
Bhairu Lal Meena Tribute : मजदूरों के मसीहा एवं हिन्दुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रहे स्व. भैरूलाल मीणा की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को दरीबा खान मजदूर संघ कार्यालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिनभर दरीबा खान, सिंदेसर खुर्द खान तथा दरीबा स्मेल्टर के कर्मचारियों ने स्व. भैरूलाल मीणा को पुष्पांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर श्रमिकों ने स्व. भैरूलाल मीणा द्वारा मजदूरों के हित में किए गए कार्यों को याद किया। उनके द्वारा किए गए वेतन समझौतों, श्रम कल्याण से जुड़े कार्यों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के हितों के लिए किए गए प्रयासों तथा श्रम संघ के लिए दूरदर्शी सोच के साथ किए गए कार्यों को विशेष रूप से स्मरण किया गया। हिन्दुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के महामंत्री कल्याण सिंह शक्तावत ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. भैरूलाल मीणा के सांसद रहने, राजस्थान सरकार में श्रम राज्य मंत्री के पद पर रहने तथा हिन्दुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष रहने के दौरान केन्द्र और राज्य सरकार में उनकी प्रभावी पहुंच रही। इसका हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड एवं हिन्दुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन को विश्व में इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम में दरीबा खान मजदूर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरहरिदेव सिंह राठौड़ ने कहा कि स्व. भैरूलाल मीणा ने संसद और विधानसभा में भी मजदूरों की आवाज मजबूती से उठाई। उन्होंने श्रम कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए और श्रमिकों के हितों से जुड़े मुद्दों को सदन में प्रमुखता से रखा।

श्रमिक प्रतिनिधियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
Bhairu Lal Meena Death Anniversary पुष्पांजलि कार्यक्रम में श्रमिक प्रतिनिधियों की ओर से दरीबा खान मजदूर संघ के उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्र मीणा, सचिव एकलिंग सिंह कानावत, कोषाध्यक्ष गणपत लाल मेनारिया, गोपीलाल गाडरी, संयुक्त सचिव भगतराम खटीक, संगठन सचिव बलवीर सिंह राठौड़, जयंत पालीवाल, श्याम लाल दाधीच, पूर्व कोषाध्यक्ष, सिंदेसर खुर्द खान ठेकेदार संघ प्रतिनिधि श्रीलाल खारोल, भूपेन्द्र कुमार पालीवाल, कन्हैया लाल गाडरी, प्रहलाद सिंह राजावत, सुरेश चन्द्र गाडरी, तेज सिंह सिशोदिया, प्रकाश जाट, किसन लाल गाडरी, अम्बालाल गाडरी, नेपाल सिंह सोलंकी, रतन लाल गाडरी, घन श्याम जाट, रतन लाल जाट, सत्यनारायण प्रजापत, प्रकाश तेली, प्रकाश चौधरी एवं इसके साथ ही दरीबा खान प्रतिनिधि शांती लाल सुथार, कैलाश चन्द्र गाडरी, चंदन सिंह कानावत, छोगालाल खारोल, भेरूलाल सुखवाल, हुकमीचंद मेनारिया एवं प्रकाश चन्द्र भील ने भी ने स्व. भैरूलाल जी मीणा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
स्मेल्टर संघ के सदस्यों ने भी किया नमन
Bhairu Lal Meena Shradhanjali स्मेल्टर संघ के सदस्य महेश मेनारिया, गजेन्द्र वैष्णव, निलेश मेनारिया, रामलाल जाट, रामलाल सुखवाल, प्रभुलाल जाट, रामलाल गाडरी, शिवलाल माली, राधेश्याम सुखवाल, रोशन बैरवा, शिवलाल बराला एवं राधा किसन हरिजन सहित अन्य श्रमिकों ने भी स्व. भैरूलाल जी मीणा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
वहीं राजपुरा दरीबा कॉम्पलेक्स के श्रमिकों ने भी स्व. नेता को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके मजदूर हितैषी कार्यों और योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रमिकों ने स्व. भैरूलाल जी मीणा के आदर्शों और मजदूरों के हित में उनके किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।



