Skip to content
May 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Rajasthan black magic murder news : शादी के लिए मासूम की बलि! राजस्थान की इस घटना ने सबको दहला दिया

Parmeshwar Singh Chundwat May 16, 2026 1 minute read

Rajasthan black magic murder news : राजस्थान के पाली जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी नहीं होने से परेशान एक युवक ने तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के चक्कर में 11 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को एक तांत्रिक ने कथित तौर पर नरबलि देने की सलाह दी थी। इसी अंधविश्वास में फंसकर युवक ने गांव के ही एक मासूम बच्चे को अपना निशाना बना लिया।

यह सनसनीखेज मामला पाली जिले के सोजत सिटी क्षेत्र के एक गांव का है। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि 11 साल का बच्चा रोज की तरह मदरसे से पढ़ाई कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव का ही परिचित 30 वर्षीय युवक उसे बहाने से अपने साथ ले गया। आरोपी बच्चे को गांव से बाहर जंगल क्षेत्र में स्थित तालाब की पाल के पास झाड़ियों में ले गया। वहां उसने पहले बच्चे के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए। इसके बाद कथित तंत्र क्रिया करते हुए छुरे से उसका गला काट दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घटना को किसी तांत्रिक अनुष्ठान की तरह अंजाम दिया। मौके से मिले सामान और घटनास्थल की स्थिति से भी तंत्र-मंत्र किए जाने की आशंका मजबूत हुई है।

शादी नहीं होने से परेशान था आरोपी

Pali child sacrifice case : पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नहीं हो रही थी। इसी परेशानी के चलते वह लंबे समय से तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के जाल में फंसा हुआ था। उसने बताया कि एक तांत्रिक ने उसे कहा था कि अगर वह नरबलि देगा तो उसकी शादी जल्दी हो जाएगी और जीवन की परेशानियां खत्म हो जाएंगी। इसी अंधविश्वास में आकर उसने मासूम बच्चे की हत्या की साजिश रची। जानकारी के अनुसार आरोपी कई दिनों से गांव के बच्चों पर नजर रख रहा था और मौका तलाश रहा था। आखिरकार उसने 11 साल के मासूम को निशाना बना लिया।

जंगल में मिला मासूम का शव

Sojat child murder case : घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। कुछ देर तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। इसी बीच गांव के बाहर तालाब के किनारे झाड़ियों के पास बच्चे का शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर परिजनों की चीखें निकल गईं। मौके पर खून से सनी लकड़ी, टूटा हुआ मटका, लाल कपड़ा और तंत्र क्रिया में इस्तेमाल होने वाला सामान पड़ा मिला। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए और घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाई।

पिता बोले- मेरे बेटे को बेरहमी से मार डाला

Pali tantra mantra killing : मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि उनका बेटा दोपहर बाद मदरसे से अकेले घर लौट रहा था। उसी समय गांव का परिचित युवक उसे अपने साथ ले गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले बच्चे को बांधा और फिर बेहद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पिता ने कहा कि आरोपी ने उनके बेटे की गर्दन को लकड़ी के बल्ले पर रखकर काटा। परिवार ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

दादा को खुद आकर दी हत्या की जानकारी

मृतक के दादा ने बताया कि घटना के समय वे घर पर मौजूद थे। तभी आरोपी खुद उनके पास आया और कहने लगा कि किसी ने उनके पोते का अपहरण कर लिया है और उसकी हत्या कर दी है। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो तालाब की पाल के पास बच्चे का शव पड़ा मिला। शुरुआत में किसी को आरोपी पर शक नहीं हुआ क्योंकि वह खुद परिवार के साथ सहानुभूति जताने का नाटक कर रहा था। लेकिन बाद में उसका व्यवहार संदिग्ध लगा।

कपड़े बदलने के बाद आरोपी पर गहराया शक

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो आरोपी अचानक गायब हो गया। इसके बाद पुलिस को उसी युवक पर शक हुआ जिसने सबसे पहले हत्या की जानकारी दी थी। तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि उसने खून से सने कपड़े बदल दिए थे। सख्ती से पूछताछ करने पर आखिरकार उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

पहले भी कर चुका था क्रूर हरकतें

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पहले भी कई खौफनाक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। करीब दो साल पहले उसने गांव में एक भैंस के पाड़े का गला काट दिया था। बाद में उसने गोवंश के गुप्तांग काटने जैसी अमानवीय हरकत भी की थी। उस समय ग्रामीणों और परिजनों के कहने पर मामला शांत कर दिया गया था। लेकिन अब गांव वालों का कहना है कि यदि उस समय सख्त कार्रवाई होती तो शायद आज मासूम की जान बच जाती।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Rajasthan shocking murder case : सोजत और शिवपुरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने मौके से कई अहम सबूत जुटाए हैं। सोजत डीएसपी रतन देवासी ने बताया कि मामला नरबलि और तंत्र-मंत्र से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।पुलिस अब उस तांत्रिक की तलाश भी कर रही है, जिसने युवक को ऐसा घिनौना कदम उठाने के लिए उकसाया था।

गांव में भारी आक्रोश, आरोपी परिवार के बहिष्कार का फैसला

घटना के बाद पूरे गांव में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर बैठक कर इस घटना का विरोध जताया। सर्व समाज ने आरोपी के परिवार को गांव से बेदखल करने का फैसला लिया है। लोगों का कहना है कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले ही कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए थी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मासूम की हत्या के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहा है।

Heavy rain alert rajasthan : राजस्थान में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 147

Post navigation

Previous: Heavy rain alert rajasthan : राजस्थान में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Next: IBJA Gold Silver Price : सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! एक हफ्ते में कीमतों में बड़ा विस्फोट

Related Stories

Rajsamand land fraud case
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand land fraud case : राजसमंद में चौंकाने वाला जमीन घोटाला, जीवित वृद्ध को रिकॉर्ड में मृत दिखाकर हड़पी लाखों की जमीन

Parmeshwar Singh Chundwat May 14, 2026
Rajsamand Police special campaign
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Police special campaign : राजसमंद में गैंगस्टरों पर टूटा पुलिस का कहर, हथियारों समेत 8 बदमाश दबोचे

Parmeshwar Singh Chundwat May 13, 2026
Rajsamand Crime News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Crime News : 4 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिर बंगाल से ऐसे दबोचा गया 5 हजार का इनामी

Parmeshwar Singh Chundwat May 11, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_oAh4YmIUt3U CBSE 12th Result : राजसमंद के आलोक स्कूल में टॉपर्स स्टूडेंट की गजब सक्सेज कहानियां #Cbseresult #RajsamandNewsसीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में राजसमंद के आलोक सीनियर सैकंड्री स्कूल के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दिए। प्रशासक मनोज कुमावत ने बताया कि जिनल नन्दवाना ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ साइंस में जिला टॉप किया। जिनल नन्दवाना के अलावा कुलदीप शर्मा व यश पालीवाल के सक्सेज की कहानियां भी चौंकाने वाली है। पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा को लेकर छात्रों काे विशेष मार्गदर्शन भी मिलता है और अपनी रूचि के अनुसार कॅरियर चुनने में भी स्कूल प्रबंधन खास साथ निभाता है।
Alok School Rajsamand
CBSE 12th Result
Rajsamand News
Student StoryOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
CBSE 12th Result : राजसमंद के आलोक स्कूल में टॉपर्स स्टूडेंट की गजब सक्सेज कहानियां #Cbseresult #RajsamandNewsसीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में राजसमंद के आलोक सीनियर सैकंड्री स्कूल के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दिए। प्रशासक मनोज कुमावत ने बताया कि जिनल नन्दवाना ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ साइंस में जिला टॉप किया। जिनल नन्दवाना के अलावा कुलदीप शर्मा व यश पालीवाल के सक्सेज की कहानियां भी चौंकाने वाली है। पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा को लेकर छात्रों काे विशेष मार्गदर्शन भी मिलता है और अपनी रूचि के अनुसार कॅरियर चुनने में भी स्कूल प्रबंधन खास साथ निभाता है।
Alok School Rajsamand
CBSE 12th Result
Rajsamand News
Student StoryOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
CBSE 12th Result : राजसमंद के आलोक स्कूल में टॉपर्स स्टूडेंट की गजब सक्सेज कहानियां #Cbseresult
नाथद्वारा के श्रीजी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने CBSE 12th रिजल्ट में चौंकाया, फेसिलिटी भी बेहतर #RajsamandNewsराजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर में स्थित श्रीजी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने CBSE 12वीं बोर्ड के परिणाम में चौंकाने वाला परिणाम दिया। अविनाश जैन ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, आरती पालीवाल और प्रियल राठौड़ ने 95.60 प्रतिशत, मीत लोढ़ा ने 95 प्रतिशत, स्वस्ति सनाढ्य ने 93.60 प्रतिशत, मयंक कुमार बैरवा ने 93.20 प्रतिशत तथा मौलश्री जोशी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी तरह देव्यांश पालीवाल ने 92.40 प्रतिशत, काव्यांशी पालीवाल ने 91.40 प्रतिशत, वैभवी काबरा ने 91 प्रतिशत तथा खुश कमल कुमावत ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। यहां स्कूली पढ़ाई के साथ छात्र छात्राओं की रूचि के अनुसार उन्हें कॅरियर मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है और आगे बढ़ने के लिए ऑप्शन भी बताए जाते हैं। साथ ही खेलकूद गतिविधि की बात करें, तो राजसमंद जिले के बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध है। इस तरह छात्रों को उनकी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने के खास मौके यहां उपलब्ध है।
Shreeji Public School Nathdwara
Rajsamand News
Nathdwara NewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
नाथद्वारा के श्रीजी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने CBSE 12th रिजल्ट में चौंकाया, फेसिलिटी भी बेहतर
राजसमंद के नौगामा में जरूरतमंद लोगों को 110 जोड़ी चप्पले वितरित
#rajsamandnews #jaivardhannewsराजसमंद शहर के पास एमड़ी पंचायत के नौगामा की भील बस्ती में वी विश फॉर सोसायटी के शेयरिंग इज केयरिंग, आओ खुशियां बांटे अभियान के तहत फुटवियर डोनेशन ड्राइव के तहत 110 जरूरतमंद लोगों को चप्पले वितरित की गई। संस्था  अध्यक्ष डॉ राकेश तैलंग की से सचिव डॉ. विनिता पालीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नौगामा भील बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में चप्पले उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम प्रभारी उमा जोशी ने  बताया कि स्कूल व आंगनवाड़ी बच्चों के अलावा महिलाओं को चप्पले दी गई। इंद्रा कुमावत ने ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया, जबकि मोनिका बापना ने गुड टच बैड टच के बारे में फॉलोअप किया। अर्पणा पालीवाल ने बच्चो को पहाड़े सिखाए, नेहा पोखरण द्वारा बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया। प्रधानाध्यापक  रमेश चंद्र सालवी ने वंचित परिवारों को चिन्हित कर डोनेशन में सहयोग दियाI इस दौरान उन्नति जोशी, भारती आमेटा, भावना कुमावत, ट्विंकल पूर्बिया, सोनाली रेगर, विधि सनाढ्य एवं अनुज आदि मौजूद थे।
Rajsamand NewsOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद के नौगामा में जरूरतमंद लोगों को 110 जोड़ी चप्पले वितरित #rajsamandnews #jaivardhannews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram