Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Opium Smuggling : राजसमंद में अफीम तस्करों की पुलिस से मुठभेड़, 70 लाख अफीम डोडा के साथ आरोपी दबोचा

Parmeshwar Singh Chundwat July 20, 2026 1 minute read

राजसमंद : Rajsamand Opium Smuggling : मेवाड़ से मारवाड़ मार्ग पर चारभुजा में झीलवाड़ा के पास अफीम डोडा तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस नाकाबंदी में फंसे स्कॉर्पियो सवार युवक ने पुलिस ने फायरिंग कर दी, मगर पुलिस ने भी जवाबी राउंड फायर करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी जंगल में फरार हो गया। पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बारगी अफरातफरी मच गई। पुलिस जवानों ने जान जोखिम में डाल घेराबंदी कर स्कॉर्पियो चालक को दबोच लिया। यह राहत की बात है कि मुठभेड़ में किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने करीब 70 लाख के डोडा चूरा सहित स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। कार से तीन फर्जी नंबर प्लेटे भी बरामद की है। पुलिस की एक टीम गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करते हुए तस्करी नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है, जबकि दूसरी टीम अब भी जंगल में फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।

Rajsamand Police राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम को लेकर ऑपरेशन त्रिनेत्र विशेष अभियान चल रहा है। डीएसटी प्रभारी केशाराम को मुखबिर से सूचना मिली की अफीम डोडा से भरी स्काॅर्पियो आ रही है। इस सूचना पर एएसपी महेंद्र पारीक, कुंभलगढ़ डीएसपी जितेंद्रसिंह के सुपरविजन में जिला विशेष टीम, साइबर शाखा व चारभुजा थाना पुलिस ने झीलवाड़ा से टुंडरा बेरी रोड पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद झीलवाड़ा की तरफ से तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो आई और पुलिस नाकाबंदी देखकर बदमाश रिवर्स लेकर कार भगाने लगे, मगर पुलिस ने पहले ही पीछे की तरफ भी रास्ता रोक दिया। पुलिस घेराबंदी में फंसने के बाद कार सवार एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस टीम में शामिल हैड कांस्टेबल करणसिंह ने जवाब में दो राउंड फायर किया और अन्य पुलिस जवानों ने कार चालक को दबोच लिया। आमने सामने फायरिंग से एक बारगी अफरातफरी मच गई, जिससे फायर करने वाला बदमाश जंगल की तरफ भाग खड़ा हुआ। उसके बाद पुलिस के एक दल ने मौके पर एक आरोपी को पकड़ कार की तलाशी लेना शुरू किया, जबकि दूसरी टीम जंगल में भागे आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने कार से करीब 70 लाख का 454 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने बाड़मेर जिले में शिव के भियाड़ निवासी गोविंद उर्फ गोविंदपाल पुत्र जोगाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आखिर वे यह अफीम डोडा चूरा कहां से लाए और कहां ले जा रहे थे। चारभुजा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत, खरीद-फरोख्त, तस्करी नेटवर्क तथा अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

तीन फर्जी नंबर प्लेट भी पुलिस ने की बरामद

Doda Chura Seized : एसपी हेमंत कलाल ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के दौरान पुलिस ने बचने के लिए बदमाश जगह जगह कार की नंबर प्लेट बदल देते हैं, ताकि कोई सूचना भी दे देवे, तो कार पकड़ में नहीं आ सके। इसलिए कार से 3 फर्जी नंबर प्लेट मिली है, जिसे पुलिस ने जब्त कर ली है। साथ ही स्काॅर्पियो के असल मालिक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

25 कट्टों में भरा था 454 किलो डोडा चूरा

IPS Hemant Kalal पुलिस ने स्काॅर्पियो को तलाशी ली, जिसमें पीछे की सीट और डिक्की से 25 कट्‌टे बरामद किए, जिसमें 454.385 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा भरा था। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 70 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने व अलग-अलग स्थानों पर पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट बदलकर तस्करी करते थे।

यह है पुलिस टीम

कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी केशाराम, चारभुजा थाना प्रभारी लक्ष्मणसिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद जाखड़, विजय सिंह, करणसिंह, धर्मेंद्र, दिनेश, महिपाल, कांस्टेबल गणपतसिंह, जेठाराम, रमेश, बाबूलाल, रोहिताश, ओमप्रकाश, चालक हंसराज और महिपाल सहित साइबर सेल एवं चारभुजा थाने के जवान शामिल हैं। यह टीम लगातार जंगल में फरार बदमाश में जुटी है।

Rajsamand ACB Raid : ऑपरेशन के नाम पर रिश्वत! राजसमंद में डॉक्टर 1300 रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,117

Post navigation

Previous: Rajsamand ACB Raid : ऑपरेशन के नाम पर रिश्वत! राजसमंद में डॉक्टर 1300 रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Next: Rajsamand Land Scam : मरे हुए भाइयों के नाम पर करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री! पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत 5 पर FIR के आदेश

Related Stories

Khamnore Police Theft Case
  • क्राइम/हादसे

Khamnore Police Theft Case : 300 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, खुला 21 चोरियों का राज; कालबेलिया गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat September 5, 2026
Kelwara child kidnapping
  • क्राइम/हादसे

Kelwara child kidnapping : शादी से इनकार का बदला! 7 साल के बेटे को उठा ले गया युवक, 4 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

Parmeshwar Singh Chundwat August 30, 2026
Municipal election in rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Municipal election : भाजपा- कांग्रेस का पैनल तैयार, टिकट से पहले मैदान में दावेदार | Rajsamand News

Laxman Singh Rathor August 27, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.