Skip to content
June 4, 2026
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand murder case : बीमा की रकम के लिए भाई बना कातिल: देवीसिंह की हत्या कर सड़क हादसा दिखाया, 4 गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat March 31, 2026 1 minute read

Rajsamand murder case : राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में सामने आई एक वारदात ने रिश्तों पर सबसे बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जिस मौत को पहले सड़क हादसा माना जा रहा था, अब उसी मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि देवीसिंह रावत की मौत कोई एक्सीडेंट नहीं, बल्कि बीमा की रकम हड़पने के लिए रची गई सुनियोजित हत्या थी। सबसे हैरानी की बात यह रही कि इस साजिश में खुद उसका सगा भाई भी शामिल निकला। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Devgarh police case : पुलिस के अनुसार, मामला 7 मार्च 2026 का है। उस दिन देवीसिंह के भाई दुधसिंह ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया था कि उसका बड़ा भाई बाइक से ननिहाल कुंडेली गया था और लौटते समय सामने से आई दूसरी मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हो गया। गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, कहानी बदलती गई। पुलिस ने घटनास्थल का दोबारा बारीकी से निरीक्षण किया, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और एफएसएल टीम से भी मौका मुआयना कराया। इसी दौरान पता चला कि मृतक देवीसिंह की कुछ माह पहले ही दुर्घटना बीमा पॉलिसियां करवाई गई थीं। यही बिंदु पुलिस के शक की सबसे बड़ी वजह बना।

होली पर घर बुलाकर रची गई साजिश

insurance money murder : जांच में सामने आया कि दुधसिंह और देवीसिंह दोनों गुजरात में काम करते थे। आरोप है कि दुधसिंह ने जमीन की रजिस्ट्री कराने का बहाना बनाकर होली पर देवीसिंह को गुजरात से घर बुलाया। 4 मार्च को जस्साखेड़ा में टीकमसिंह के घर पर दुधसिंह, भगवानसिंह और सुरेंद्रसिंह ने मिलकर उसे मारने की साजिश रची।

पहले शराब पिलाई

brother killed for insurance : पुलिस के मुताबिक 6 मार्च को दुधसिंह ने पैसे लाने का बहाना बनाकर देवीसिंह को भगवानसिंह के साथ मोटरसाइकिल पर भेजा। भगवानसिंह उसे करमाल चौराहा ले गया, जहां उसे शराब पिलाई गई। इसके बाद देवीसिंह का मोबाइल फ्लाइट मोड पर कर दिया गया, ताकि उसकी लोकेशन और संपर्क दोनों बंद हो जाएं।

पत्थर से वार… फिर एक्सीडेंट का नाटक

Rajasthan crime news ; करमाल चौराहे से दोनों कामलीघाट पहुंचे, जहां पहले से टीकमसिंह और सुरेंद्रसिंह भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, वहां पुलिया के पास फिर से शराब पी गई। इसके बाद भगवानसिंह और सुरेंद्रसिंह देवीसिंह को उसकी बाइक पर बैठाकर कुंडेली रोड की तरफ ले गए। कच्चे रास्ते में हैंडपंप के पास उसके सिर पर पत्थर से हमला किया गया। जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो हत्या को हादसा दिखाने के लिए उसे चलती बाइक से धक्का देकर सड़क किनारे पटक दिया गया और मोटरसाइकिल भी पास में गिरा दी गई।

वारदात के बाद आरोपी खेतों के रास्ते हाईवे पुलिया तक पहुंचे और वहां से टीकमसिंह की बाइक पर बैठकर अपने-अपने घर चले गए। अगले दिन दुधसिंह ने थाने पहुंचकर दूसरे वाहन से दुर्घटना की झूठी कहानी गढ़ दी।

तकनीकी जांच ने खोला राज

पुलिस ने जब मोबाइल लोकेशन, घटनास्थल और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को जोड़ा तो पूरा मामला खुलने लगा। जांच में घटना वाले दिन भगवानसिंह की लोकेशन मृतक के साथ करमाल क्षेत्र में मिली। इसके बाद देवीसिंह का मोबाइल बंद होना भी संदेह को और गहरा गया। पुलिस ने चारों संदिग्धों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, जिसके बाद आरोपियों ने हत्या की साजिश और वारदात कबूल कर ली।

ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में दुधसिंह उर्फ दिनेशसिंह, भगवानसिंह, सुरेंद्रसिंह और टीकमसिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि चारों ने बीमा की रकम हड़पने के लिए मिलकर हत्या की साजिश रची, फिर सबूत मिटाने और वारदात को सड़क हादसा दिखाने का प्रयास किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

मामले की जांच उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव और राजसमंद एसपी हेमंत कालाल के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक के सुपरविजन और भीम वृत के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार वर्मा की निगरानी में देवगढ़ थाना अधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने खुलासा किया।

एक सवाल सबसे बड़ा…

इस पूरे मामले ने एक बार फिर साबित किया कि लालच जब रिश्तों पर भारी पड़ता है, तो खून के रिश्ते भी भरोसे के नहीं रह जाते। बीमा की रकम के लिए अपने ही भाई की हत्या कर उसे सड़क हादसा बताने की यह साजिश इलाके में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई है।

RBSE 12th Result : राजसमंद में 12वीं साइंस, कला व वाणिज्य संकाय के रिजल्ट ने चौंकाया : कला में राजसमंद राज्य में प्रथम

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,048

Post navigation

Previous: RBSE 12th Result : राजसमंद में 12वीं साइंस, कला व वाणिज्य संकाय के रिजल्ट ने चौंकाया : कला में राजसमंद राज्य में प्रथम
Next: Rajasthan barish alert : राजस्थान में 4 दिन तक बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-आंधी का बड़ा अलर्ट

Related Stories

Delhi Fire News
  • क्राइम/हादसे

Delhi Fire News : दिल्ली में आग – पांच मंजिला इमारत में भीषण आग से 21 की मौत | चीख-पुकार से दहल उठी

Nikita Mali June 3, 2026
Rajsamand Police Action
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Police Action : राजसमंद में पुलिस का बड़ा एक्शन: 57 बदमाश गिरफ्तार, 56 टीमों ने 253 ठिकानों पर दी दबिश

Parmeshwar Singh Chundwat June 3, 2026
Rajsamand Police Action
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Police Action : ‘लाला इलेवन गैंग’ का फाइनल क्रैकडाउन, पुलिस ने हथियारों समेत किया गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat May 29, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_MZNOW1-1K0M एक ब#च्चे को पट#क पट#क मार.ने वाले जल्ला#द को क्या स#जा मिलनी चाहिए #crimenews  #jaivardhannews #viralnewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
एक ब#च्चे को पट#क पट#क मार.ने वाले जल्ला#द को क्या स#जा मिलनी चाहिए #crimenews  #jaivardhannews #viralnewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
एक ब#च्चे को पट#क पट#क मार.ने वाले जल्ला#द को क्या स#जा मिलनी चाहिए #crimenews
राजसमंद के आमेट शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन #rajsamandnews #jaivardhannews
देश में बढ़ती महंगाई को लेकर आमेट शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। युवा नेता योगेन्द्रसिंह परमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया।
Rajsamand News
Amet city
congress rajsamand
राजसमंद न्यूजOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के आमेट शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन #rajsamandnews
पति से झगड़ा होने पर डेढ़ करोड़ रुपए फेंके, लोग उठा ले गए #ViralNews #ChinaNews #CashThrowingपति से विवाद के बाद महिला ने ऐसा कदम उठाया कि पूरा इलाका हैरान रह गया। चीन के ग्वांगडोंग में रहने वाली एक महिला ने अपने अपार्टमेंट की बालकनी से करीब 1.62 लाख डॉलर (लगभग 1.5 करोड़ रुपये) के असली नोट हवा में उड़ा दिए। देखते ही देखते सड़क पर नोटों की बारिश होने लगी और उन्हें बटोरने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ ही मिनटों में मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग महिला के इस कदम पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Cash trowing
Viral News
China NewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
पति से झगड़ा होने पर डेढ़ करोड़ रुपए फेंके, लोग उठा ले गए #ChinaNews #CashThrowing
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy