Skip to content
July 25, 2026
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand land fraud case : राजसमंद में चौंकाने वाला जमीन घोटाला, जीवित वृद्ध को रिकॉर्ड में मृत दिखाकर हड़पी लाखों की जमीन

Parmeshwar Singh Chundwat May 14, 2026 1 minute read

Rajsamand land fraud case : राजसमंद जिले में जमीन हड़पने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 86 वर्षीय जीवित बुजुर्ग को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्शाकर उसकी लाखों रुपए कीमत की जमीन दूसरे लोगों के नाम कर दी गई। इतना ही नहीं, बाद में उस जमीन की रजिस्ट्री कर उसे बेच भी दिया गया। इस पूरे प्रकरण ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले में अब कांकरोली थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में एक विधवा महिला, उसकी बेटियां, जमीन खरीदने वाला व्यक्ति, खमनोर तहसीलदार और संबंधित पटवारियों के नाम सामने आए हैं। कांकरोली थाना प्रभारी सरोज बैरवा के अनुसार टांटोल निवासी 86 वर्षीय केशुलाल पुत्र परथा बलाई ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उन्होंने वर्ष 2000 में राज्यावास क्षेत्र में एक जमीन खरीदी थी और तब से जमीन उनके नाम दर्ज है। इसी बीच भैंसाकमेड़ पंचायत के मनोहरपुरा गांव में भी केशुलाल बलाई नाम का एक अन्य व्यक्ति था, जिसकी मृत्यु 9 दिसंबर 1982 को हो चुकी थी। आरोप है कि मृत व्यक्ति की पत्नी केशीबाई ने उसी पुराने मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर खमनोर तहसीलदार कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में दावा किया गया कि राज्यावास स्थित जमीन उसके दिवंगत पति की है और उसका नामांतरण उसके तथा उसकी बेटियों के नाम किया जाए।

गांव अलग, पहचान अलग… फिर भी हो गया नामांतरण

Fake death certificate land scam Rajsamand : मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों व्यक्तियों के गांव अलग-अलग थे। एक व्यक्ति टांटोल गांव का निवासी था, जबकि दूसरा मनोहरपुरा, भैंसाकमेड़ पंचायत का रहने वाला था। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों ने दस्तावेजों की गहराई से जांच नहीं की। रिपोर्ट के अनुसार खमनोर तहसीलदार ने बिना पर्याप्त सत्यापन किए आवेदन स्वीकार कर लिया और टांटोल निवासी जीवित केशुलाल बलाई की जमीन का नामांतरण भैंसाकमेड़ निवासी केशीबाई और उनकी दो बेटियों के नाम कर दिया। अब सवाल यह उठ रहा है कि जिस व्यक्ति की मौत वर्ष 1982 में हो चुकी थी, उसके नाम पर वर्ष 2000 में खरीदी गई जमीन का रिकॉर्ड कैसे तैयार हो गया और अधिकारियों ने यह गंभीर तथ्य क्यों नहीं जांचा।

नामांतरण के बाद जमीन बेच दी गई

Rajsamand latest crime news : पीड़ित वृद्ध का आरोप है कि नामांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद उक्त जमीन नाथद्वारा निवासी बंशीलाल को बेच दी गई। जमीन की बाकायदा रजिस्ट्री भी करवा दी गई। इस पूरे घटनाक्रम में राज्यावास निवासी दिलीप खारोल का नाम भी सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सभी लोगों ने मिलकर फर्जी दस्तावेजों और गलत जानकारी के आधार पर जमीन हड़पने की साजिश रची।

राजस्व विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

Alive man declared dead for land : मामला सामने आने के बाद अब राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाम, गांव और रिकॉर्ड का सही तरीके से मिलान किया जाता तो इतनी बड़ी गड़बड़ी कभी नहीं होती। लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर बिना जीवित व्यक्ति की जांच और सत्यापन के जमीन का नामांतरण कैसे कर दिया गया। वहीं यह मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक लापरवाही और मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है।

PM Kisan status check : किसानों के लिए जरूरी खबर! ये काम नहीं किया तो अटक जाएगी अगली किस्त, चेक करें नाम

पुलिस ने शुरू की जांच

Rajsamand police investigation : कांकरोली थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब नामांतरण प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों, मृत्यु प्रमाण पत्र, जमीन खरीद रिकॉर्ड और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि पूरे मामले में किस स्तर पर लापरवाही हुई और क्या इसमें जानबूझकर फर्जीवाड़ा किया गया।

बुजुर्ग ने मांगा न्याय

86 वर्षीय केशुलाल बलाई ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि वे वर्षों से जमीन के वास्तविक मालिक हैं, लेकिन फर्जी दस्तावेजों के जरिए उनकी संपत्ति हड़प ली गई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और जमीन वापस दिलाने की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है।

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 514

Post navigation

Previous: PM Kisan status check : किसानों के लिए जरूरी खबर! ये काम नहीं किया तो अटक जाएगी अगली किस्त, चेक करें नाम
Next: Shree Jee Public School CBSE result 2026 : CBSE रिजल्ट में श्री जी पब्लिक स्कूल का जलवा, दर्जनों छात्रों ने हासिल किए 90%+ अंक

Related Stories

Rajsamand Opium Smuggling
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Opium Smuggling : राजसमंद में अफीम तस्करों की पुलिस से मुठभेड़, 70 लाख अफीम डोडा के साथ आरोपी दबोचा

Parmeshwar Singh Chundwat July 20, 2026
Rajsamand ACB Raid
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand ACB Raid : ऑपरेशन के नाम पर रिश्वत! राजसमंद में डॉक्टर 1300 रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat July 20, 2026
Rajsamand Theft News
  • क्राइम/हादसे
  • समाचार

Rajsamand Theft News : राजसमंद में ग्रामीणों को घरों में कैद कर 11 मकानों में चोरी, कार सवार बदमाशों ने आधी रात मचाया आतंक

Laxman Singh Rathor July 17, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_cb1IRgox45o Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नए पड़ाव की ओर बढ़ता जयवर्द्धन न्यूज #Jaivardhannews
छात्रों के समर्थन में राजसमंद काग्रेंस ने फूंका प्रधानमंत्री व मंत्रियों का पुतला
.
#Rajsamandnews #Congress #Jaivardhannewsदिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान स्टूडेंट के साथ हुए कथित लाठी चार्ज के विरोध में राजसमंद कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पूतला फूंका।Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
छात्रों के समर्थन में राजसमंद काग्रेंस ने फूंका प्रधानमंत्री व मंत्रियों का पुतला #congress
राजसमंद में वृद्ध को मृत बता हड़पी लाखों की जमीन, तीन महिलाएं पहुंचीं जेल
.
राजसमंद में 86 साल के एक जीवित बुजुर्ग को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर उनकी लाखों रुपए की जमीन हड़पने का खुलासा करते हुए कांकरोली थाना पुलिस ने मां व दो बेटियों को गिरफ्तार किया।
.
#Rajsamandpolice #Crimenews #JaivardhannewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में वृद्ध को मृत बता हड़पी लाखों की जमीन, तीन महिलाएं पहुंचीं जेल #rajsamandpolice
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy