
राजसमंद। bike theft case : श्रीनाथजी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की लगातार सामने आ रही वारदातों का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 9 मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं और बरामद वाहनों से जुड़े मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है।
थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को फरियादी बलराम मीणा ने मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपने मित्र के साथ 16 मई को नाथद्वारा आए थे। दोनों ने अपनी मोटरसाइकिलें अरिहंत प्लाजा में खड़ी कीं और बस से झालावाड़ चले गए। बाद में जब दोनों वापस Nathdwara police action bike theft नाथद्वारा पहुंचे तो वहां खड़ी उनकी मोटरसाइकिलें गायब मिलीं। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक नहीं मिलीं। इसके बाद पुलिस ने चोरी की वारदात का पता लगाने के लिए जांच शुरू की और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर संदिग्धों की जानकारी जुटाने के साथ निगरानी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक की गतिविधियों पर शक हुआ। 19 अगस्त को पुलिस ने डिंगेला निवासी नरेश उर्फ मुन्ना को डिटेन गिरफ्तार कर पुछताछ शुरू की।

9 मोटरसाइकिलें बरामद
Nathdwara motorcycle theft news : पुलिस के अनुसार, गहन पूछताछ में नरेश ने अलग-अलग स्थानों से कुल 9 मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा बरामद की गई मोटरसाइकिलों में रॉयल एनफील्ड बुलेट, यामाहा एमटी, बुलेट 350, हीरो स्प्लेंडर प्लस, होंडा ड्रीम योगा, स्प्लेंडर प्लस, सीडी डीलक्स और टीवीएस रेडर सहित अन्य बाइक शामिल हैं। बरामद वाहनों में दो मोटरसाइकिलों के नंबर RJ 17 ES 4050 और RJ 08 SX 8505 बताए गए हैं। Rajsamand bike theft news today
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के जरिए चोरी की अन्य वारदातों से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिलों को कहां-कहां और किन लोगों को बेचा था। पुलिस चोरी के अन्य मामलों में भी आरोपी की संभावित भूमिका की जांच कर रही है। Shrinathji police action Rajsamand



