Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajasthan Local Body Election : राजस्थान में आज निकाय चुनाव की घोषणा: लागू होगी आचार संहिता

Parmeshwar Singh Chundwat August 19, 2026 1 minute read

Rajasthan Local Body Election : राजस्थान में निकाय चुनाव 2026 को लेकर आज तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आज शाम 4 बजे प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही संबंधित सभी शहरी निकाय क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आचार संहिता प्रभावी रहेगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। आचार संहिता लागू होने के बाद शहरी क्षेत्रों में नए विकास कार्यों की घोषणा नहीं की जा सकेगी। इसके साथ ही नए टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी करने पर भी रोक रहेगी। हालांकि, आचार संहिता लागू होने से पहले स्वीकृत और शुरू हो चुके विकास कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत जारी रह सकेंगे। प्रदेश के 309 शहरी निकायों में कुल 10,245 पार्षद पदों के लिए चुनाव होंगे। इनमें 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाएं शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया में पहले पार्षदों का निर्वाचन होगा। इसके बाद नगर निगमों में मेयर तथा नगर परिषद और नगरपालिकाओं में सभापति एवं अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

निकाय प्रमुखों के पदों पर आरक्षण

Rajasthan Municipal Election 2026 प्रदेश के 309 शहरी निकायों में निकाय प्रमुखों के पदों का आरक्षण भी तय किया जा चुका है। इनमें 60 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 50 पद अनुसूचित जाति (SC) और 11 पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं।

निकाय चुनाव में महिलाओं को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिलेगा। प्रदेश के कुल 10,245 वार्डों में 3,356 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। प्रत्येक श्रेणी में 33 प्रतिशत वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।

वहीं, कुल वार्डों में से 1,933 वार्ड OBC, 1,794 वार्ड SC और 395 वार्ड ST वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। कुल 6,123 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। इनमें 4,120 वार्ड अनारक्षित ओपन और 2,003 वार्ड अनारक्षित महिला श्रेणी में हैं।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद चुनाव की प्रक्रिया तेज

Rajasthan Local Body Election Date : राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों में देरी को लेकर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए 15 नवंबर तक दोनों चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने 15 अगस्त तक आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी करने के भी आदेश दिए थे। इसके बाद स्वायत्त शासन विभाग ने निकाय प्रमुखों और वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली। संबंधित सभी आंकड़े और जरूरी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को उपलब्ध करा दी गई है। अब आयोग चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने जा रहा है।

आचार संहिता के चलते विधानसभा में अहम बिलों पर असर

Rajasthan Election Commission निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने का असर विधानसभा के मानसून सत्र पर भी पड़ सकता है। गुरुवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में सरकार कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित नहीं करा सकेगी। इनमें समान नागरिक संहिता (UCC) बिल और खेजड़ी संरक्षण से जुड़ा विधेयक भी शामिल है। माना जा रहा है कि मानसून सत्र में दोनों विधेयक सदन में पेश किए जा सकते हैं, लेकिन आचार संहिता के कारण इन्हें पारित कराने के लिए बाद में विधानसभा का सत्र बुलाने की रणनीति अपनाई जा सकती है। निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश की शहरी राजनीति में भी चुनावी गतिविधियां तेज हो जाएंगी और सभी 309 शहरी निकायों में आचार संहिता के नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगे। Rajasthan Urban Local Body Elections

Rajsamand Ward Reservation Lottery : राजसमंद में वार्ड आरक्षण की लॉटरी: 155 वार्डों का समीकरण बदला, किसे मिलेगा टिकट?

प्रचार में प्रत्याशी इन वाहनों का उपयोग नहीं करेंगे

  • 🐪 ऊंटगाड़ी
  • 🐂 बैलगाड़ी
  • 🐎 टांगा
  • 🚌 बस
  • 🚛 ट्रक
  • 🚐 मिनी बस

इनके लिए आयोग से लेनी होगी अनुमति

  • कटआउट
  • पोस्टर
  • बैनर
  • होर्डिंग

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 474

Post navigation

Previous: Rajsamand Police news : वर्दी का रिश्ता ड्यूटी से आगे: दिवंगत साथी के परिवार के लिए पुलिसकर्मियों ने जुटाए 2 लाख
Next: Bhairu Lal Meena Tribute : स्व. भैरूलाल मीणा की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Related Stories

Rajsamand Nagar Parishad election
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad election : बाड़ेबंदी से गरमाई सियासत: चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस ने पार्षदों को किया एकजुट

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
Daily Jaivardhan news
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 12 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
Bank Strike today
  • समाचार

Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी

Parmeshwar Singh Chundwat September 11, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना #rajsamandnews राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना
#rajsamandnews
#rajsamandpolice
Rajsamand Police
Rajasthan Police
राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना
#rajsamandnews
#rajsamandpolice
Rajsamand Police
Rajasthan Police
राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
उदयपुर में युवक का दिनदहाड़े अपहरण, 4 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार #udaipurnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
सोते समय बहन के ऊपर बैठा सांप, हाथ से फेंका तो भाई पर गिरा, डसने से किशोर की मौत #palinews
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Rajsamand Nagar Parishad election : बाड़ेबंदी से गरमाई सियासत: चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस ने पार्षदों को किया एकजुट
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 12 Sep. 2026
  • Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026
  • Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?
| MoreNews by AF themes.