
Khamnore Police Theft Case : खमनोर क्षेत्र में लगातार हो रही नकबजनी और चोरी की वारदातों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कालबेलिया गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर कुल 21 वारदातों का पर्दाफाश किया गया है।
शिशोदा और मड़का गांव में हुई चोरी की घटनाओं के बाद गठित विशेष पुलिस टीमों ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने, रूट ट्रेसिंग, संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया। पकड़े गए आरोपियों में चंद्रलाल उर्फ समुदनाथ, भेरूलाल उर्फ काकू और अजय नाथ उर्फ लाला शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी का माल बरामद करने और अन्य सहयोगियों का पता लगाने में जुटी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों के काम करने का तरीका भी सामने आया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले संबंधित इलाके की बाकायदा रैकी करते थे। वे दिन के समय घूमकर बंद पड़े मकानों की स्थिति और आसपास के रास्तों की जानकारी जुटाते थे। इसके बाद रात के समय सुनसान और कच्चे रास्तों का इस्तेमाल करते हुए बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करते थे। आरोपियों ने मड़का, गांवगुड़ा, फतेहपुर, शिशोदा, सुधरिया, कुंठवा, खमनोर मोलेला रोड, कोशियावाड़ा, उसरवास और नाथद्वारा क्षेत्र की कई वारदातों को स्वीकार किया है।

ठिकाने बदलकर और मोबाइल बंद कर भागते थे आरोपी
Rajsamand Kalbeliya Gang पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी काफी शातिर हैं और वारदात को अंजाम देने के बाद तुरंत अपने मोबाइल फोन बंद कर लेते थे। पकड़ से बचने के लिए वे लगातार अपने ठिकाने भी बदलते रहते थे। इसके बावजूद पुलिस टीमों ने हार नहीं मानी और सीसीटीवी फुटेज व फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर उनके आने-जाने के संभावित रास्तों को चिन्हित किया। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों ने नाथद्वारा, उदयपुर, गोगुंदा, झाड़ोल, सिरोही, पाली, जोधपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर के साथ-साथ गुजरात और मध्यप्रदेश तक दबिश दी। Khamnore Burglary Case
कई जिलों में फैला आपराधिक नेटवर्क
Rajasthan Theft Gang गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक नेटवर्क काफी बड़ा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि राजस्थान के कई जिलों सहित पड़ोसी राज्यों गुजरात और मध्यप्रदेश में भी सक्रिय थे। पुलिस अब इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने के साथ-साथ इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। Rajsamand Police Action



