Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Kelwara child kidnapping : शादी से इनकार का बदला! 7 साल के बेटे को उठा ले गया युवक, 4 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

Parmeshwar Singh Chundwat August 30, 2026 1 minute read

कुंभलगढ़। Kelwara child kidnapping : केलवाड़ा थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर एक महिला के 7 वर्षीय बेटे के अपहरण का मामला सामने आया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपी बच्चे को लेकर सूरत भागने की फिराक में थे।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 29 अगस्त को केलवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में राजाराम से हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि कांकड़वा निवासी रमेश उर्फ रामलाल उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। महिला द्वारा शादी से इनकार करने के बाद आरोपी ने उसके 7 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अधिकारी तेजकरण सिंह चारण के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम ने तकनीकी विश्लेषण के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की लोकेशन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पता चला कि रमेश उर्फ रामलाल अपने भाई दिनेश के साथ बच्चे को लेकर सूरत जाने की तैयारी में है। दोनों आरोपी उदयपुर के गोवर्धन विलास क्षेत्र से सूरत जाने वाली बस में सवार हो चुके थे। 7 year old boy kidnapped

गोवर्धन विलास में बस रुकवाकर बच्चे को छुड़ाया

Kumbhalgarh child kidnapping : पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपियों का पीछा किया और गोवर्धन विलास क्षेत्र में सूरत जा रही बस को रुकवाया। बस की जांच के दौरान पुलिस ने 7 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया के साथ पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान रमेश उर्फ रामलाल (27) और उसके भाई दिनेश (22), दोनों निवासी कांकड़वा, के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और अपहरण के मामले में उनकी भूमिका सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। Udaipur child rescue

Jaivardhan News

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत प्रकरण संख्या 123/2026 दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है।

Udaipur Congress candidate list : उदयपुर में कांग्रेस ने खोले पत्ते: 80 वार्डों के प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट जारी, देखें

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 0

Post navigation

Previous: Udaipur Congress candidate list : उदयपुर में कांग्रेस ने खोले पत्ते: 80 वार्डों के प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट जारी, देखें

Related Stories

Municipal election in rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Municipal election : भाजपा- कांग्रेस का पैनल तैयार, टिकट से पहले मैदान में दावेदार | Rajsamand News

Laxman Singh Rathor August 27, 2026
Income Tax Officer Fraud in rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Income Tax Officer Fraud : इनकम टैक्स अधिकारी बन होटल सौदे का झांसा, लाखों ठग फरार | Rajsamand police

Laxman Singh Rathor August 26, 2026
Rajsamand ACB News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand ACB News : पट्टा बनवाने के लिए मांगी ₹43,500 की रिश्वत! राजसमंद में VDO और प्रशासक पर ACB का बड़ा एक्शन

Parmeshwar Singh Chundwat August 5, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद की पांचो निकायों में भाजपा प्रचंड बहुमत से बोर्ड बनाएगी- जगदीश पालीवाल #bjp #rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद की पांचो निकायों में भाजपा प्रचंड बहुमत से बोर्ड बनाएगी- जगदीश पालीवाल #bjp #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
पुलिस जवानों की कलाई पर बंधी राखी, बहनों से किया ‘रक्षा का वचन’ #rajsamandpolice #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
भाजपा विधायक की ‘मिनी पाकिस्तान’ टिप्पणी पर बवाल, खांजीपीरवासियों ने जताया विरोध #udaipurnews
Subscribe

वेब स्टोरी

Recent Posts

  • Kelwara child kidnapping : शादी से इनकार का बदला! 7 साल के बेटे को उठा ले गया युवक, 4 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया
  • Udaipur Congress candidate list : उदयपुर में कांग्रेस ने खोले पत्ते: 80 वार्डों के प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट जारी, देखें
  • Nepal Flood 2026 : नेपाल बाढ़ में 691 मौतों के बीच बड़ा सवाल, समय पर अलर्ट मिलता तो बच सकती थीं सैकड़ों जानें?
  • Sanatani Chaturmas 2026 : बदलापुर में 4 सितंबर को सजेगी भक्ति की महफिल, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर होगा भव्य आयोजन
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 30 Aug. 2026
| MoreNews by AF themes.