलेंट, सामूहिक नृत्य, कपल गेम्स, वाद-विवाद, शतरंज सहित अनेक पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

महेश नवमी पर निकली भगवान भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा

मीडिया प्रभारी जितेन्द्र लड्ढा ने बताया कि 23 जून को प्रातः 5 बजे किशोर नगर स्थित विश्वंभर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। इसके बाद श्री विश्वंभर महादेव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शिव बारात, भगवान अमरनाथ की आकर्षक झांकी, घोड़े, बैंड-बाजे एवं समाज के महिला, पुरुष और युवा पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा का समापन राजनगर स्थित माहेश्वरी भवन में समारोह एवं सामूहिक स्नेहभोज के साथ हुआ।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

समापन समारोह में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। उन्होंने अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर संपत लड्ढा ने विवाह समारोहों में अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने और सादगी अपनाने का संदेश दिया।

विजेताओं को पुरस्कार देकर हुआ महापर्व का समापन

महापर्व के अंतिम चरण में महेश भवन में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान एवं पारितोषिक वितरण किया गया। इसके बाद लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में सामूहिक स्नेहभोज आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में विष्णु गोपाल सोमानी, खूबचंद झंवर, सत्यप्रकाश काबरा, रामगोपाल सोमानी, केदारमल न्याती, भगवती लाल असावा, जगदीश मंडोवरा, सरोज गट्टानी, चन्दा देवपुरा, बृज गोपाल मालू, गौरव मूंदड़ा, दीपक नुवाल, गोपाल मंडोवरा, उदय अजमेरा, दर्शन लाठी, अरुणा सोमानी, सपना अजमेरा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। भगवान महेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Fertilizer Sales Application System : राजसमंद से हुई नई शुरुआत! अब किसानों को खाद के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 85

Post navigation

Previous: Fertilizer Sales Application System : राजसमंद से हुई नई शुरुआत! अब किसानों को खाद के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन
Next: Depression Hair Eating Disorder : 20 साल की युवती का वजन घटकर रह गया 25 किलो! जांच में पेट से निकला चौंकाने वाला राज

Related Stories

Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Desuri Ghat route update
  • समाचार

Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
Rajsamand Nagar Parishad election
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad election : बाड़ेबंदी से गरमाई सियासत: चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस ने पार्षदों को किया एकजुट

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.