
राजसमंद। Rajsamand private school news : निजी विद्यालय संगठन, ब्लॉक राजसमंद के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को विधायक Deepti Kiran Maheshwari से मुलाकात कर निजी स्कूलों और शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने शिक्षा विभाग की विभिन्न नीतिगत विसंगतियों और आर्थिक समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि वर्तमान में निजी विद्यालय कई व्यावहारिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। संगठन ने विशेष रूप से आरटीई भुगतान, खेल आयोजनों की बकाया राशि, फीस संबंधी शिकायतों और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ हो रहे भेदभाव जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। संगठन ने ज्ञापन में कहा कि शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी विद्यालयों के लंबित क्लेम बिलों का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है। इससे विद्यालय संचालकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि लंबित भुगतान जल्द जारी किया जाए ताकि विद्यालयों का संचालन प्रभावित न हो। निजी विद्यालय संगठन ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद प्री-प्राइमरी कक्षाओं के भुगतान को लेकर विभाग अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाया है।संगठन ने इसे गंभीर विसंगति बताते हुए जल्द समाधान की मांग की।

बढ़ती महंगाई के अनुसार बढ़े यूनिट कॉस्ट
Deepti Kiran Maheshwari latest news : ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए RTE यूनिट कॉस्ट में वृद्धि की जाए। साथ ही भविष्य में भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए, ताकि विद्यालयों को बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रतिनिधिमंडल ने फीस विवादों में 181 हेल्पलाइन के कथित दुरुपयोग का मुद्दा भी उठाया। संगठन का कहना था कि कई मामलों में विद्यालय प्रबंधन का पक्ष सुने बिना सीधे कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए जाते हैं। उन्होंने मांग की कि किसी भी शिकायत पर निर्णय लेने से पहले विद्यालय प्रशासन का पक्ष जरूर सुना जाए। private school teachers news Hindi
खेल आयोजनों की बकाया राशि देने की मांग
RTE payment issue Rajasthan : निजी विद्यालय संगठन ने जिला और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में खर्च की गई राशि का भुगतान नहीं होने का मुद्दा भी विधायक के सामने रखा। संगठन का कहना है कि विभाग खेल शुल्क तो लेता है, लेकिन अधिकांश विद्यालयों को अब तक नियमानुसार देय राशि का भुगतान नहीं किया गया है।
निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव खत्म करने की मांग
private school organization memorandum : ज्ञापन में बोर्ड परीक्षा शुल्क, खेल गतिविधियों और सरकारी सुविधाओं जैसे यूनिफॉर्म, साइकिल आदि योजनाओं में निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी समान रूप से सहभागी माना जाना चाहिए।
विधायक ने समाधान का दिया भरोसा
private school teachers news Hindi : विधायक Deepti Kiran Maheshwari ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें उचित समाधान का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि निजी विद्यालय संगठन की मांगों को मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा तथा समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में जिला संयोजक एवं संरक्षक मंडल सदस्य लाल सिंह झाला, जिला सचिव डॉ. गिरीश पालीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जवान सिंह देवड़ा, भरत कुमावत, कैलाश शर्मा, शकिल मोहम्मद, दिलीप जोशी और अभिषेक पालीवाल सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।



