
Rajsamand municipal election result : राजसमंद जिले की एक नगर परिषद राजसमंद और चार नगर पालिकाओं भीम, देवगढ़, आमेट व नाथद्वारा के चुनाव की मतगणना सोमवार को होगी। जिले के पांचों निकायों के 88 वाडों के 251 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना सुबह 8 बजे निर्धारित केंद्रों पर शुरू होगी। शनिवार को मतगणना दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें आरओ, एआरओ सहित मतगणना दलों के कार्मिक शामिल हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार हसीजा ने मतगणना प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, मतपत्रों और प्रत्येक प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरतने को कहा। जिला परिषद् के सीईओ बृजमोहन बैरवा ने कार्मिकों को आवश्यक प्रक्रिया और सावधानियों की जानकारी दी।
किस निकाय में कहां होगी मतगणना, कितनी टेबल लगेंगी
Rajsamand local body election counting Monday : राजसमंद नगर परिषद की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के कमरा नंबर 108 में होगी यहां 10 टेबल लगाई जाएंगी। नाथद्वारा नगरपालिका की मतगणना सेठ मथुरादास बिनानी महाविद्यालय के कमरा नंबर 113 में 8 टेबल पर होगी। आमेट नगरपालिका की मतगणना पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कमरा नंबर 25 में 5 टेबल पर होगी। देवगढ़ नगरपालिका की मतगणना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कमरा नंबर 27 में 5 टेबल पर होगी। वहीं भीम नगरपालिका की मतगणना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय हॉल में 4 टेबल पर संपन्न होगी।

हर राउंड 7 मिनट का, ढाई घंटे में परिणाम आने की संभावना
Rajsamand election result ward wise 2026 : मतगणना प्रक्रिया सुबह 8 बजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगी। प्रत्येक राउंड करीब 7 मिनट का रहेगा। इस दौरान एक साथ 10 वार्डो की मतगणना शुरू होगी। इसी गति के अनुसार मतगणना शुरू होने के करीब ढाई घंटे के भीतर सभी वार्डों के परिणाम आने की संभावना है। प्रशासन को उम्मीद है कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक सभी परिणाम सामने आ जाएंगे। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। केंद्रों के अंदर बैरिकेडिंग की गई है। निर्वाचन अधिकारियों ने सभी मतगणना दलों को प्रक्रिया और दायित्वों का प्रशिक्षण दे दिया है। अधिकारियों ने कार्मिकों को पूरी गंभीरता, सतर्कता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतगणना कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं। Rajsamand ward wise election result
बूथवार गणित से जीत के दावे, सोमवार को खुलेगा राज
Rajsamand 88 wards 251 candidates election : मतदान खत्म होने के बाद अब प्रत्याशी और राजनीतिक दल बूथवार आंकड़ों से अपने-अपने जीते समीकरण निकाल रहे हैं। अधिक मतदान वाले वाडों में प्रत्याशियों की व्यक्तिगत पकड़, मतदाताओं का उत्साह और स्थानीय मुद्दों का असर चुनाव परिणाम में दिखाई दे सकता है। वहीं कम मतदान वाले वाडों में मुकाबला कितना करीबी रहा, यह ईवीएम खुलने के बाद ही स्पष्ट होगा। सोमवार की मतगणना के साथ ही 25 वार्डो के नतीजे सामने आएंगे और इसके बाद देवगढ़ नगर पालिका में बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक तस्वीर साफ होगी।



