Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Murder Case : जमीन विवाद में युवक की हत्या कर शव हाइवे पर फेंका, तहकीकात में जुटी पुलिस

Parmeshwar Singh Chundwat July 7, 2026 1 minute read

राजसमंद। Rajsamand Murder Case : जिले के भीम थाना क्षेत्र के जस्साखेड़ा में फोरलेन के कड़ियादो ओवरब्रिज पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान ब्यावर जिले के जवाजा थाना क्षेत्र के लोटियाना गांव के नरेंद्रपालसिंह रावत के रूप में हुई। पैर में फैक्चर व शरीर पर गंभीर चोट के निशान और हालात के मध्यनजर पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला हत्या का मानते हुए गहन तहकीकात शुरू कर दी। राजसमंद एसपी हेमंत कलाल ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। एफएसएल व डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने बताया कि लोटियान (ब्यावर) निवासी 34 वर्षीय नरेंद्र पाल सिंह रावत का शव जस्साखेड़ा के कड़ियादो ओवरब्रिज पर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम उसके शव को भीम उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में शव पहुंचाया। एसपी हेमंत कलाल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत विश्नोई, देवगढ़ थाना प्रभारी मुकेश चौधरी, भीम थाना पुलिस तथा जवाजा थाना प्रभारी डॉ. नवल किशोर ने लोटियाना के बढ़कोचरा रोड और चारागाह क्षेत्र का निरीक्षण किया। एफएसएल विशेषज्ञों और डॉग स्क्वॉड ने घटना स्थल से खून के नमूने सहित कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। आसपास के विभिन्न स्थानों से भी नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार चारागाह भूमि और बढ़कोचरा मार्ग पर कई स्थानों पर खून के धब्बे मिले हैं। इससे पुलिस का संदेह और गहरा गया है कि नरेंद्र पाल सिंह की हत्या लोटियाना क्षेत्र में की गई और बाद में शव को राजसमंद जिले के जस्साखेड़ा स्थित कड़ियादो पुलिया के पास फेंक दिया गया। घटना स्थल की जांच के बाद पुलिस ने शव को भीम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिर पुलिस ने देर शाम तक पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट, डॉग स्क्वॉड से मिले संकेत और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। इधर, पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने बताया कि पुलिस ने लोटियाना के संभावित घटनास्थल का भी निरीक्षण किया, जहां से खून के नमूने सहित कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर निष्पक्ष, वैज्ञानिक और गहन जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जमीन विवाद और पुरानी रंजिश में हत्या का संदेह

Rajsamand Crime News प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक लंबे समय से पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर तनाव में था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते वह गांव भी कम आता-जाता था और अपने मामा के यहां रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि करीब एक माह पहले भी नरेंद्र पाल सिंह के साथ मारपीट की गई थी। वहीं 10 से 15 दिन पहले भी उसे गांव नहीं आने और जान से मारने की धमकी दी गई थी। Lotiyana Murder Case

बहन ने बताया- आखिरी फोन में कहा था, जान को खतरा है

Beawar Crime News मृतक की बहन टीना ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम करीब 7 बजे नरेंद्र पाल सिंह का फोन आया था। उसने बताया कि आरोपी उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और उसकी जान को खतरा है। इसके कुछ घंटों बाद उसकी मौत की सूचना मिली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Narendra Pal Singh Rawat Murder परिजनों की रिपोर्ट पर भीम थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। मृतक के ताऊ धर्मपाल सिंह, जितेंद्रसिंह, राहुल सिंह उर्फ राजू, पिंकी देवी व रीना के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच शुरू कर दी।

E20 Petrol News 2026 : E-20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा खुलासा! क्या सच में घटता है माइलेज? जानिए पूरी सच्चाई

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,997

Post navigation

Previous: E20 Petrol News 2026 : E-20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा खुलासा! क्या सच में घटता है माइलेज? जानिए पूरी सच्चाई
Next: Jaipur Trailer Accident Today : जयपुर में काल बनकर दौड़ा ट्रेलर! राजसमंद के पिता समेत 3 मासूम बेटों की मौत

Related Stories

Rajsamand Crime News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Crime News : 46 दिन बाद खुली कब्र, बाहर निकाला गया शव… पत्नी के आरोप से मचा हड़कंप

Parmeshwar Singh Chundwat August 20, 2026
Rajsamand ACB News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand ACB News : पट्टा बनवाने के लिए मांगी ₹43,500 की रिश्वत! राजसमंद में VDO और प्रशासक पर ACB का बड़ा एक्शन

Parmeshwar Singh Chundwat August 5, 2026
Rajsamand Road Accident
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Road Accident : देवरानी को RK अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रही जेठानी और आशा सहयोगिनी की दर्दनाक मौत

Parmeshwar Singh Chundwat July 28, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannews पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
पति से छिपाकर रखे थे 12 लाख, चूहों ने कुतर दिए नोट #moneyloss #uttarpradesh #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
64 साल साथ रहे पति-पत्नी, डेढ़ घंटे के अंतर में दोनों की मौत #jalorenews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
PearlGrace Academy का शानदार प्रदर्शन, हॉकी में जीता तृतीय स्थान #hockey #tournament #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

Recent Posts

  • husband wife died : 64 साल का साथ आखिरी सफर तक निभाया, डेढ़ घंटे के अंतर से पति-पत्नी की मौत
  • Rajsamand municipal elections: राजसमंद की 5 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की अग्निपरीक्षा, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
  • bike theft case : राजसमंद में बाइक चोरी का खुलासा, 9 मोटरसाइकिलें बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
  • Rajsamand rain update : राजसमंद में मानसून रूठा! गोमती-बनास सूखी, खरीफ फसल पर संकट
  • Rajsamand sugar price hike : रक्षाबंधन से पहले शक्कर के दाम में उछाल, मिठाइयों की कीमतें बढ़ने के आसार
| MoreNews by AF themes.