Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे
  • समाचार

Rajsamand Theft News : राजसमंद में ग्रामीणों को घरों में कैद कर 11 मकानों में चोरी, कार सवार बदमाशों ने आधी रात मचाया आतंक

Laxman Singh Rathor July 17, 2026 1 minute read

Rajsamand Theft News : कल्पना कीजिए, आधी रात को कोई बाहर से आपके घर का दरवाजा बंद कर दे और आप अंदर कैद रह जाएं। इसी बीच बेखौफ बदमाश एक-एक कर पूरे गांव के मकानों के ताले तोड़ते रहें और कोई उनकी मदद के लिए बाहर तक न निकल सके। सुनने में किसी फिल्म का दृश्य लगने वाली यह खौफनाक वारदात हकीकत में राजसमंद जिले के खमनोर थाना क्षेत्र के सायों का खेड़ा के मड़का गांव में हुई, जहां कार सवार बदमाशों ने ग्रामीणों को उनके ही घरों में कैद कर 11 मकानों और एक दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। यह बेहद ही दुस्साहसिक वारदात है, जिसमें बदमाशों ने पहले ग्रामीणों के घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर उन्हें अंदर ही कैद कर दिया। इसके बाद बेखौफ होकर गांव में एक-एक कर 11 जगह मकान, दुकान व मंदिर के ताले तोड़े। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

करणी सेना के मीडिया प्रभारी शंकर सिंह ने बताया कि वारदात रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई। इसी दौरान गांव का युवक कुशाल सिंह नाथद्वारा से फिल्म देखकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव में पहुंचा तो उसने दौलत सिंह की दुकान के ताले तोड़ते हुए बदमाशों को देखा। युवक के वहां पहुंचने से बदमाश सतर्क हो गए और उसे अकेला देखकर लाठी फेंककर हमला करने का प्रयास किया। कुशाल सिंह ने तुरंत बाइक की रफ्तार बढ़ाई और किसी तरह अपनी जान बचाते हुए घर पहुंचा। इसके बाद उसने ग्रामीणों को फोन कर घटना की जानकारी दी। एक ही रात में पूरे गांव के लोगों को घरों में कैद कर सिलसिलेवार चोरी की इस वारदात ने ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि जिस तरह बदमाशों ने पहले लोगों को बाहर निकलने से रोकने की योजना बनाई, उससे साफ है कि वारदात पूरी तैयारी के साथ की गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

खमनोर थाना प्रभारी नरेंद्रसिंह भाटी ने बताया कि सायो का खेड़ा के पास मड़का गांव में चोरी की सूचना मिली और पुलिस द्वारा घटना स्थल का मुआयना करते हुए सभी पहलुओं पर जांच जारी है। क्षेत्र के कुछ जगह गत दिनों हुई चोरी के आरोपियों के कुछ फुटेज मिले हैं और मड़का गांव की वारदात से निकले तथ्यों को जोड़कर अनुसंधान कर रहे हैं। जल्द ही इस वारदात का पर्दाफाश करेंगे। थाना प्रभारी ग्रामवासियों को अलर्ट व सतर्क रहने की नसीहत दी है और गांव में कहीं भी संदिग्ध गतिविधि के बदमाश होने पर तत्काल पुलिस थाने या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 02952-220712 पर सूचना दे सकते हैं।

मंदिर- दुकान सहित 11 मकानों के ताले टूटे

Khamnor Village Robbery : मड़का गांव में किशोरसिंह पुत्र देवीसिंह के मकान से 5 हजार रुपए चुरा ले गए। एक कमरे में परिजन सो रहे थे, जबकि दूसरे कमरे से बदमाश यह राशि चुरा ले गए और घर का कुंदा बाहर से बंद कर दिया। इसी तरह छगनसिंह पुत्र उदयसिंह के भी घर में सारा सामान बिखेर दिया। नाथूसिंह पुत्र दौलतसिंह के घर से मादलिया व नकदी चुरा ले गए। बाबूलाल बलाई के घर के ताले तोड़े, मगर कुछ नहीं मिला। इसी तरह दौलतसिंह की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया, तभी कुशालसिंह बाइक लेकर पहुंच गया था। शिवसिंह पुत्र गुमानसिंह के मकान के ताले तोड़े डाले, जो परिवार सहित नाथद्वारा में रहते हैं और इनके घर से करीब पांच हजार से ज्यादा की नकदी चुराई है। जगदीश वर्मा के मकान के ताले तोड़े, जो एक दिन पहले ही अहमदाबाद गए थे, जबकि पत्नी भी पीहर में है और घर सूना था। यहां क्या चोरी हुआ है, यह स्थिति स्पष्ट नहीं है। किशोरसिंह पुत्र माधुसिंह राजसमंद रहते हैं, जिनके सूने मकान के ताले तोड़ डाले। कालू सालवी पड़ोस के घर में भजन संध्या सूनने गए थे, तभी बदमाशों ने घर पर ताले तोड़ डाले और एक दिन पहले ही नरेगा की मजदूरी के 2300 रुपए बैंक से निकाल कर लाए थे, जिसे चुरा ले गए। राडाजी बावजी मंदिर के ताले तोड़कर करीब 1500 रुपए का चढ़ावा चुरा ले गए, जबकि राजू कंवर पुत्री गोपालसिंह के सूने मकान के ताले तोड़ दिए। इस वारदात से लोगों में डर व दहशत है।

LPG Cylinder Gas Check : नया LPG सिलेंडर लेते ही करें ये 2 मिनट का टेस्ट, तुरंत पता चल जाएगा गैस पूरी है या नहीं!

बाहर से बंद मिले घर, अंदर कैद थे ग्रामीण

House Burglary in Rajasthan : कुशाल सिंह के फोन करने पर कई ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों के दरवाजे बाहर से बंद हैं और वे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इसके बाद गांव के अन्य युवकों ने एक-एक घर पहुंचकर बाहर लगे कुंदे खोले, तब जाकर ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल सके। लेकिन तब तक बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। इस तरह बदमाशों ने गांव में चोरी की वारदात का अनोखा तरीका अपनाया, जिससे लोगों में डर व्याप्त हो गया है।

पुलिस ने किया घटना स्थल का मुआयना

Rajsamand Police मड़का गांव में चोरी की वारदात के बाद खमनोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई सुरेंद्र सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवारों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी कुशालसिंह ने भी आरोपियों के बारे में हुलिए की जानकारी ली। साथ ही क्षेत्र के गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 726

Post navigation

Previous: Pure Petrol Price : E20 पेट्रोल छोड़कर प्योर पेट्रोल खरीदेंगे? पहले जान लीजिए कितने रुपए ज्यादा देने होंगे
Next: Rajsamand News : राजसमंद में मर्यादा की चर्चा क्या बात का बतंगड़ है या वाकई गलत हुआ ?

Related Stories

Rajsamand municipal election result
  • समाचार

Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना

Parmeshwar Singh Chundwat September 13, 2026
Desuri Ghat route update
  • समाचार

Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
Rajsamand Nagar Parishad election
  • समाचार

Rajsamand Nagar Parishad election : बाड़ेबंदी से गरमाई सियासत: चुनाव के बाद भाजपा-कांग्रेस ने पार्षदों को किया एकजुट

Parmeshwar Singh Chundwat September 12, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.