Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Jodhpur Influencer News : इन्फ्लूएंसर ने इंस्टाग्राम लाइव में पीया जहर, बोली- इज्जत पर कीचड़ उछाला गया

Nikita Mali June 4, 2026 1 minute read

Jodhpur Influencer News : जोधपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और कंटेंट क्रिएटर अनीता बिश्नोई ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान जहर पी लिया। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अनीता ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा लगातार बदनाम किए जाने, ट्रोलिंग करने और जान से मारने की धमकियां देने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। जानकारी के अनुसार, अनीता बिश्नोई ने करीब 15 दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने छोटे कपड़ों को लेकर टिप्पणी की थी। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जाने लगा। कई लोगों ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां भी कीं।

Anita Bishnoi News : जहर पीने से पहले अनीता का एक भावुक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी इज्जत पर कीचड़ उछाला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 6 पुरुष और 2 महिलाएं उन्हें लगातार बदनाम कर रहे हैं। अनीता ने कहा कि जमीन विवाद के बाद कुछ लोगों ने उन्हें गाड़ी से कुचलवाने और बदनाम करने की धमकी दी थी। इसके बाद अनीता इंस्टाग्राम पर लाइव आईं। लाइव के दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनके घर आकर खाना खाया, वही आज उन्हें बदनाम करने में लगे हैं। उन्होंने कहा, “औरत का मरना आसान नहीं, बहुत मुश्किल है।” इतना कहने के बाद उन्होंने लाइव प्रसारण में ही जहर पी लिया। उस समय करीब 1300 लोग उनकी लाइव स्ट्रीम देख रहे थे।

Anita Bishnoi News In Hindi : इन्फ्लूएंसर (कंटेंट क्रिएटर) अनीता ने यह कदम उठाने से करीब 5 घंटे पहले सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक पोस्ट भी किया था। इसमें लिखा था- “आज के बाद आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी।” इस पोस्ट के बाद परिवार और परिचितों में चिंता बढ़ गई थी।

किस पोस्ट से हुआ विवाद

  • कपड़े हो गए छोटे तो शर्म कहां से आएगी।
  • रोटी हो गई ब्रेड तो ताकत कहां से आएगी।
  • फूल हो गए प्लास्टिक के तो खुशबू कहां से आएगी।
  • चेहरा हो गया मेकअप का तो सादगी कहां से आएगी।
  • खाना हो गया होटल का तो स्वाद कहां से आएगा।
  • इंसान हो गए पैसे के तो प्रेम कहां से आएगा।

‘छोटे कपड़ों के लिए बोल दिया तो क्या गलत किया’

चार दिन पहले इन्फ्लूएंसर ने अपने यूट्यूब चैनल अनीता मारवाड़ी पर इस ट्रोलिंग को लेकर वीडियो बनाया। इस वीडियो में अनीता बिश्नोई ने कहा था कि छोटे कपड़ों के लिए बोल दिया तो क्या गलत किया है। सभी पढ़ी-लिखी औरतें एक जैसी नहीं होती। मैंने सभी औरतों के लिए नहीं बनाया। इसे आप दिल पर मत लेना। मैं किस बात की माफी मांगू। मैंने कुछ गलत नहीं किया।

पति बोला- कुछ इन्फ्लूएंसर बदनाम करने की धमकी दे रहे थे

Anita Bishnoi : अनीता के पति दीनाराम ने आरोप लगाया है कि कुछ स्थानीय इन्फ्लूएंसर्स और परिवार के कुछ सदस्य उनकी पत्नी को लगातार ट्रोल कर रहे थे। उनका कहना है कि सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के जरिए आपत्तिजनक संदेश भेजे गए, जिसके सबूत उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने अनीता को आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट, वीडियो तथा अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। वहीं अनीता बिश्नोई का अस्पताल में इलाज जारी है।

किसान परिवार से जुड़ी अनीता बिश्नोई

Anita Bishnoi success story : अनीता बिश्नोई (32) राजस्थान के जोधपुर जिले के बनाड़ थाना क्षेत्र स्थित शिकारगढ़ इलाके की गोदारों की ढाणी की रहने वाली हैं। वे एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखती हैं, और अपने पति दीनाराम व बच्चों के साथ ग्रामीण जीवन जीती हैं। बिश्नोई समाज से जुड़ी अनीता ने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान किसी दिखावटी लाइफस्टाइल से नहीं, बल्कि खेती-किसानी और ग्रामीण संस्कृति को दिखाकर बनाई। यही वजह है कि वे गांव की महिलाओं और युवाओं के बीच प्रेरणा का स्रोत बन गईं। अनीता बिश्नोई के वीडियो मुख्य रूप से खेती-बाड़ी, पशुपालन और राजस्थानी लोक संस्कृति पर आधारित होते हैं। वे ट्रैक्टर चलाते हुए, खेतों में काम करते हुए और पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में रील्स बनाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करती थीं। हाल के समय में उन्होंने सामाजिक मुद्दों और बदलती सांस्कृतिक सोच पर भी अपने विचार साझा करने शुरू किए थे। उनकी सहज राजस्थानी-मिश्रित हिंदी और जमीन से जुड़ा अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता था।

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स

सोशल मीडिया पर अनीता बिश्नोई की बड़ी फैन फॉलोइंग है। अनीता बिश्नोई का मुख्य प्लेटफॉर्म फेसबुक है, जहां उनके पेज पर लगभग 13 लाख (1.3 मिलियन) फॉलोअर्स हैं, इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी 6.45 लाख से लेकर 8.3 लाख से अधिक फॉलोअर्स व यूट्यूब पर 1 लाख 68 हजार सब्सक्राइबर्स हैं. ग्रामीण युवाओं, किसानों और महिलाओं के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही थी। उनके वीडियो पर लाखों व्यूज और हजारों प्रतिक्रियाएं आती थीं, जिससे वे राजस्थान की चर्चित रूरल कंटेंट क्रिएटर्स में शामिल हो गई थीं।

Accident Claim Process : 95% लोग एक्सीडेंट के बाद करते गलती, तभी एक्सीडेंट बीमा क्लेम रिजेक्ट | Insurance Claim

About the Author

Nikita Mali

Editor

Jaivardhan News के साथ निकिता माली ने डिजिटल मीडिया में अपने कॅरियर की शुरुआत की। कंटेंट राइटिंग के साथ वीडियो एडिटिंग, पोस्टर डिज़ाइन में उनकी गहरी रुचि है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या जनहित से जुड़ी कोई खबर हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज व आर्टीकल लिखने में माहिर हैं। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब आदि सोशल मीडिया के अनुभव में भी पारंगत है।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 532

Post navigation

Previous: Rajsamand NDPS case : 124 किलो डोडा-चूरा बरामदगी मामले में 8 साल बाद फैसला, आरोपी को 12 साल की सजा
Next: Krishi Unnati Yojana 2026-27 : कृषि उन्नति योजना में किसानों को मिलेगा सम्मान-प्रोत्साहन

Related Stories

Khamnore Police Theft Case
  • क्राइम/हादसे

Khamnore Police Theft Case : 300 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, खुला 21 चोरियों का राज; कालबेलिया गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat September 5, 2026
Kelwara child kidnapping
  • क्राइम/हादसे

Kelwara child kidnapping : शादी से इनकार का बदला! 7 साल के बेटे को उठा ले गया युवक, 4 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

Parmeshwar Singh Chundwat August 30, 2026
Municipal election in rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Municipal election : भाजपा- कांग्रेस का पैनल तैयार, टिकट से पहले मैदान में दावेदार | Rajsamand News

Laxman Singh Rathor August 27, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
काॅमेडी वीडियो... सब निर्दलीय प्रत्याशी की हालत ऐसी नहीं होती... आपका क्या मत है ? #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नाथद्वारा में आप प्रत्याशी की गिरफ्तारी में नया मोड़, दोषमुक्त कानसिंह पर झूठी कार्रवाई के आरोप
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026
  • Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?
  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 10 Sep. 2026
| MoreNews by AF themes.