Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajsamand Land Scam : मरे हुए भाइयों के नाम पर करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री! पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत 5 पर FIR के आदेश

Parmeshwar Singh Chundwat July 23, 2026 1 minute read

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद । Rajsamand Land Scam : जिले के देवगढ़ से करोड़ों रुपए की कृषि भूमि से जुड़े एक कथित फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 6 से 46 वर्ष पहले मर चुके दो भाई को कागजों में जिंदा बताकर नगरपालिका देवगढ़ के पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभालाल रेगर, पालिका के ठेकेदार जयसिंह सहित 5 आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। पांचों आरोपियों ने भूखंड काट कर भूमि कब्जा ली। मृत लोगों को जीवित बताकर राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी कर करोड़ों की जमीन हड़पने के आरोप को लेकर वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए देवगढ़ थाना पुलिस को प्रकरण दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। अब पांचों आरोपियों के अलावा तहसीलदार सहित अन्य कार्मिकों की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है।

Deogarh Land Scam जानकारी के अनुसार देवगढ़ शहर से कामलीघाट रोड पर प्रथम पेट्रोल पम्प के पास अमेरिका शिफ्ट हो चुके दो भाईयों की जमीन थी। रावला चौक, देवगढ़ निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरसिंह चौहान ने वरिष्ठ सिविल न्यायालय एवं अतिरिक्त मुख्य मजिस्ट्रेट के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किया। परिवाद में बताया कि देवगढ़ शहर में खसरा संख्या 1714 (रकबा 0.2800 हेक्टेयर) तथा पुराना खसरा संख्या 1458 (रकबा 1.06 बीघा) के मूल खातेदार चंद्रभाई पिता उम्मेदभाई एवं विठलभाई पिता उम्मेदभाई थे। दोनों भाई का पूरा परिवार अमेरिका में शिफ्ट हो गया। इस बीच 4 जनवरी 1980 को विट्ठल भाई की अहमदाबाद के वीएस हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई और उनका परिवार व वारिश भी अमेरिका चले गए। इसके अलावा दूसरा भाई चन्द्रप्रकाश जो पहले से अमेरिका में ही रह रहा था और वर्ष 2019 में अमेरिका में ही मृत्यु हो गई। इसके बाद नगरपालिका देवगढ़ के निवर्तमान अध्यक्ष शोभालाल रेगर ने भूमि हड़पने के उद्देश्य से एक सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र रचा और फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपए की भूमि का स्वामित्व बदल दिया गया। आरोप है कि दोनों मृत व्यक्तियों की जगह कथित फर्जी व्यक्तियों को तहसील कार्यालय देवगढ़ में पेश करके जमीन की रजिस्ट्री करवा ली गई। यह फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सोलंकी दरवाजा देवगढ़ निवासी चन्द्रप्रकाश मेवाड़ा ने नगरपालिका देवगढ़ के निवर्तमान अध्यक्ष शोभालाल रेगर, ठेकेदार जयसिंह, पितामपुरा देवगढ़ निवासी हरदेव गुर्जर, सोहनलाल गुर्जर Rajsamand Crime News के खिलाफ हाईकोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया। फिर रिपोर्टकर्ता भी आरोपियों से मिलीभगत कर ली और पक्ष व विपक्ष ने मिलकर हाईकोर्ट में समझौता पत्र दाखिल कर प्रकरण का निस्तारण कर लिया। फिर पालिकाध्यक्ष शोभालाल रेगर सहित पांचाें आरोपियों ने उक्त भूमि का पांच बराबर हिस्सों में बंटवारा कर नामान्तरण खुलवा दिया। फिर पांच भूखंड काट कर पांचों आरोपियों ने कब्जा लिया, जबकि पांचों में से कोई भी व्यक्ति असल भूमि मालिक के वारिस नहीं है।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, फिर कोर्ट गए

Devgarh Fake Registry Case अमरसिंह ने बताया कि 20 मार्च 2026 को देवगढ़ थाने में शिकायत दी। इसके बाद 21 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक राजसमंद को लिखित परिवाद सौंपा, लेकिन न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही कार्रवाई हुई। इस पर उनके द्वारा वरिष्ठ सिविल न्यायालय देवगढ़ में वाद पेश किया गया। अदालत ने वाद की सुनवाई के बाद मामला गंभीर माना और अब नगरपालिका देवगढ़ के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष शोभालाल समेत 5 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मृत भाईयों की जमीन हड़पी

Dead Person Land Registry Case छह से 46 वर्ष पहले जो व्यक्ति मर चुके हैं, उनके नाम से फर्जी व्यक्ति तहसील में पेश कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवा ली। यह गंभीर अपराध है। इसलिए पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश ने सुनवाई के बाद अब इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। मुझे उम्मीद है कि अब प्रकरण में निष्पक्ष जांच होकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

अमरसिंह चौहान, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष देवगढ़

आरोप बेबुनियाद हैं, द्वेषता से दी रिपोर्ट

देवगढ़ शहर में कृषि भूमि मामले में उच्च न्यायालय ने भी प्रकरण खारिज कर दिया। मुझे पर जो आरोप लगाए हैं, वे बेबुनियाद है। अमरसिंहजी मुझसे राजनीतिक द्वेष रखते हैं। जब से मंडल अध्यक्ष का दायित्व उनसे छूटा है, तब से ही मेरे विरुद्ध बेबुनियाद षड़यंत्र रच रहे हैं।

शोभालाल रेगर, निवर्तमान अध्यक्ष नगरपालिका देवगढ़
Rajsamand ACB Raid : ऑपरेशन के नाम पर रिश्वत! राजसमंद में डॉक्टर 1300 रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 708

Post navigation

Previous: Rajsamand Opium Smuggling : राजसमंद में अफीम तस्करों की पुलिस से मुठभेड़, 70 लाख अफीम डोडा के साथ आरोपी दबोचा
Next: Kumbhalgarh Tiger Project : सांसद ने रोका, विधायक ने ठोकी ताल, कुंभलगढ़ टाइगर प्रोजेक्ट पर बढ़ी सियासी गर्मी

Related Stories

Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Desuri Ghat route update
  • समाचार

Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
Rajsamand Nagar Parishad election
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad election : बाड़ेबंदी से गरमाई सियासत: चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस ने पार्षदों को किया एकजुट

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.