Skip to content
May 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • मौसम

Rain Alert : राजस्थान के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गड्ढे में फंसी बस Weather Update

Parmeshwar Singh Chundwat July 16, 2025 1 minute read

Rain Alert : राजस्थान में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 28 जिलों में बुधवार के लिए heavy rain alert जारी किया है। साथ ही बारां और झालावाड़ जिलों के लिए very heavy rainfall warning दी गई है।

राजधानी जयपुर के चौमूं कस्बे में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब बच्चों से भरी एक coaching institute की बस बारिश के चलते पानी से भरे गड्ढे में फंस गई। यह घटना नेशनल हाईवे 52 पर वीर हनुमान पुलिया के पास घटी। जैसे ही बस पानी में धंसी, उसमें सवार बच्चे डर के मारे रोने और चिल्लाने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बस को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि बस TCI Institute के बच्चों को लेकर जा रही थी। उल्लेखनीय है कि इसी संस्थान की एक बस इस साल की शुरुआत में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई थी।

राजसमंद झील 14.60 और नंदसमंद 4.8 फीट खाली

सोमवार को जिले भर में अच्छी बारिश होने से जिले के जलाशयों में पानी की अच्छी आवक हुई। मंगलवार को बारिश का दौर थम गया, लेकिन जलाशयों पर पानी की आवक जारी है। ऐतिहासिक राजसमंद झील का जल स्तर में मामूली बढ़ोत्तरी हुई। राजसमंद झील में खारी फीडर से पानी की आवक हुई। हालांकि अभी तक नंदसमंद बांध से खारी फीडर के लिए गेट नहीं खोले गए। लेकिन सुंदरचा, डिप्टी, आदि पहाड़ी क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से खारी फीडर में पानी की अच्छी आवक होने से इसका सीधा पानी राजसमंद झील पहुंचा है। वहीं गोमती- उदयपुर फोरलेन पर पर अच्छी बारिश होने से बरसाती नालों के माध्यम से सीधा पानी 30 फीट भराव क्षमता वाले राजसमंद झील में पहुंचा है। इससे राजसमंद झील का जल स्तर 15.40 फीट हो गया। बाघेरी का ओवर फ्लो नंदसमंद बांध में आता है। 32 फीट भरवा क्षमता वाले नंदसमंद बांध का जल स्तर 27.20 फीट हो गया। नंदसमंद बांध में पिछले चौबीस घंटे में सात फीट पानी की आवक हुई। वहीं बाघेरी पर चादर कम होकर 11 इंच हो गई। इसी प्रकार से माताजी का खेड़ा तालाब का जल स्तर 1.50 फीट, भराई का 4.60, सांसेरा का 1.80, मनोहर सागर का 1.50, कुंडेली 11.00, काला भाटा 8.00, चिकलवास 55.00, भोपालसागर 6.00, कुंवारिया 1.50, लालपुरा 2.80, स्वरूप सागर 1.00, नीमझर 14.00 फीट भरे हुए है। वहीं कुंठवा पिक वीयर ओवर फ्लो हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री था। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री गिरावट होकर 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट से 23 डिग्री हो गया। जहां सोमवार को तेज बारिश मूसलाधार बारिश के बाद से मंगलवार को मौसम सामान्य बना रहा। उमस ने बेहाल रहे।

कोटा-चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा मौतें

Rajasthan ka Mosam : राज्य में पिछले 48 घंटों के दौरान बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं में अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें सबसे अधिक मौतें कोटा और चित्तौड़गढ़ जिलों में हुई हैं, जहां 4-4 लोगों की मौत दर्ज की गई है। प्रतापगढ़ में 3, चूरू में 2 और राजसमंद, भरतपुर, अलवर, पाली और धौलपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

कोटा में चंबल नदी में बहे 6 लोगों में से दो के शव मंगलवार को बरामद किए गए, जबकि शेष अब भी लापता हैं। मृतकों में दो भाई भी शामिल हैं। एक बेटी ने रोते हुए कहा, “पापा को घर ले आओ।” यह घटना दिल दहला देने वाली रही।

BOB Personal Loan : बैंक ऑफ बड़ौदा से 10000 की सैलरी पर कितना पर्सनल लोन मिल सकता है?

कहां कितनी बारिश हुई?

Mosam : पिछले 24 घंटे में राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा श्रीगंगानगर जिले के समेजा क्षेत्र में 108 मिमी हुई है। अन्य जिलों में दर्ज की गई वर्षा इस प्रकार है:

  • श्रीगंगानगर: श्रीविजयनगर में 73 मिमी, गजसिंहपुर में 34 मिमी
  • हनुमानगढ़: पीलीबंगा में 30 मिमी, पल्लू में 25 मिमी
  • चूरू: राजलदेसर में 72 मिमी, सुजानगढ़ में 32 मिमी
  • नागौर: मकराना में 32 मिमी, डीडवाना में 28 मिमी
  • बीकानेर: खाजूवाला में 57 मिमी, पूंगल में 41 मिमी
  • बांसवाड़ा: सज्जनगढ़ में 49 मिमी

अन्य जिलों जैसे भरतपुर, झालावाड़, टोंक और पाली में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

बीसलपुर डैम 77% तक भरा

Rain Storm Alert : टोंक जिले में स्थित Bisalpur Dam में भी पानी की आवक तेज हो गई है। बुधवार सुबह 6 बजे तक जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ा और यह 314.22 मीटर तक पहुंच गया। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 मीटर है। यानी अब यह बांध लगभग 77 प्रतिशत तक भर चुका है। यदि बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा, तो अगले कुछ दिनों में यह पूरी क्षमता तक भर सकता है।

लोगों की ज़िंदगी अस्त-व्यस्त

Aaj ka Mosam : भारी बारिश से राज्य के कई इलाकों में flood-like situation बन गई है। पाली में हालात इतने खराब हो गए कि जिला कलेक्टर और SP को tractor में बैठकर क्षेत्रों का दौरा करना पड़ा। सड़कों पर पानी भर जाने से JCB मशीनों से लोगों को सुरक्षित निकाला गया। कई कॉलोनियों में करंट फैलने का खतरा बना हुआ है, जिससे लोग अपने घरों में ही कैद हो गए हैं। कोटा की कई कॉलोनियों में घरों में पानी घुस गया है। लोग दूध, सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं के लिए तरस रहे हैं। कुछ स्थानों पर मगरमच्छ भी पानी में देखे गए हैं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई है। चूरू के सुजानगढ़ में भोजलाई बास स्थित चापटिया श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता पानी में डूब गया। शवयात्रा को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए स्थानीय लोगों ने अस्थायी पुल बनाया, तब जाकर अंतिम संस्कार हो सका।

मकान ढहने से मौत

राजसमंद जिले के कांकरोली क्षेत्र के धोरा मोहल्ला में एक मकान भारी बारिश के कारण गिर गया। मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाई है और आसपास के क्षेत्रों को खाली कराया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जुलाई से राज्य में बारिश की तीव्रता कुछ कम हो सकती है। वहीं 19 जुलाई से monsoon break spell की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

राजस्थान में इस समय मानसून अपने चरम पर है। लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। प्रशासन द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन्स और relief work चलाए जा रहे हैं, लेकिन आम नागरिकों को भी बारिश के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए। जलभराव वाले इलाकों से बचें, बिजली के उपकरणों को सुरक्षित रखें और जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।

🌧 16 जुलाई 2025 – बारिश का अलर्ट

🔶 ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert)

  1. बारां
  2. झालावाड़

🟡 येलो अलर्ट (Yellow Alert)

  1. कोटा
  2. बूंदी
  3. बीकानेर
  4. गंगानगर
  5. हनुमानगढ़
  6. चूरू
  7. झुंझुनूं
  8. सीकर
  9. जयपुर
  10. अलवर
  11. दौसा
  12. भरतपुर
  13. करौली
  14. धौलपुर
  15. सवाई माधोपुर
  16. नागौर
  17. अजमेर
  18. टोंक
  19. भीलवाड़ा
  20. चित्तौड़गढ़
  21. डूंगरपुर
  22. प्रतापगढ़
  23. बांसवाड़ा
  24. उदयपुर
  25. राजसमंद
  26. सिरोही

🌧 17 जुलाई 2025 – बारिश का अलर्ट

🟡 येलो अलर्ट (Yellow Alert)

  1. बारां
  2. झालावाड़
  3. कोटा
  4. बूंदी
  5. बीकानेर
  6. गंगानगर
  7. हनुमानगढ़
  8. चूरू
  9. झुंझुनूं
  10. सीकर
  11. जयपुर
  12. अलवर
  13. दौसा
  14. भरतपुर
  15. करौली
  16. धौलपुर
  17. सवाई माधोपुर
  18. अजमेर
  19. टोंक
  20. भीलवाड़ा
  21. चित्तौड़गढ़
  22. डूंगरपुर
  23. प्रतापगढ़
  24. बांसवाड़ा
  25. उदयपुर
  26. राजसमंद

🌧 18 जुलाई 2025 – बारिश का अलर्ट

🟡 येलो अलर्ट (Yellow Alert)

  1. बारां
  2. झालावाड़
  3. कोटा
  4. बूंदी
  5. बीकानेर
  6. गंगानगर
  7. हनुमानगढ़
  8. चूरू
  9. झुंझुनूं
  10. सीकर
  11. जयपुर
  12. अलवर
  13. दौसा
  14. भरतपुर
  15. करौली
  16. धौलपुर
  17. सवाई माधोपुर
  18. अजमेर
  19. टोंक
  20. भीलवाड़ा
  21. चित्तौड़गढ़
  22. डूंगरपुर
  23. प्रतापगढ़
  24. बांसवाड़ा
  25. उदयपुर
  26. सिरोही
  27. राजसमंद
BOB Aadhaar Card Loan : बिना ज्यादा कागजात के कैसे ले Bank of Baroda से आधार कार्ड पर लोन

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 192

Post navigation

Previous: Update Aadhar card online : अब घर बैठे बदलिए आधार कार्ड की जानकारी, UIDAI का नया ऐप करेगा कमाल!
Next: Bob Aadhar Card Loan : बैंक ऑफ बड़ौदा से आधार कार्ड पर पाएं तुरंत ₹20,000 का लोन, जानें पूरा तरीका

Related Stories

Rajasthan Weather Update Today
  • मौसम

Rajasthan Weather Update Today : अगले 4 दिन भारी पड़ सकते हैं! मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

Parmeshwar Singh Chundwat May 17, 2026
Weak Monsoon Forecast
  • मौसम

Weak Monsoon Forecast : भारत पर मंडरा रहा बड़ा मौसम संकट! सूखा और भीषण गर्मी का डर बढ़ा

Parmeshwar Singh Chundwat May 16, 2026
Heavy rain alert rajasthan
  • मौसम

Heavy rain alert rajasthan : राजस्थान में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Parmeshwar Singh Chundwat May 16, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_bhEPbA7qdBU #jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
#jaivardhannews
#rajsamand🚀 कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!अब सिर्फ एक कोर्स से सीखें Computer Skills + Finance Skills और पाएं multiple सरकारी मान्यता प्राप्त certificates।✅ RS-CFA & RSCIT Certification Program
⏳ 4 महीने का कोर्स
💻 100% Practical Training
💼 Job Support Available
🎁 ₹18,000 तक Free Benefits📍 नई जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कांकरोली (राजसमंद)📍 पता: जलचक्की चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद⚡ Limited Seats Available – Admission Open Now!
📞 Call Now: 7073056617 | 7220038294सीखें Smart • आगे बढ़ें Smart • कमाएं Smart ✨#RSCIT #RSCourse #ComputerCourse #FinanceCourse #RSCFA #RKCL #naijindagifoundationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
कंप्यूटर और फाइनेंस में बनाएं शानदार करियर!
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के तहत भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शहर में 'ऑपरेशन मजनू' की शुरुआत की। दिन में भीड़ भरे चौराहों, पार्कों, बस स्टैंड के साथ ही आधी रात में सुनसान जगहों पर प्रशिक्षु आरपीएस के साथ 18 महिला पुलिसकर्मी रात 9 से तड़के 3 बजे तक शहर के अलग अलग एरिया में सड़कों पर घूमी।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा में चला ऑपरेशन मजनू,18 मनचले गिरफ्तार #jaivardhannews #bhilwaranews #latestnews
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
भीलवाड़ा में पति ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। रोलीदेवी (41) का पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. चेतन कुमार ने इसे बेहद निर्मम हत्या का केस बताया है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
16 घंटे तक मारपीट के आरोप, गर्भवती महिला और शिशु की मौत #bhilwada #breakingnews #latestnews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram