Skip to content
March 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • कमाई टिप्स

MBA farmer success story : 25 लाख की नौकरी छोड़ खेती की और पहले साल ही कमाए 60 लाख

Laxman Singh Rathor February 23, 2026 1 minute read

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद : MBA farmer success story : कभी खेती को मजबूरी माना जाता था और नौकरी को सफलता। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। नई पीढ़ी खेती को स्टार्टअप की तरह ले रही है। कुछ ऐसी ही कहानी है राजसमंद शहर के युवा आकाश हिंगड़ की, जो एमबीए करने के बाद मुंबई के बैंक में 25 लाख रुपए के पैकेज की नौकरी छोड़ कर खेती करने लगे। सैलरी की तय रकम से संतुष्ट रहने के बजाय जोखिम उठाया, आधुनिक तकनीक अपनाई और खेती को व्यवसाय की तरह मैनेज किया। नतीजा यह हुआ कि पहले ही साल उसकी कमाई नौकरी के पैकेज से दोगुनी हो गई। जहां लोग रोजगार के लिए शहरों की ओर भागते हैं और आकाश ने गांव में ही कमाई का नया मॉडल खड़ा कर दिया। आकाश की सफलता ने यह सोच बदल दी कि खेती में भविष्य नहीं है। मौसम के हालात, सही योजना, नई तकनीक, बाजार की डिमांड और मार्केट की समझ के साथ आकाश ने खेती शुरू की, जिससे एक वर्ष में ही 60 लाख रुपए की कमाई कर ली। इस तरह एमबीए युवा किसान आकाश आज अपने खेत पर 15 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।

आकाश हिंगड़ मूलत: राजसमंद शहर के निवासी है और उनके पिता मार्बल व प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े रहे। मुंबई में ग्रामीण विकास में एमबीए की पढ़ाई के बाद आकाश ने डिजिटल पेमेंट कंपनी व एचडीएफसी बैंक के कॉर्पोरेट कंपनी में 24 से 25 लाख रुपए पैकेज की नौकरी छोड़कर अपने शहर लौट आए। फिर कुरज गांव में स्थित पुश्तैनी 32 एकड़ जमीन पर एकीकृत फार्म के एक व्यापक मॉडल के रूप खेती का कार्य शुरू किया। जमीन को चारों तरफ तारबंदी कर सुरक्षित किया। साथ ही आकाश ने राजसमंद से लेकर महाराष्ट्र तक सफल किसानों के खेत विजिट किए और आधुनिक तकनीक को समझा। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों से सलाह ली, तो कृषि अधिकारियों का मार्गदर्शन लेते हुए आधुनिक तकनीक के साथ खेती करने लगे। खेती को बिजनेस के रूप में लेते हुए नई तकनीक पर इन्वेस्ट भी किया और कृषि कल्याण की योजनाओं का अनुदान भी लेते रहे। इसके तहत तीन पॉली हाउस लगाए, जिसमें खीरा की खेती की जा रही है। पूरे साल खीरा की उपज हो सके। इसके लिए एक प्लास्टिक पॉली हाउस है, जिससे बारिश का पानी अंदर न जाए और फसल खराब न हो। साथ ही 2 नेट पॉली हाउस है, ताकि बारिश और तापमान से फसल सुरक्षित रहे, जबकि दो नेट पॉली हाउस में वर्षभर सब्जियों की खेती की जा रही है। जैविक खाद का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाया जा रहा है।

लेजर लेवल तकनीक से बढ़ी पैदावार, बचा पानी

Corporate job quit for farming : खेती के शुरुआती दौर में ही तेज बारिश के चलते खेत में पानी भर गया, जिससे मक्का की फसल खराब हो गई। इससे सबक लेते हुए आकाश ने खेत का लेवल तय करने की तकनीक तलाशी, जिससे लेजर लेवल मशीन के बारे में पता चला, मगर कृषि विभाग राजसमंद से लेकर कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर तक यह मशीन नहीं मिली। फिर वे पंजाब से यह मशीन खरीद लाए और पूरे खेत को लेजर लेवल तकनीक से समतल किया। साथ ही बैड पर फसल तकनीक को अपनाया, जिसके लिए भी मशीन लाए। इस तरह कम मेहनत में सुरक्षित फसल की तकनीक को अपनाया। इस तरह खेत में पानी भरने की समस्या खत्म होने के साथ 20 से 30 प्रतिशत तक पानी की बचत भी हुई और उपज बढ़ गई। आकाश ने बताया कि पूरे उदयपुर संभाग में लेजर लेवल मशीन सिर्फ उनके पास ही है। कोटा क्षेत्र में इस तरह की मशीन का उपयोग किसान कर रहे हैं।

15 लोगों को मिला रोजगार, अब 1 करोड़ का लक्ष्य

Modern farming success Rajasthan : आकाश ने खेती को व्यवसाय के रूप में विकसित किया। पॉली हाउस से लेकर खेत तैयार करने, मशीने चलाने, सिंचाई आदि कार्य के जरिए 15 लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। ये सभी लोग फसल- सब्जियों की बुवाई, निराई, हकाई, खाद देने, तैयार फल- सब्जी को तोड़ने व कृषि मंडी तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इतने लोगों का वेतन व खर्च निकालने के बाद 60 लाख रुपए तक सालभर में कमाए हैं और आकाश का लक्ष्य है कि इस वित्तीय वर्ष में यह कमाई 1 करोड़ के पार पहुंच जाए। इसके लिए खीरा के साथ पपीता के लिए खेत तैयार कर रहे हैं। इस तरह आकाश की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक सोच और सही प्रबंधन अपनाकर खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाया जा सकता है।

खीरा से सबसे ज्यादा कमाई, फिर सब्जियां

Polyhouse farming profit : आकाश अभी सबसे ज्यादा कमाई खीरा (ककड़ी) से कर रहे हैं। तीनों पॉली हाउस में खीरा की बुवाई कर रखी है। साथ ही तरोई, आल, टमाटर, मिर्ची, मटर, तरबूज, खरबूज आदि सब्जियां है। सबसे ज्यादा आय खीरा ककड़ी से हुई और सब्जियां भी नियमित कमाई दे रही है। प्रतिदिन खेत से खीरा व सब्जियां राजसमंद व उदयपुर कृषि उपज मंडी तक पहुंचाई जा रही है।

लाखों रुपए का सरकारी अनुदान भी प्राप्त किया

Young farmer earning 60 lakh per year : आकाश हिंगड़ ने बताया कि आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार और केन्द्र सरकार द्वारा कई योजनाएं चला रखी है। इसके तहत तीन पॉली हाउस लगाए, जिस पर 56 प्रतिशत तक अनुदान केन्द्र सरकार द्वारा दिया गया। साथ ही बूंद बूंद सिंचाई योजना के तहत भी कृषि मंत्रालय से अनुदान मिला। अब बिजली खर्च कम करने के लिए सोलर प्लांट लगाने के लिए आवेदन किया है, जिस पर भी सरकार से अनुदान भी मिलेगा और मुफ्त बिजली का उपयाेग भी कर सकेंगे।

खीरा व मटर की गुणवत्ता भी टॉप

आकाश द्वारा जैविक तरीके से खेती कर रहे हैं। इसी कारण उनके खेत में उत्पादित खीरा व मटर की गुणवत्ता कृषि विभाग की जांच में बेहतर रही। हाल ही में उदयपुर स्थित महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा कृषि मेला व फल- सब्जी प्रदर्शनी में गुणवत्ता की जांच करने पर उनका खीरा प्रथम रहा, जबकि मटर की गुणवत्ता द्वितीय स्थान पर रही।

एक नजर में

  • ₹25 लाख सालाना पैकेज की नौकरी छोड़ शुरू की खेती
  • 32 एकड़ पुश्तैनी जमीन पर शुरू की खेती
  • 60 लाख रुपए से ज्यादा कमाए पहले ही साल में
  • लेजर लेवल आधुनिक मशीन से खेत को किसान समतल
  • 20–30% तक पानी बचत और बेहतर उत्पादन आधुनिक तकनीक से हुआ
  • 3 पॉली हाउस (1 प्लास्टिक + 2 नेट) में सालभर सब्जी उत्पादन
  • 15 लोगों को आकाश अपने खेत पर दे रहे हैं रोजगार
  • ₹1 करोड़ सालाना आय का लक्ष्य तय किया है आकाश ने
Rajasthan grain ATM scheme : अब लाइन नहीं! ATM की तरह निकलेगा राशन, राजस्थान में शुरू होगी नई व्यवस्था

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 354

Post navigation

Previous: Petrol Diesel Price Today : देशभर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानिए आपके शहर में आज कितनी कीमत
Next: Seva Kumbh Rajsamand : सेवा कुंभ के तहत ऊनवास ग्राम पंचायत में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र व पेयजल योजना का लोकार्पण

Related Stories

REAL ESTATE AND PROPERTY INVESTMENT
  • कमाई टिप्स

REAL ESTATE INVESTMENT : रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी में निवेश क्यों बन रहा है सबसे सुरक्षित विकल्प?

Deepak Salvi March 4, 2026
Mahogany Farming Profit
  • कमाई टिप्स

Mahogany Farming Profit : पेड़ लगाओ और करोड़ कमाओ! 15 साल में बदल सकती है आपकी किस्मत

Parmeshwar Singh Chundwat March 2, 2026
make money online
  • कमाई टिप्स

make money online : बिना 1 रुपया लगाए हर महीने कमाएं ₹30,000 ; बस आपके पास होना चाहिए ये एक हुनर

Parmeshwar Singh Chundwat March 1, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_K01tJuOz8RE राजसमंद में शुरू करें शानदार करियर, RS-CFA & RSCIT कोर्स जॉइन करें #naijindagi #rajsamand  #jaivardhannews
#rajsamandआप भी राजसमंद से हैं और आप भी कंप्यूटर, फाइनेंस और डिजिटल स्किल्स सीखकर अपने करियर को नई उड़ान देना चाहते हैं, तो नयी जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लेकर आया है RS-CFA & RSCIT का शानदार कोर्स। सिर्फ 4 महीने में पाएं 100% प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, जॉब सपोर्ट और ₹18,000 तक के फ्री बेनिफिट्स। साथ ही मिलेंगे Advance Excel, Tally, Spoken English और RKCL अधिकृत RSCIT Certificate। सभी सर्टिफिकेट सरकारी मान्यता प्राप्त हैं। अभी एडमिशन लें, सीटें सीमित हैं। पता: जालचककी चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर, फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद। कॉल करें: 7073056617, 7220038294Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में शुरू करें शानदार करियर, RS-CFA & RSCIT कोर्स जॉइन करें #naijindagi #rajsamand  #jaivardhannews
#rajsamandआप भी राजसमंद से हैं और आप भी कंप्यूटर, फाइनेंस और डिजिटल स्किल्स सीखकर अपने करियर को नई उड़ान देना चाहते हैं, तो नयी जिंदगी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लेकर आया है RS-CFA & RSCIT का शानदार कोर्स। सिर्फ 4 महीने में पाएं 100% प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, जॉब सपोर्ट और ₹18,000 तक के फ्री बेनिफिट्स। साथ ही मिलेंगे Advance Excel, Tally, Spoken English और RKCL अधिकृत RSCIT Certificate। सभी सर्टिफिकेट सरकारी मान्यता प्राप्त हैं। अभी एडमिशन लें, सीटें सीमित हैं। पता: जालचककी चौराहा के पास, IDBI बैंक के ऊपर, फर्स्ट फ्लोर, कांकरोली, राजसमंद। कॉल करें: 7073056617, 7220038294Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में शुरू करें शानदार करियर, RS-CFA & RSCIT कोर्स जॉइन करें #naijindagi #rajsamand
सुभाष पब्लिक स्कूल, धोइंदा: शिक्षा और संस्कार का श्रेष्ठ संस्थान #spsdhoinda #rajsamandschool  #jaivardhannews
#rajsamandसुभाष पब्लिक स्कूल, धोइंदा (RK Hospital के पास)यहां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षा के साथ बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं। समृद्ध लाइब्रेरी, आधुनिक कंप्यूटर लैब, फिजिक्स-केमिस्ट्री-बायोलॉजी लैब और मैथ्स वर्कशॉप बच्चों की पढ़ाई को आसान, रोचक और प्रभावी बनाते हैं। 2 एकड़ में फैला विशाल खेल मैदान, आर्ट सेंटर, योग, खेलकूद और ताइक्वांडो जैसी गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारती हैं। वहीं 10 GPS युक्त बसों और महिला कंडक्टर के साथ सुरक्षित परिवहन सुविधा अभिभावकों को भी भरोसा देती है।
सुभाष पब्लिक स्कूल — शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और प्रतिभा विकास का श्रेष्ठ संस्थान।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
सुभाष पब्लिक स्कूल, धोइंदा: शिक्षा और संस्कार का श्रेष्ठ संस्थान #spsdhoinda #rajsamandschool
उदयपुर राजपरिवार विवाद में नया मोड़, हाईकोर्ट ने पद्मजा कुमारी को नहीं दी राहत #lakshyarajsinghmewar #jaivardhannews
#rajsamandउदयपुर राजपरिवार विवाद में नया मोड़
पद्मजा कुमारी को हाईकोर्ट से राहत नहीं
लक्ष्याराज सिंह मेवाड़ मामला
मेवाड़ राजघराना विवाद
हाईकोर्ट का फैसला राजपरिवार केस
राजस्थान हाईकोर्ट समाचार
उदयपुर ताजा खबर
राजघराना संपत्ति विवाद
कोर्ट केस मेवाड़ परिवार
राजपरिवार विवाद न्यूज
Udaipur royal family dispute mein naya mod
Padmaja Kumari ko High Court se rahat nahi
Lakshyaraj Singh Mewar case
Mewar royal family dispute
High Court decision royal case
Rajasthan High Court news
Udaipur latest news
Royal property dispute Mewar
Court case royal family
Royal family controversy newsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
उदयपुर राजपरिवार विवाद में नया मोड़, हाईकोर्ट ने पद्मजा कुमारी को नहीं दी राहत #lakshyarajsinghmewar
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram