Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Income Tax Officer Fraud : इनकम टैक्स अधिकारी बन होटल सौदे का झांसा, लाखों ठग फरार | Rajsamand police

Laxman Singh Rathor August 26, 2026 1 minute read

कारोबारी को शक होने पर पुलिस ने तत्परता से खेरवाड़ा में पकड़ा

Income Tax Officer Fraud : राजसमंद। होटल को खरीदने के बहाने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर राजसमंद के एक होटल कारोबारी से साढ़े आठ लाख रुपए ठग लिए। कारोबारी को शक होने पर राजसमंद जिले के राजनगर थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को उदयपुर के खेरवाड़ा से पकड़ लिया, जो गुजरात की तरफ भाग रहा था। राजसमंद पुलिस ने पचास हजार रुपए नकद व आठ लाख के जेवर भी बरामद कर लिए हैं।

Rajsamand police : जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने बताया कि गांधीनगर हाइवे, अहमदाबाद निवासी अतित शाह पुत्र जितेंद्र शाह जैन खुद को इकम टैक्स अधिकारी बताया, जिसके फर्जी कार्ड भी बना रखे थे। वह पिछले छह माह से बडारड़ा स्थित होटल काठियावाड़ पर खाना खाने आता रहता था, जिससे होटल कारोबारी वेणीराम कुमावत को भी विश्वास हो गया। इस दौरान अतित शाह ने होटल खरीदने का ऑफर भी दिया। होटल बेचने या पार्टनरशिप की बातें भी कही। फिर कहा कि 24 अगस्त को उसकी होटल को वह किराए पर लेकर कुछ माह चलाएगा और उसके बाद वह खरीद लेगा। इस पर सहमति लगभग बन गई। इसके तहत 24 अगस्त सुबह आरोपी अतित शाह पहुंचा और कहा कि भोपाजी व उसकी पत्नी 60 लाख रुपए लेकर आ रही है। आज उसकी पत्नी का जन्मदिन भी है। इसलिए आप 4 तोले की सोने की चेन मंगवा दो और 50 हजार रुपए की फ्रेश गड्‌डी भी दे दीजिए। सारा पेमेंट उसकी पत्नी आते ही दे देंगे। इस तरह कारोबारी वेणीराम ने 4 तोला सोने की चेन मंगवा दी और 500 रुपए की फ्रेश नोट के 50 हजार रुपए ले आए। सोने की चेन व नकद राशि लेकर अतित शाह फरार हो गया और कुछ देर बाद माेबाइल बंद कर दिया। इस पर कारोबारी वेणीराम ने तत्काल राजनगर थाना पुलिस को सूचित किया। इस पर पुलिस ने सिर्फ 4 घंटे की समयावधि में आरोपी को उदयपुर के खेरवाड़ा से पकड़ लिया। आरोपी ने वेणीराम से कहा कि वह होटल खरीदना चाहता है और चाहे तो उसे पार्टनर भी रख सकता है। इस पर वेणीराम ने होटल को लीज पर देने की बात कही। आरोपी ने कारोबारी को राजसमंद में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी में निवेश करने की बात कहकर भी विश्वास में लिया।

पत्नी के जन्मदिन पैसा बांटने की बात

Hotel Owner Fraud in Rajsamand : आरोपी अतित जितेंद्र शाह ने कहा कि उसकी पत्नी का जन्मदिन है, जिसे चार तोला सोने की चेन दूंगा। साथ ही 50 हजार रुपए जो 500 रुपए फ्रेश गड्‌डी है, वह होटल में काम करने वाले कर्मचारियों को पत्नी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दूंगा। आज ही होटल को हैंडओवर करने का मुहूर्त है, जिसके लिए उसकी पत्नी व भोपाजी सहित कुछ लोग आ रहे हैं। इसी बहाने आरोपी ने सोने की चेन व 50 हजार रुपए की राशि ले ली।

Jaivardhan News

पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ लिया

Fake Income Tax Officer : बडारड़ा में होटल काठियावाड़ से सोने की चेन व नकद राशि लेकर अतित शाह के फरार होने व मोबाइल बंद होने पर पीड़ित वेणीराम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। डीएसपी नेत्रपालसिह के निर्देशन में राजनगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही उदयपुर पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना देते हुए नाकाबंदी करवा दी। रेंज स्तरीय नाकाबंदी के बीच राजनगर थाना पुलिस ने पीछा किया। खेरवाड़ा थाना प्रभारी मनमथ आड़ा ने नाकाबंदी में कार चालक अतित शाह को पकड़ लिया। फिर राजनगर थाना पुलिस के हवाले कर लिया।

कार्रवाई में यह पुलिस टीम शामिल

Rajasthan police News : राजनगर थाने के एसआई ओंकारसिंह, एएसआई भंवरसिंह, चेतन कुमार, मनोज कुमार, अमित कुमार और उदयपुर के खेरवाड़ा थाना प्रभारी मनमत आड़ा और पुलिस टीम का विशेष सहयोग रहा।

View this post on Instagram
Jeetawas School News : जीतावास स्कूल में छात्रा से बैड टच के मामले में यू टर्न, घटना को बताया षड़यंत्र

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 568

Post navigation

Previous: Jeetawas School News : जीतावास स्कूल में छात्रा से बैड टच के मामले में यू टर्न, घटना को बताया षड़यंत्र
Next: Municipal election : भाजपा- कांग्रेस का पैनल तैयार, टिकट से पहले मैदान में दावेदार | Rajsamand News

Related Stories

Khamnore Police Theft Case
  • क्राइम/हादसे

Khamnore Police Theft Case : 300 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, खुला 21 चोरियों का राज; कालबेलिया गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat September 5, 2026
Kelwara child kidnapping
  • क्राइम/हादसे

Kelwara child kidnapping : शादी से इनकार का बदला! 7 साल के बेटे को उठा ले गया युवक, 4 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

Parmeshwar Singh Chundwat August 30, 2026
Municipal election in rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Municipal election : भाजपा- कांग्रेस का पैनल तैयार, टिकट से पहले मैदान में दावेदार | Rajsamand News

Laxman Singh Rathor August 27, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews #elction2026 राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews
#elction2026
Rajasthan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews
#elction2026
Rajasthan NewsJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजस्थान में दिग्गज नेता भी अपने वार्ड को जीता पाए, देखिए #rajasthanNews #elction2026
उदयपुर में फिर लगातार 7वीं बार BJP का बनेगा बोर्ड, देखिए परिणाम #udaipurnews #election2026Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
उदयपुर में फिर लगातार 7वीं बार BJP का बनेगा बोर्ड, देखिए परिणाम #udaipurnews #election2026
राजसमंद में 5 निकाय परिणाम : जनता का सबक या अप्रत्याशित हालात, क्या क्रॉस वोटिंग के चांस ? #Rajsamandnewsराजसमंद जिले में नगरपरिषद राजसमंद में भाजपा को पूर्ण बहुमत है, जबकि नाथद्वारा में निर्दलीय ही तय करेगा कि आखिर किसका सभापति बनेगा। हालांकि निर्दलीय भी भाजपा समर्थित ही बताया जा रहा है। क्या नाथद्वारा में क्रॉस वोटिंग का का कोई चांस है। भीम नगरपालिका में भाजपा मात्र 1 सीट ही क्यों मिली और देवगढ़ का बोर्ड भी गंवाना पड़ गया। आमेट नगरपालिका की कमान जनता ने भाजपा को सौंप दी।
Rajsamand News
Rajsamand MLA
Nagar parishad Rajsamand
Municipal election
Election 2026
Congress leader
राजसमंद के पार्षद
नगर निकाय चुनाव 2026
Congress Rajsamand
Nagarpalika Amet
Nagarpalika Devgarh
Nagarpalika Nathdwara
Nathdwara News
Nagarpalika Bhim
Sudarshan Singh Rawat
MLA Deepti Maheshwari
MLA Surendra Singh Rathore
MLA Hari Singh RawatJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में 5 निकाय परिणाम :जनता का सबक या अप्रत्याशित हालात, क्या क्रॉस वोटिंग के चांस ?
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Nathdwara Nagar Palika Election : भाजपा बहुमत से एक कदम दूर, निर्दलीय बना किंगमेकर: नाथद्वारा में कांग्रेस को 19 सीटें
  • Vijayraj Kumari mewar Passed Away : पूर्व राजपरिवार की सदस्य विजयराज कुमारी का निधन, शंभू पैलेस से निकली अंतिम यात्रा
  • Rajsamand Municipal Election : सभापति पद के लिए पालीवाल-जैन दावेदारों में लॉबिंग तेज, भाजपा में नाम को लेकर मंथन
  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
| MoreNews by AF themes.