Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajasthan Municipal Election 2026 : पहली बार राजस्थान के सभी निकायों में एक साथ चुनाव, दो चरणों में होगी वोटिंग

Parmeshwar Singh Chundwat August 19, 2026 1 minute read

Rajasthan Municipal Election 2026 राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के चुनाव का कार्यक्रम बुधवार शाम 4 बजे राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषित कर दिया। आयोग के अनुसार प्रदेश में निकाय चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। राजस्थान के इतिहास में यह पहली बार है, जब प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में एक साथ चुनाव कराए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने इससे पहले ‘एक प्रदेश-एक चुनाव’ की तर्ज पर एक साथ चुनाव कराने की घोषणा की थी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि पार्षदों के चुनाव के बाद 21 सितंबर को निकाय प्रमुखों का चुनाव कराया जाएगा। इसके अगले दिन 22 सितंबर को उपाध्यक्षों का चुनाव होगा। इसी दिन नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिकाओं की साधारण सभा की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में डिप्टी मेयर, उपसभापति और नगरपालिका उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। प्रदेश के कुल 309 शहरी निकायों में चुनाव होंगे। इनमें 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाएं शामिल हैं। इन निकायों में कुल 10,245 पार्षद पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रदेश के सभी 309 नगरीय निकाय क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आचार संहिता प्रभावी रहेगी। आचार संहिता लागू होने के बाद शहरी क्षेत्रों में नए विकास कार्यों की घोषणा नहीं की जा सकेगी। इसके अलावा नए वर्क ऑर्डर भी जारी नहीं किए जा सकेंगे। हालांकि, आचार संहिता लागू होने से पहले शुरू हो चुके विकास कार्य जारी रहेंगे। ऐसे कार्यों को आचार संहिता के दायरे में नहीं माना जाएगा।

EVM से होगी मतदान की प्रक्रिया

Rajasthan Local Body Election 2026 : राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी शहरी निकायों में EVM के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए करीब 1.15 लाख कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए 98,709 पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे। उम्मीदवारों को चुनाव समाप्त होने के बाद 15 दिन के भीतर अपने चुनाव खर्च का विवरण प्रस्तुत करना होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक संबंधित निकाय क्षेत्रों में कर्मचारियों के तबादले नहीं किए जाएंगे। साथ ही चुनाव की घोषणा से पहले चल रहे विकास कार्यों को आचार संहिता के तहत रोका नहीं जाएगा और वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जारी रहेंगे।

निकाय प्रमुखों के पदों पर आरक्षण की स्थिति

Rajasthan Urban Local Body Election : प्रदेश के 309 निकायों में निकाय प्रमुखों के पदों का आरक्षण भी तय किया गया है। इनमें 60 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 50 पद अनुसूचित जाति (SC) और 11 पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। निकाय चुनाव में महिलाओं को भी बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा। प्रदेश के 309 नगरीय निकायों में कुल 3,356 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। प्रत्येक श्रेणी में 33 प्रतिशत वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। कुल 10,245 वार्डों में से 1,933 वार्ड OBC, 1,794 वार्ड SC और 395 वार्ड ST वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं 6,123 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। इनमें 4,120 वार्ड अनारक्षित ओपन और 2,003 वार्ड अनारक्षित महिला श्रेणी में हैं। Rajasthan Election Commission

इस तरह राजस्थान में पहली बार सभी नगरीय निकायों में एक साथ होने जा रहे चुनाव को लेकर अब शहरी क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज होंगी। दो चरणों में मतदान के बाद 14 सितंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे और इसके बाद निकाय प्रमुखों एवं उपाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी। Rajasthan Mayor Election 2026

Rajsamand Ward Reservation Lottery : राजसमंद में वार्ड आरक्षण की लॉटरी: 155 वार्डों का समीकरण बदला, किसे मिलेगा टिकट?

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 276

Post navigation

Previous: Bhairu Lal Meena Tribute : स्व. भैरूलाल मीणा की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Next: leopard CCTV video : राजसमंद में घर के दरवाजे पर आ बैठा खूंखार पैंथर! फिर जर्मन शेफर्ड कुत्ते के खौफ से दुम दबाकर भागा

Related Stories

Nathdwara Nagar Palika Election
  • समाचार

Nathdwara Nagar Palika Election : भाजपा बहुमत से एक कदम दूर, निर्दलीय बना किंगमेकर: नाथद्वारा में कांग्रेस को 19 सीटें

Parmeshwar Singh Chundwat September 15, 2026
Vijayraj Kumari mewar Passed Away
  • समाचार

Vijayraj Kumari mewar Passed Away : पूर्व राजपरिवार की सदस्य विजयराज कुमारी का निधन, शंभू पैलेस से निकली अंतिम यात्रा

Parmeshwar Singh Chundwat September 15, 2026
Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews #elction2026 राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews
#elction2026
Rajasthan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews
#elction2026
Rajasthan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews #elction2026
उदयपुर में फिर लगातार 7वीं बार BJP का बनेगा बोर्ड, देखिए परिणाम #udaipurnews #election2026Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
उदयपुर में फिर लगातार 7वीं बार BJP का बनेगा बोर्ड, देखिए परिणाम #udaipurnews #election2026
राजसमंद में 5 निकाय परिणाम : जनता का सबक या अप्रत्याशित हालात, क्या क्रॉस वोटिंग के चांस ? #Rajsamandnewsराजसमंद जिले में नगरपरिषद राजसमंद में भाजपा को पूर्ण बहुमत है, जबकि नाथद्वारा में निर्दलीय ही तय करेगा कि आखिर किसका सभापति बनेगा। हालांकि निर्दलीय भी भाजपा समर्थित ही बताया जा रहा है। क्या नाथद्वारा में क्रॉस वोटिंग का का कोई चांस है। भीम नगरपालिका में भाजपा मात्र 1 सीट ही क्यों मिली और देवगढ़ का बोर्ड भी गंवाना पड़ गया। आमेट नगरपालिका की कमान जनता ने भाजपा को सौंप दी।
Rajsamand News
Rajsamand MLA
Nagar parishad Rajsamand
Municipal election
Election 2026
Congress leader
राजसमंद के पार्षद
नगर निकाय चुनाव 2026
Congress Rajsamand
Nagarpalika Amet
Nagarpalika Devgarh
Nagarpalika Nathdwara
Nathdwara News
Nagarpalika Bhim
Sudarshan Singh Rawat
MLA Deepti Maheshwari
MLA Surendra Singh Rathore
MLA Hari Singh RawatJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में 5 निकाय परिणाम :जनता का सबक या अप्रत्याशित हालात, क्या क्रॉस वोटिंग के चांस ?
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Nathdwara Nagar Palika Election : भाजपा बहुमत से एक कदम दूर, निर्दलीय बना किंगमेकर: नाथद्वारा में कांग्रेस को 19 सीटें
  • Vijayraj Kumari mewar Passed Away : पूर्व राजपरिवार की सदस्य विजयराज कुमारी का निधन, शंभू पैलेस से निकली अंतिम यात्रा
  • Rajsamand Municipal Election : सभापति पद के लिए पालीवाल-जैन दावेदारों में लॉबिंग तेज, भाजपा में नाम को लेकर मंथन
  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
| MoreNews by AF themes.