Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Municipal election : भाजपा- कांग्रेस का पैनल तैयार, टिकट से पहले मैदान में दावेदार | Rajsamand News

Laxman Singh Rathor August 27, 2026 1 minute read

Municipal election : नगरपरिषद चुनाव राजसमंद के चुनाव में घमासान

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

Municipal elections : नगरपरिषद राजसमंद के चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस द्वारा वार्ड 1 से 45 तक पार्षद का चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के आवेदन जमा करने के साथ पैनल को अंतिम रूप देने की कार्रवाई चल रही है। इस बीच भाजपा व कांग्रेस के नेता अभी से अपनी अपनी जीत के दावे करने लगे हैं। अब सवाल यही है कि क्या कांग्रेस अपना बोर्ड राजसमंद में बरकरार रख पाएगी या भाजपा शहरी सत्ता की कमान छीन लेगी। हालांकि अभी प्रत्याशियों की तस्वीर भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन दोनों ही राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी तक जोड़ जुगाड़ में लगे हैं। सवाल यह भी है कि जनता की उम्मीदों पर आखिर कौन खरा उतर पाया है, भाजपा या कांग्रेस। इसका जवाब अभी भविष्य की गर्त में है, मगर दोनों ही राजनीतिक दलों के चुनावी घोषणा पत्र भी इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से ही हर गली- मोहल्ले से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों तक चर्चा चुनाव की ही चल रही है और नेता व राजनेताओं से सवाल भी कर रहे हैं।

Rajsamand News : नगरपरिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस पर्यवेक्षक दीपक व्यास ने सघन क्षेत्र विकास समिति परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवेदन पत्र प्राप्त किए और प्रत्येक दावेदार के मन की बात को सुना। इसी तरह भाजपा के पर्यवेक्षक बोहरा ने भी प्रत्येक वार्ड से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के आवेदन ले लिए हैं। दोनों ही राजनीतिक दलों द्वारा आंतरिक रूप से सर्वे किया जा रहा है, जहां कौन जिताऊ प्रत्याशी हो सकता है, उसके बारे में जनता से फीडबैक भी लिया जा रहा है। साथ ही बहुत मिलने पर कौन बेस्ट सभापति का दावेदार हो सकता है। इसको लेकर भी भाजपा व कांग्रेस द्वारा जनता से फीडबैक लिया जा रहा है।

क्या दोनों भाई आमने सामने लड़ेंगे

भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुभाष पालीवाल के पार्षद चुनाव लड़ने व सभापति के दावेदार की चर्चा है, जबकि कांग्रेस से उन्हीं के भाई ब्रजेश पालीवाल ने भी टिकट मांगा है। सवाल है कि क्या सुभाष व ब्रजेश दोनों आमने सामने चुनाव लड़ेंगे।

दोनों अशोक भी मैदान में

Nagar Parishad Rajsamand : पूर्व चेयरमैन अशोक रांका व पूर्व सभापति अशोक टांक भी नगरपरिषद के चुनावी रण में उतर चुके हैं। दोनों पार्षद के साथ ही सभापति के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं। दोनों ही अशोक को एक एक बार जनता मौका दे चुकी है, मगर इस बार क्या फिर से जनता इनके ऊपर विश्वास जताएगी। दोनों अशोक जहां से टिकट मांग रहे हैं, वहां कुछ अन्य दावेदार भी है।

राजनीति के चर्चित चेहरों की बात

BJP Rajsamand : भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों में राजनीति के कुछ चर्चित चेहरे भी मैदान में है। पूर्व उप सभापति चुन्नीलाल पंचोली भी मैदान में है, जो पहले भी सभापति के दावेदार थे। इन्हें एक बार कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया, तो निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते थे। इस बार पंचोली के सामने भाजपा से मुन्ना अग्रवाल के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा है। साथ ही निवर्तमान सभापति व कांग्रेस नेता अशोक टांक के सामने भाजपा द्वारा गिरीराज सोनी व देवराज को मैदान में उतारने की चर्चा है, जबकि कांग्रेस से पूर्व चेयरमैन रह चुके नारायणलाल सुथार भी वार्ड 45 व 1 से टिकट मांग रहे हैं। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष चंचल नन्दवाना व उनकी पत्नी हिमानी नन्दवाना वार्ड 22 से टिकट मांग रहे हैं, जहां भाजपा की ओर से अशोक रांका के मैदान में उतरने की चर्चा है। युवा कांग्रेस नेता रवि गर्ग राजनगर क्षेत्र से चुनाव लड़ने की रणनीति में जुटे हैं, तो लच्छु भाई उर्फ हेमंत रजक वार्ड 34 से जोर आजमाइश में जुटे हैं।

दोनों युवा जिलाध्यक्षों की भी अग्निपरीक्षा

Congress Rajsamand : नगरपरिषद राजसमंद के साथ नाथद्वारा, आमेट, देवगढ़ृ व भीम नगरपालिका चुनाव जीतना इस बार भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्यप्रताप सिंह चौहान के लिए भी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। पालीवाल व चौहान पिछले एक माह से लगातार नगर निकाय चुनाव जीतने के लिए जिताऊ प्रत्याशियों को मैदान में उतारने के प्रयास में जुटे हैं।

Income Tax Officer Fraud : इनकम टैक्स अधिकारी बन होटल सौदे का झांसा, लाखों ठग फरार | Rajsamand police

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 749

Post navigation

Previous: Income Tax Officer Fraud : इनकम टैक्स अधिकारी बन होटल सौदे का झांसा, लाखों ठग फरार | Rajsamand police
Next: Kileshwar Mahadev Temple : श्रावण के अंतिम सोमवार पर किलेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Related Stories

Khamnore Police Theft Case
  • क्राइम/हादसे

Khamnore Police Theft Case : 300 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, खुला 21 चोरियों का राज; कालबेलिया गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat September 5, 2026
Kelwara child kidnapping
  • क्राइम/हादसे

Kelwara child kidnapping : शादी से इनकार का बदला! 7 साल के बेटे को उठा ले गया युवक, 4 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

Parmeshwar Singh Chundwat August 30, 2026
Income Tax Officer Fraud in rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Income Tax Officer Fraud : इनकम टैक्स अधिकारी बन होटल सौदे का झांसा, लाखों ठग फरार | Rajsamand police

Laxman Singh Rathor August 26, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews #elction2026 राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews
#elction2026
Rajasthan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews
#elction2026
Rajasthan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews #elction2026
उदयपुर में फिर लगातार 7वीं बार BJP का बनेगा बोर्ड, देखिए परिणाम #udaipurnews #election2026Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
उदयपुर में फिर लगातार 7वीं बार BJP का बनेगा बोर्ड, देखिए परिणाम #udaipurnews #election2026
राजसमंद में 5 निकाय परिणाम : जनता का सबक या अप्रत्याशित हालात, क्या क्रॉस वोटिंग के चांस ? #Rajsamandnewsराजसमंद जिले में नगरपरिषद राजसमंद में भाजपा को पूर्ण बहुमत है, जबकि नाथद्वारा में निर्दलीय ही तय करेगा कि आखिर किसका सभापति बनेगा। हालांकि निर्दलीय भी भाजपा समर्थित ही बताया जा रहा है। क्या नाथद्वारा में क्रॉस वोटिंग का का कोई चांस है। भीम नगरपालिका में भाजपा मात्र 1 सीट ही क्यों मिली और देवगढ़ का बोर्ड भी गंवाना पड़ गया। आमेट नगरपालिका की कमान जनता ने भाजपा को सौंप दी।
Rajsamand News
Rajsamand MLA
Nagar parishad Rajsamand
Municipal election
Election 2026
Congress leader
राजसमंद के पार्षद
नगर निकाय चुनाव 2026
Congress Rajsamand
Nagarpalika Amet
Nagarpalika Devgarh
Nagarpalika Nathdwara
Nathdwara News
Nagarpalika Bhim
Sudarshan Singh Rawat
MLA Deepti Maheshwari
MLA Surendra Singh Rathore
MLA Hari Singh RawatJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में 5 निकाय परिणाम :जनता का सबक या अप्रत्याशित हालात, क्या क्रॉस वोटिंग के चांस ?
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Nathdwara Nagar Palika Election : भाजपा बहुमत से एक कदम दूर, निर्दलीय बना किंगमेकर: नाथद्वारा में कांग्रेस को 19 सीटें
  • Vijayraj Kumari mewar Passed Away : पूर्व राजपरिवार की सदस्य विजयराज कुमारी का निधन, शंभू पैलेस से निकली अंतिम यात्रा
  • Rajsamand Municipal Election : सभापति पद के लिए पालीवाल-जैन दावेदारों में लॉबिंग तेज, भाजपा में नाम को लेकर मंथन
  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
| MoreNews by AF themes.